सुरक्षित स्कूल बस अभियान, बिना फिटनेस बस पर कार्रवाई, लगाया जुर्माना

सुरक्षित स्कूल बस अभियान, बिना फिटनेस  बस पर कार्रवाई, लगाया जुर्माना


अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षित स्कूल बस अभियान 2.0 के तहत सेंट जोसेफ मिशन स्कूल बिजुरी की बसों की चेकिंग की गई।

जांच में कुल 08 बसों की जांच  की गई,नियम विरुद्ध पाए जाने पर 08 चालान बनाए गए। एक बस (वाहन क्रमांक MP65 P 0122) बिना फिटनेस चलाते हुए पाई गई, जांच के दौरान यातायात पुलिस बच्चों की दोस्त बनी और उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक सिग्नल मानने के फायदे समझाए।

बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक यातायात पुलिस के सवालों के जवाब दिए* और नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। कई बच्चों ने कहा कि वे घर जाकर अपने माता-पिता और दोस्तों को भी ट्रैफिक नियमों का महत्व बताएंगे।अनूपपुर पुलिस ने अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वे बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानक और नियमों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।


Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget