ड़ॉ. अलका तिवारी करती है गलत व्यवहार व जिला चिकित्सालय में होता है अभद्रता व अपमान
*आशा कार्यकर्ता 19 नवंबर तक हड़ताल में, मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपेगी ज्ञापन*
अनूपपुर
आशा एवं आशा सूपरवाईजर कार्यकर्ताओं के द्वारा 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक- 15 नवंबर 2022 से 19 नवंबर 2022 तक हडताल में रहने बावत् कलेक्टर अनूपपुर को पत्र लिखकर मांग की है कि भारतीय मजदूर संघ अनूपपुर के निर्देशानुसार जिले की आशा एवं आशा सुपरवाईजर कार्यकर्ताओ यूनियन के द्वारा दिनांक- 15 नवंबर 2022 से 18 नवंबर 2022 तक हड़ताल में रहेगी और दिनांक- 19 नवंबर 2022 को समय 2:30 बजे रैली के साथ आपको ज्ञापन देना चाहते है। इसलिए हमे रैली के साथ ज्ञापन देने की अनुमति प्रदान करने की कष्ट करें। ताकि आपके द्वारा अपनी मांगो को माननीय मुख्यमंत्री तक पहुचा सकें।
*मुख्यमंत्री के नाम सौपेगी ज्ञापन*
पूर्ण निष्ठा भाव से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ गाँव-गाँव में जन संपर्क कर कार्य कर रही है शासन के योजनाओं को एक-एक घरों तक पहुंचा रही है कोविड-19 जैसे महामारी में बिना अपनी जान की परवाह करते हुये कार्य किया गया। अतः आशा कार्यकर्ता को 10000 रु० प्रति माह दिया जाये आशा पर्यवेक्षक को 20,000 रू० प्रतिमाह दिया जावे। आप का ध्यान आकर्शित कराते हुये आज दिनांक- 19 नवंबर 2022 को
आशा कार्यकर्ता एवं आशा पर्यवेक्षक जो कि अपनी 6 सूत्रीय मांगे है मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अनूपपुर को ज्ञापन सौपेगी जो इस प्रकार है। जो इस प्रकार है।
1. आशा कार्यकर्ता को 10.000/- रू० प्रतिमाह फिक्स मानदेय दिया जाये।
2. आशा पर्यवेक्षक को 20,000/- रू० फिक्स मानदेय दिया जाये।
3. ए0एन0एम0 की भर्ती में आशा कार्यकर्ता व आशा पर्यवेक्षक को उम्र की अवधि न देखते ह 10वी, 12वी पास को सर्वप्रथम प्राथमिकता दिया जाये।
4. आशा कार्यकर्ता एवं आशा पर्यवेक्षक को शासकीय कर्मचारी की मान्यता दिया जाये।
5. आशा पर्यवेक्षक व आशा कार्यकर्ता के साथ अभद्रपूर्ण व्यवहार करने वाले व्यक्ति को कड़ी सजा दिया जाये।
6. आशा कार्यकर्ता एवं आशा पर्यवेक्षक को कार्यअवधि पूर्ण होने पर 5,00000 रू0 तक की प्रदान किया जाये।
*होता है अभद्र व्यवहार व अपमान*
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि आशा कार्यकर्ता एवं आशा सुपरवाइजर जिला चिकित्सा अधिकारी के आदेशानुसार करोना काल मे अपनी जान की परवाह न करते हुए आपातकाल ड्यूटी निभाए है जिसका समुचित भूगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया है तथा कई आशा भुगतान मद मे लगातार अप्रेल माह से कटौती जारी है यह क्यू हो रहा है इसकी किसी भी प्रकार से विभाग द्वारा जानकारी नही दी जाती।
आशाए केस लेकर प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय में जब पहुचती है तो उनके साथ अभद्र व्यवहार एवं अनैतिक शब्दों द्वारा उनको अपनित किया जाता है। तथा अनूपपुर जिला चिकित्सालय मे पदस्थ महिला विषेशज्ञ डा. अलका तिवारी के द्वारा आशा बहनो एवं हितग्राहियों से गलत व्यवहार किया जाता है। चिकित्सालयों में आशा रेस्ट रूम की भी व्यवस्था नही है जिससे आशा बहनो को रात के समय बहुत असुविधाओ का समना करना पड़ता है। उक्त समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करवाये अन्यथा कार्य बन्द कर देंगे।

