भाजपा के अलावा कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो जनता का साथ दे- बिसाहूलाल सिंह

भाजपा के अलावा कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो जनता का साथ दे- बिसाहूलाल सिंह 


 प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे गुजरात मे एक बार पुनः भाजपा की बनेगी सरकार 

अनूपपुर 

गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए मध्यप्रदेश के   खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह गुजरात के जिला खेड़ा में डकोर नगर पालिका क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार प्रसार करने पहुंचे। इस दौरान श्री सिंह ने ठासरा से प्रत्याशी  योगेन्द्रसिंह रामसिंह परमार (बका भाई) एवं अन्य लोगों ने  भगवान श्रीकृष्ण के रणछोड़ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया । 

खाद्य मंत्री  बिसाहूलाल सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ सौजन्य भेंट कर, राजनैतिक विषयों की जानकारी ली एवं चुनाव प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। साथ ही जनता से ठासरा से भाजपा प्रत्याशी  योगेन्द्रसिंह रामसिंह परमार (बका भाई) को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो जनता का साथ दे। भाजपा का उद्देश्य ही है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में एक बार पुनः भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है भाजपा प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने हेतु मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने वहां की जनता से अपील की। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget