अवैध निर्माण व प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भाजपा का आरोप कांग्रेस के इशारे पर हुई कार्यवाही

अवैध निर्माण व प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर,  भाजपा का आरोप कांग्रेस के इशारे पर हुई कार्यवाही


 इन्ट्रो:- अनूपपुर जिले में लगातार अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आ रहा था जिस पर कोतमा नगर पालिका अंतर्गत टुकड़ों टुकड़ों में जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है लेकिन उक्त कार्यवाही नेताओं को रास नहीं आ रही है, भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेताओं के सर पर चिन्हित जगह पर कार्रवाई की जा रही है, तो कांग्रेसियों का कहना है अतिक्रमणकारियों को सह दे रहे भाजपाई। 

अनूपपुर/कोतमा

कोतमा नगर पालिका अंतर्गत शनिवार को जिला प्रशासन के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही राजस्व प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की गई, कार्यवाही में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 के गल्ला मंडी के आसपास स्थित अवैध प्लाटिंग वार्ड क्रमांक 4 में बिना परमिशन के अवैध बाउंड्री वॉल निर्माण और वार्ड क्रमांक 1 के मॉडल स्कूल में अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए मकान पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही पर राजनेताओं द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई। अवैध अतिक्रमण हटाने के के अंतिम पड़ाव में राजनेताओं और प्रशासनिक अमला के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। ऊंची आवाज के साथ राजनेताओं ने प्रशासनिक अमले और कलेक्टर के आदेश को दबाने का प्रयास किया। कार्यवाही का विरोध करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों एक साथ खड़े दिखाई दिए। हालांकि हवाई निर्माण को अंकुश लगाए जाने के लिए सभी राजनैतिक पार्टी चुप्पी साधे बैठे रहती है लेकिन जैसे ही अवैध निर्माण पर कार्यवाही के लिए प्रशासनिक दल बल के साथ आता है तो विरोध प्रदर्शन कर कार्यवाही को रोकने का प्रयास किया जाता है। 

*दल बल के साथ आया प्रशासनिक अमला, पूरी नहीं हुई कार्यवाही*

अनूपपुर जिले के कोतमा नगर पालिका अंतर्गत अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की गई थी जिसके लिए वर्किंग टाइम ( सुनिश्चित समय) पर प्रशासनिक अमला दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचा। जहां वार्ड क्रमांक 07 के गल्ला मंडी स्थित अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई। जिसके बाद पुलिस का दल बल बंजारी चौक स्थित बुढांनपुर चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पुलिस का दल बल जब वार्ड क्रमांक 4 में पेट्रोल टंकी के सामने पहुंचा दो जैसे ही अवैध निर्माण पर प्रशासनिक बुलडोजर चलना शुरू हुआ वहीं से राजनेताओं द्वारा उक्त कार्यवाही का विरोध करना शुरू कर दिया गया। जहां प्रशासन ने अपनी कार्यवाही कुछ अवैध निर्माण पर की लेकिन नेताओं के हस्तक्षेप के बाद वहां भी बाउंड्री वॉल को छोड़ दिया गया। जिसके बाद वार्ड क्रमांक एक में मॉडल स्कूल में वर्षों से चले आ रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम किया गया जिसके बाद क्षेत्र के नेताओ का विरोध प्रदर्शन तेजी से शुरु हो गया। हीरो शोरूम के सामने प्रशासनिक कार्यवाही को कोतमा के भाजपा और कांग्रेसी नेताओं ने कार्यवाही का विरोध कर रोक दिया जिसके बाद प्रशासन द्वारा नगर में अन्य किसी भी जगह अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं की जा सकी। 

*भाजपा और कांग्रेसी नेताओं ने किया कार्यवाही का विरोध*

कोतमा नगर पालिका अंतर्गत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही थी, तभी अतिक्रमण हटाने के विरोध करने कोतमा के प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के कुछ नेताओं ने हस्तक्षेप कर कार्यवाही को रोकने का प्रयास किया था, प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार एसडीएम और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच बातचीत हुई जिसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कार्यवाही में हस्तक्षेप कर प्रशासन के द्वारा कोतमा के संपूर्ण अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा और कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कोतमा के कुछ नेताओं के इशारे पर चिन्हित कर वसूली के लिए कार्यवाही की जा रही है जिसमें प्रशासन उनका साथ दे रहा है। वही राजनेताओं ने कोतमा के समस्त अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करने की मांग भी कर दी। इसके साथ ही प्रशासन से नियमानुसार नोटिस जारी कर नोटिस के जवाब देने के बाद ही कार्यवाही सार्वजनिक रूप से करने की बात कही। 

*चिन्हित जगह पर कार्यवाही, दर्जनों अवैध प्लाटिंग शेष*

प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही पर लगातार उंगलियां उठाई जा रही हैं। महीने भर पूर्व की गई कार्यवाही और शनिवार के दिन की गई कार्यवाही पर क्षेत्रवासी और राजनेताओं ने लगातार प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन पर लगातार पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा है। लोगों का मानना है कि प्रशासन द्वारा कुछ नेताओं के इशारों पर चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है। वही कुछ नेताओं का कहना है कि कमीशन खोरी के चक्कर में नगर पालिका में कुर्सी में बैठे हुए कुछ लोग प्रशासन को गुमराह कर चिन्हित स्थानों पर कार्यवाही करवा रहे हैं। कार्यवाही के दौरान सैकड़ों लोगों ने कार्यवाही का विरोध किया। वही पिछली बार की तरह इस बार भी प्रशासनिक अमले पर कार्यवाही के पूर्व नोटिस ना बढ़ने जैसी लापरवाही देखी गई। प्रशासनिक विरोध के दौरान प्रशासनिक अमले द्वारा किसी प्रकार के कागज प्रस्तुत नहीं किए गए जिससे राजनैतिक दल प्रशासनिक अमले पर हावी हो गया और दर्जनों जगह होने वाली कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। 

*इनका कहना है*

जल्द ही बची हुई अतिक्रमण और अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की जाएगी, कार्यवाही में कुछ मुश्किल जरूर आए थे जिन्हें संतुष्ट कर नियमानुसार दोबारा कार्यवाही की जाएगी। 

*ईश्वर प्रधान, तहसीलदार कोतमा*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget