SBI योनो का ऐप अपडेट करने आई लिंक खोलते ही लगी खाते से 90 हजार गायब

SBI योनो का ऐप अपडेट करने आई लिंक खोलते ही लगी खाते से 90 हजार गायब 


अनूपपुर

अनजान नंबर से आए लिंक पर एसबीआई के योनो एप पर अपडेट का मैसेज था। लिंक ओपन करते ही एफडी खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 90 हजार रुपए की राशि उड़ा ली, और युवक साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। जब इसकी भनक पीड़ित को लगी तो शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। सौरभ जैन निवासी जैतहरी ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरा खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा जैतहरी में हैं। दोपहर लगभग 2 बजे योनो एप का सर्वर नहीं चल रहा था। जिस वजह से मैं परेशान था। तभी एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था आपका खाता बंद कर दिया गया हैं। संपर्क के दौरान व्यक्ति ने उसे एक लिंक भेजी। अनजान नंबर से आए लिंक पर योनो बैंक के अपडेट का मैसेज था। सौरभ जैन ने लिंक ओपन की। लिंक ओपन करते ही एफडी खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 90 हजार रुपए की राशि उड़ा ली। जबकि सौरभ जैन ने किसी भी अनजान व्यक्ति को योनो लागिन की ओटीपी कॉल के माध्यम से नहीं बताया था। सौरभ जैन ने बताया कि उसकी बहन की अगले माह शादी है। जिसके लिए उसने एफडी में पैसे जमा किए थे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget