जांच करने गए पुलिस कर दी पिटाई, मामला दर्ज चारों आरोपी फरार

जांच करने गए पुलिस कर दी पिटाई, मामला दर्ज चारों आरोपी फरार


अनूपपुर/भालूमाड़ा

अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी थाना भालूमाडा में जबसे नवागत थाना प्रभारी अजय पवार ने अपना पदभार ग्रहण किया है तब से अपराध और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि उन्होंने सारे अपराधों पर अंकुश लगाने का भरसक प्रयास किया है और वह बहुत हद तक सफल भी हैं लेकिन कुछ न कुछ घटनाएं घटित हो रही हैं जिसे इत्तेफाक कहें या कुछ और वह समझ से परे है ऐसा ही एक घटना  सामने आया है जिसमें भालूमाडा के पुलिस राम हर्ष पटेल एक मामले की जांच करने के लिए दार सागर गए हुए थे तभी वहां पर 4 लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।

वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को अपने अपने तरीके से कोई रेत माफिया कोई कुछ कहते हुए भालूमाडॉ पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए लेकिन किसी ने सच्चाई को जानने का प्रयास नहीं किया या यूं कहें कि कुछ लोग जानबूझकर भालूमाडा पुलिस को बदनाम करने की ठान चुके हैं जो कतई उचित नहीं है।

  जानकारी के अनुसार राम हर्ष पटेल एएसआई थाना भालूमाडा एक मामले की जांच करने के लिए दार सागर बगडुमरा गए हुए थे जिसमें की पीड़ित को  एक्सरे  कराने के लिए बताने के लिए गए थे और जब वे रात 8 बजे वहां से वापस आ रहे थे तभी दार सागर के पास दो-तीन लोग खड़े थे जिसमें भोला सिंह शामिल था पटेल जी ने बताया वहां पर मैं गाड़ी रोक कर बाथरूम करने जा रहा था अपना मोबाइल फोन सीट के ऊपर रखा तभी भोला सिंह मोबाइल लेकर भागने लगा और जब मैं बोला कि मेरा मोबाइल लेकर क्यों भाग रहे हो इतने मैं वहां पर मौजूद दो तीन लड़के और थे दार सागर के भोला के अलावा धर्म सिंह युवराज गिरिराज उर्फ पप्पू जो क्रिकेट खेल कर कहीं से आ रहे थे और बल्ला रखे हुए थे जब मैंने कहा कि मोबाइल लेकर क्यों भाग रहा है तो उसमें से युवराज ने बल्ला से मेरे सिर पर एक बल्ला मार दिया और मैं वहीं पर गिर पड़ा और मैं नहीं जान पाया कि उसने क्यों मुझे मारा और मेरा मोबाइल लेकर भाग गए बड़ा वाला फोन ले गए तब तक भोला भी लौट कर आ गया और सभी लोगों ने  मिलकर मुझे लात घुसा और बैट से मारा जिससे मेरे सिर पर चोट आई है और फिर जब मैं सोर मचाया तो यह लोग दो मोटरसाइकिल से वहां से फरार हो गए जिस पर पुलिस ने धारा 382 294 506 बी का अपराध कायम कर चारों आरोपियों की तलाश कर रही है और चारों आरोपी समाचार लिखे जाने तक फरार बताए जा रहे हैं।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget