अवैध संचालित विश्वास क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने किया सील
अनूपपुर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने बताया है कि जिला स्तरीय अवैध नर्सिंग होम, क्लीनिकों के जांच हेतु टीम का गठन कर जांच के निर्देष दिए गए थे। जिसके अंतर्गत जैतहरी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सिवनी में अवैध क्लीनिक संचालक समीर विष्वास के विष्वास क्लीनिक का निरीक्षण टीम द्वारा किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान विश्वास क्लीनिक के दस्तावेज सही नही पाए जाने पर जांच टीम द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया है कि जांच टीम को विश्वास क्लीनिक ग्राम सिवनी को तत्काल सील करने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिसके उपरांत क्लीनिक को सील किया गया है। सीएमएचओ ने बताया है कि विष्वास क्लीनिक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से रूजो उपचार हेतु रजिस्ट्रेशन होने तक बंद रहेगा।
