लाइनमैन को लगा करंट ,अस्पताल में कराया गया भर्ती

लाइनमैन को लगा करंट ,अस्पताल में कराया गया भर्ती


अनूपपुर

जिले के ग्राम फुनगा में विद्युत लाइन सुधारते समय आउटसोर्स कर्मचारी लाइनमैन धर्मेंद्र पटेल पिता राम मणि पटेल जो कि खंबे में चढ़कर लाइन सुधार रहा था, इसी दौरान हाथ में करंट लगने से सीधे खंबे के नीचे आ गिरा । जिससे हाथ बुरी तरह जल गया वहीं खंबे से नीचे गिरते समय खंबे पर टकराने से पेट में भी गंभीर चोट लगी है । हालांकि मौके में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल ही घायल कर्मचारी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज जारी है ।बताया गया कि आउटसोर्स कर्मचारी से बिना सुरक्षा उपकरण कार्य कराए जाते हैं जिससे इस प्रकार की घटना घटित होती है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget