पिस्टल से गोली चलाने के मामले पर विधायक के ऊपर हुआ मामला दर्ज
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के कोतमा विधानसभा कांग्रेस के विधायक सुनील सराफ के द्वारा रिवाल्वर लहराकर फायरिंग करने के मामला प्रदेश स्तर पर राजनीति गर्मा गई है। इस मामले का वीडियो वायरल होते ही भोपाल से हड़कंप मच गया इस वीडियो पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए कहा है कि इस तरह पिस्टल लहराकर डांस करने से कोई भी अनहोनी हो सकती थी। इस मामले पर गृह मंत्री ने अनूपपुर एसपी को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए हैं। जिसके बाद कोतमा थाना में विधायक के खिलाफ 336 आईपीसी व 3/25 आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
*यह है मामला*
हमेशा विवादों मे रहने वाले कोतमा के कांग्रेसी विधायक सुनील सराफ ने अपने जन्मदिन व नववर्ष के उपलक्ष्य में पार्टी हो रही थी उस समय डॉन फ़िल्म का गाना अरे दीवानों मुझे पहचानो मैं हूँ डॉन चल रहा था उसी बीच विधायक स्टेज में चढ़ गए और अपना लाइसेंसी पिस्टल निकाल डांस करते हुए खुद को फिल्मी डॉन समझकर दनादन गोलियां हवा में दागने लगे।
*पहले भी कई मामलों में रह चुके हैं सुर्खियों में*
पहले भी कई मामलों में काफी सुर्खिंया बटोर चुके हैं। कोरोना महामारी के समय जब लोग के दूसरे से दूर भागते थे उस समय अपने घर पर भीड़ लगाकर कटहल बांटते हुए नजर आए थे अभी हाल में कुछ माह पहले ट्रेन में यात्रा करते समय एक महिला ने इनके ऊपर अभद्रता का आरोप लगाते हुए रेलवे थाना में मामला दर्ज करवाया था। एक बार एक कार्यक्रम में मंच से अनूपपुर कलेक्टर को देख लेने की धमकी दी थी।
अभी हाल में ही राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के समय मंच पर राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के कारण राहुल गांधी द्वारा हाथ पकड़कर हटा देने के कारण काफी किरकिरी हुई थी। इसके अलावा भी और बहुत से मामलों में विवादों में घिर चुके है यूं कहें कि कोतमा विधायक का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है।
*इनका कहना है*
विधायक के ऊपर 336 आईपीसी व 25, 9 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया गया है।
*शिवेंद्र सिंह एसडीओपी कोतमा*
गृहमंत्री के आदेश की मुझे जानकारी नही है मगर विधायक के खिलाफ़ जल्द ही मामला पंजीबद्ध हो जाएगा।
*अजय बैगा नगर निरीक्षक थाना कोतमा*

