प्यारा अपना मध्यप्रदेश, सबको बनाता है मित्र अपना प्यारा मध्यप्रदेश
*मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर अर्पणा दुबे की एक कविता*
कितना सुंदर कितना प्यारा अपना मध्यप्रदेश।
सबको बनाता है मित्र अपना प्यारा मध्यप्रदेश।
रहती है यहां हर इंसान की मीठी मीठी बोली।
सँग सँग सब मिलजुल कर यहाँ मनाते होली।
प्रकृति की वरदान हैं अपना प्यारा मध्यप्रदेश।
महाकाल मंदिर नर्मदा नदी भी हैं अपने देश।
मैहर माता देती यहाँ सबको मुंह मांगा वरदान।
बागेश्वर धाम में मिलता है सबको अभय दान।
वीरों की धरती मध्य प्रदेश हिंदुस्तान की जान।
बुंदेलों की वीरता पर है हिंदुस्तान को अभिमान।
ज्ञान विज्ञान की बातें सीखें अपने मध्यप्रदेश में।
सुख शांति की प्रेरणा देता अपना मध्यप्रदेश मे।
।।अर्पणा दुबे।।
