सावन के रंगो व लोक परंपराओं से सराबोर महिला मंडली ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

सावन के रंगो व लोक परंपराओं से सराबोर महिला मंडली ने  मनाया हरियाली तीज महोत्सव



अनूपपुर/राजेंद्रग्राम

राजेन्द्रग्राम सावन के रंगो और लोक परंपराओं से सराबोर हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन पर महिलाएं ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर हरियाली पर्व को धूमधाम से मनाती है वहीं ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं श्रावण मास के पारंपरिक गीत व शिव पार्वती के भजन गाकर माता पार्वती की आराधना करती हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। पारंपरिक खेलों का आयोजन करती है। इसी तारतम्य में विगत दिनों राजेन्द्रग्राम महिला मंडली के द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर हरियाली महोत्सव के रूप में किरर घाट जंहा का दृश्य बहुत ही मनमोहक व घने वादियों के बीच स्थित मिड वे ट्रीट पर बड़े ही हर्ष और उमंग के साथ हरियाली तीज मनाया गया। परंपरागत परिधानों में उत्सव में शामिल हुई महिलाएं उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित संगठन की सभी महिलाएं अपने परंपरागत परिधानों में सज धज कर सभी ने मेहंदी लगाई परंपरा को जीवंत रखने के लिए हरी हरी चूड़ियाँ पहन कर सोलह श्रृंगार कर सावन के झूलों का भी | बखूबी आनंद लिया मनोरंजन के उद्देश्य से छोटी-छोटी प्रतियोगिताओ एवं इसके बाद महिलाओं ने सावन के मनमोहक गीतों पर मनभावन नृत्य प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तीज त्यौहार पर झूला झूलकर लोकगीतों में थिरक कर बहुत ही उमंग व उत्साह से कार्यक्रम को सम्पन्न कराया गया। 

*हरियाली तीज आंतरिक श्रद्धा और शक्ति का प्रतीक*

 यह त्योहार सोलह श्रंगार और सौंदर्य के साथ-साथ आंतरिक श्रद्धा और शक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा ग्रुप के माध्यम से पारंपरिक लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर उक्त आयोजन में सावन के गीतों पर झूमते हुए एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम को यादगार बनाती है  आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को सामाजिक मंच देने के साथ-साथ परंपराओं से जोड़ने का कार्य भी करते हैं।

*एक दूसरे को दी हरियाली तीज की बधाई*

 कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को हरियाली तीज की बधाई दी साथ ही महिलाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। उक्त हरियाली महोत्सव कार्यक्रम एवं आयोजक मंडल के मुख्य सहयोगी सुलोचना गुप्ता अंजना केशरवानी, एकता केशरवानी, मनीषा गुप्ता, वंदना गुप्ता, रेखा गुप्ता, सहित सैकड़ों महिलाएं सम्मिलित हुई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget