पहली बार होगा निशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का आयोजन, जनता लाभ उठाए
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में पहली बार राजेश जैन समाज सेवी के द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक परीक्षण शिविर का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार के बीमारियों का इलाज किया जाएगा। समाजसेवी राजेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 दिसंबर 2022 शनिवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जोड़ों के रोग, पेट के रोग , स्वास के रोग, मूत्र रोग, हारमोंस रोग, नींद ना आना, बाल झड़ना ,सफेद होना, पिंपल्स ,चिड़चिड़ापन ,शरीर थकावट, दुबलापन ,मोटापा, तनाव हार्मोनल, थायराइड से संबंधित विकार आदि रोगों का इलाज आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाएगा। यहां पर वैद्य रविंद्र अग्रवाल वरिष्ठ आयुर्वेदिक आचार्य उपचार करेंगे। निशुल्क रजिस्ट्रेशन एवं परामर्श के लिए मोबाइल नम्बर 9425837004 राजेश मेडिकल स्टोर में संपर्क किया जा सकता है।
