शार्ट सर्किट के कारण बिग मार्ट दुकान में लगी आग, लाखो का सामान जलकर खाक
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिले के कोतमा नगर के आजाद चौक वार्ड क्रमांक 2 में स्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष वैशाली बद्री ताम्रकार के जनरल एवं डेली नीड्स दुकान बिग मार्ट में दरमियानी रात के आसपास पड़ोसियों द्वारा आग लगने की खबर वैशाली बद्री ताम्रकार को दी गई। दुकान के संचालक द्वारा आकर शटर खोला तो आग से सामान जल रहे थे चारो ओर धुआं फैला था। किराना, जनरल सामग्री सहित बिजली वायरिंग भी जलकर तेज दुर्गंध दे रही थी । आगजनी से लाखों की सामग्री बिजली उपकरण व लाइट पंखे वायर पूरी तरह जल गए। आनन-फानन में नगरपालिका के फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलवाया गया एवं वार्ड वासियों के द्वारा भी 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है तेज आंधी तुफान के कारण बार बार बिजली की आंख मिचौली चल रही थी।आगजनी से दुकान में लगे कीमती एयर कंडीशनर,कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, विद्युत सामग्री सहित जनरल एवं किराने की महंगी महंगी सामग्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस आगजनी से 10 लाख रुपए से रुपए के नुकसान की जानकारी बताई जा रही है।
