लीनेंस क्लब निःस्वार्थ का हुआ शपथ ग्रहण, पत्रकार को किया सम्मानित, दिव्यांग को दिया अन्न व वस्त्र दान

लीनेंस क्लब निःस्वार्थ का हुआ शपथ ग्रहण, पत्रकार को किया सम्मानित, दिव्यांग को दिया अन्न व वस्त्र दान



अनूपपुर/कोतमा

लीनेस क्लब कोतमा के निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल राधिका में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण मे बिलासपुर से आई एरिया ऑफिसर ली निर्मला ध्रुव ने पद की शपथ क्लब की अध्यक्ष रचना जैन के साथ सचिव निशा गुप्ता  कोषाध्यक्ष अंजू गुप्ता एवं समस्त लीनेस पदाधिकारियों को शपथ दिलाई क्रार्यक्रम की मुख्य अतिथि ली. वैशाली ताम्रकार  एवं विशिष्ट अतिथि ली. मोहनी वर्मा एवं . डा. संगीता प्रजापति ने भी शपथ ग्रहण कर पदभार ग्रहण किया । संचालन ली नीलू जैन रही थी। पत्रकार भरत मिश्रा  का सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष ली किरन गोयनका, रीता गुप्ता, साई गीता रमा सोनी, शिल्पा जैन, वर्षा चावड़ा रजनी खटोड़ छाया बरसैया नीतू अग्रवाल, निशा गहरवार अनुराधा गहरवार, बबीता गुप्ता  सुमन गुप्ता  उपस्थित रही। रचना जैन ने आभार व्याक्त किया। लीनेस क्लब के द्वारा एक दिव्यांग व्यक्ति को अन्नदान एवं वस्त्रदान किया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष लीनेस रचना जैन ने कहा कि मैं अकेले कोई भी काम नहीं कर सकती जब तक क्लब के सदस्यों का सहयोग ना मिले उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर नगर में समाज के लिए अच्छा कार्य करेंगे जिससे हमारे नगर का नाम रोशन हो ।

लीनेस वैशाली ताम्रकार ने कहा कि 3 वर्ष पहले हम लोगों ने मिलकर इस क्लब की शुरुआत की थी तब हमने एक बगिया में छोटे-छोटे पौधे लगाए थे लेकिन आज वह पर्दे बड़े वृक्ष के रूप में तैयार हो गए हैं हमारे क्लब के द्वारा नगर में कई ऐसे कार भी करवाए गए हैं । उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी ।

लीनेश डॉक्टर संगीता प्रजापति ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं लीनेस क्लब से जुड़कर सामाजिक एवं गरीबों की सेवा करने का मुझे मौका मिला है और मैं बड़े ही अंतर्मन से जुड़कर सेवा कर पाती हूं ।

बिलासपुर से आई एरिया ऑफिसर ली. निर्मला ध्रुव ने कहा कि अनेकता में एकता है अगर हम सब मिलकर सेवा भाव से कार्य करेंगे तो हम लोग सफल होंगे उन्होंने क्लब की सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके अच्छे कार्यों की सराहना की । पूर्व अध्यक्ष लीनेस किरण गोयनका ने कहा कि हम लोगों ने 3 वर्ष पहले यह सोच कर क्लब का गठन किया था कि नगर की हमारी बहने घरों के कार्यों से नहीं निकल पाती हैं और हमें समाज के लिए कुछ अच्छा करना है और हम लोगों ने घरों से बाहर निकलकर क्लब का गठन किया और आज 4 वर्ष हो गए हमारे क्लब के द्वारा नगर में रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर कंबल वितरण गरीब कन्याओं का विवाह के लिए सहयोग वृक्षारोपण सहित कई ऐसे कार्य कर रहे हैं आगे भी समाज के लिए हम क्लब के सदस्यों से जो भी बन सकेगा करेंगे।

*इनका कहना है*

लीनेश क्लब नि:स्वार्थ सामाजिक सेवा भाव संस्था है यह संस्था गरीबो असहाय लोगो के लिए लगातार काम करते आ रही हैं समय समय पर गरीबो जरूरत मंद लोगो की मदद करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। लोगो के हित में कुछ और अच्छा और नया करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

*रचना जैन अध्यक्ष लीनेश क्लब नि:स्वार्थ*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget