नेहरु युवा केंद्र के द्वारा विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

नेहरु युवा केंद्र के द्वारा विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन 


अनूपपुर/जैतहरी

नेहरु युवा केंद्र जिला अनूपपुर ब्लॉक जैतहरी के जनपद ग्राउंड में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ स्वम सेवक श्री देवेन्द्र सिंह जी  विशिष्ट अतिथि रूप में जैतहरी शासकीय विद्यालय के प्राचार्य दुर्गा दास मिश्रा और निर्णायक मंडल में स्टेट रेफरी दिनेश चंदेल जी उपस्थित रहें। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के द्वारा मां भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में वॉलीबॉल ,दौड़ (300 मीटर) और गोलाफेक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिसमें वॉलीबॉल खेल मे  ब्लॉक जैतहरी से प्रत्येक गांव से टीम शामिल हुईं ! प्रतियोगिता में विजेता ,उपविजेता और प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के कर कमलों से शील्ड प्रदान किया गया। यह आयोजन नेहरु युवा केंद्र शहडोल के डिप्टी डायरेक्टर डा. आर.आर. सिंह और लेखा और कार्यक्रम सहायक मनीष चौहान के निर्देशन पर ब्लॉक एनवाईवी दिनेश विश्वकर्मा / कुलदीप गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया था।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget