दो दोस्तो के बीच खौफनाक खूनी संघर्ष, गुस्सा इतना कि दांत से काटकर अलग कर दिया हाथ का अंगूठा

दो दोस्तो के बीच खौफनाक खूनी संघर्ष, गुस्सा इतना कि दांत से काटकर अलग कर दिया हाथ का अंगूठा


शहडोल

जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के चित्रांव गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है। दो पूर्व मित्रों के बीच मामूली बात ने खूनी संघर्ष को जन्म दिया, जिसमें एक व्यक्ति ने दूसरे का अंगूठा दांतों से काटकर अलग कर दिया।

पुलिस ने बताया कि विकास गुप्ता और अंबर गुप्ता, जो कभी घनिष्ठ मित्र रहे हैं। दोनों के बीच किसी रंजिश के चलते विवाद की शुरुआत हुई। दोनों ने एक समय गुजरात में एक साथ काम किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद की शुरुआत काम से जुड़ी किसी पुरानी बात को लेकर हुई। पहले तीखी बहस और फिर हाथापाई तक मामला पहुंच गया। इस घटना में एक युवक ने दोस्त के हाथ पर हमला करते हुए दांत से काटकर हाथ का अंगूठा अलग कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना के समय अंबर गुप्ता ने गुस्से में आकर विकास गुप्ता के हाथ पर हमला किया, जिससे उसका अंगूठा पूरी तरह से अलग हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हिंसक वारदात ने गांव में सनसनी फैला दी। लोगों ने तुरंत दोनों को अलग कर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं अंबर गुप्ता को भी चोटें आई हैं।

जयसिंहनगर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने कहा कि यह एक आपसी विवाद का मामला है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रकार की घटनाएं काफी चिंताजनक है। विवाद पैसों का लेनदेन होना भी बताया जा रहा है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद भी चीज स्पष्ट होगी। अभी दोनों का उपचार अस्पताल में जारी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget