संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नियमतीकरण को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नियमतीकरण को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी


अनूपपुर

प्रांतीय अध्यक्ष संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आहवान पर प्रदेश के लगभग 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को मध्यप्रदेश शासन कैबिनेट द्वारा पारित 05 जून 2018 की नीति को लागू करवाने, सपोर्ट स्टाफ की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में पुनः बहाली एवं समस्त निष्कासित साथियों की शतप्रतिशत बहाली को लेकर 07 दिसम्बर 2022 से 14 दिसम्बर 2022 तक चरणबद्ध आन्दोलन कर रहे है जिसमें निम्नलिखित गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी।

अनूपपुर जिले में भी 07 दिसम्बर से हड़ताल किया गया 09 एवं 10 दिसम्बर 2022 को प्रदेश के सभी कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से सूचना दी गई 12 दिसम्बर 2022 को प्रदेश में सभी जगह काले गुब्बारे छोड़े गए 13 एवं 14 दिसम्बर 2022 को प्रदेश के समस्त जिलों में अपनी बैठक आयोजित किया गया एवं सदस्यता अभियान चलाया गया। इन सबके बाद भी सरकार ने मांगे नही मानी है इसलिए 15 दिसम्बर 2022 से प्रदेश के 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन आन्दोलन पर अपने जिला मुख्यालय पर बैठ गए हैं इसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं असर पड़ने लगा है मरीजों को होने वाली असुविधाओं की समस्त जवाबदारी सरकार की होगी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget