अवैध रूप से परिवहन कर रहे 21 नग मवेशी को पुलिस ने ट्रक सहित किया जप्त

अवैध रूप से परिवहन कर रहे 21 नग मवेशी को पुलिस ने ट्रक सहित किया जप्त


अनूपपुर

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पंवार के द्वारा जिला अनूपपुर में अवैध पशु तस्करी के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है उसी अनुक्रम में चौकी फुनगा द्वारा दिनांक 16/12/22 को गस्त के दौरान मुखविर द्वारा सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक MP16 H 0560 में ठूस ठूस कर भैंस पड़ा लोड कर अबैध रूप से परिवहन करते हुये कोतमा तरफ से अनूपपुर तरफ जा रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ स.उ.नि. जितेंद्र मिश्र, आर.राकेश कनासे,मोतीराम सोलंकी, को एनएच 43 भारत पेट्रोलियम टंकी के सामने में नाकाबंदी कर ट्रक क्रमांक MP 16H 0560 कोतमा तरफ से आते दिखा जिसे हिकमत अमली से रोकवाया गया जो चालक को उतारकर नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम ओमप्रकाश यादव पिता संतराम यादव उम्र 29 वर्ष निवासी जोगियान टोला पोस्ट गुढा कलां थाना कालिंजर जिला बांदा उ. प्र. का होना, एवं मो. राशिद निवासी सतना के कहने पर परिवहन करना बताया। ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच 0560 में लोड मवेशियों के सीगो को रस्सी से बांधकर ट्रक के उपर बाडी मे क्रूरता पूर्वक बांधकर ठूस ठूस कर लादा गया था । ट्रक मे लदे मवेशीयो को उतरवाकर पंचनामा तैयार किया गया जिसमे 01 नग पड़ा का दम घुटने से मृत्यू कारित हुई है जो आरोपीयो ओमप्रकाश यादव, मो. राशिद के बिरूद्ध प्रथम दृष्ट्या पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 घ म.प्र., कृषक पशु परिरक्षण अधि. की धारा 4, 6, 9, 10, 11 एवं 429 ता. हि. एवं रजिस्ट्रेशन की शर्तो का उल्लघन माल वाहक मे मवेशियों का परिवहन करना ट्रक का इंसोरेंस फिटनेस न होने पर धारा 66/192ए. 146/196, 56/192 एम व्ही एक्ट का अपराध पाये जाने से उक्त मवेशियो को मुताविक जप्ती पत्रक के जप्त कर एक नग मृतक पड़ा को प्रथक से पी.एम. एवं अन्य पड़ो का स्वास्थ परीक्षण कराया गया है। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया है शेष विवेचना की जा रही है।

*इनकी रही भूमिका*

उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री जितेन्द्र सिंह पंवार व अति. पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के निर्देशन तथा अनु अधि पुलिस कोतमा श्री शिवेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नगा उप निरीक्षक सुमित कौशिक, स.उ.नि. जितेंद्र मिश्रा, आर. राकेश कनासे, मोतीराम सोलंकी शामिल रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget