जानकी रमण महाविद्यालय में सशक्त हस्ताक्षर की 7 वी काव्य गोष्ठी सानंद सम्पन्न
जबलपुर
सशक्त हस्ताक्षर की 7 वीं काव्य गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में काव्यवर्षा के साथ सानंद , सफल , सार्थक सम्पन्न हुई ၊मुख्य अतिथि राजेश पाठक प्रवीण , अध्यक्षता डाॅ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी , विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी भाजपा नेता नीरज वर्मा , कवयित्री मृदुला दीवान , सारस्वत अतिथि कवि सतीश श्रीवास्तव रहे ၊ इस अवसर पर नीरज वर्मा , चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव का समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने हेतु एवं साहित्यकारा डॉ. भावना दीक्षित ज्ञान श्री का साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया ၊ संस्थापक गणेश श्रीवास्तव ने अपनी वाणी से सभी का वंदन किया ၊ राजेश पाठक प्रवीण ने अपनी विशेष शैली में सभी मंचा सीन अतिथियों का परिचय कराया ၊ नवोदित कवयित्री आरती पटेल ने सरस्वती वंदना की ၊ कवि जी. एल. जैन , निर्मला श्रीवास्तव , उदय भास्कर अम्बष्ठ , डॉ. विनोद श्रीवास्तव , सुरेश दर्पण , अमरनाथ सोनी ,रत्ना श्रीवास्तव , शशिखरे , मनोज जैन मित्र , पूर्ण जीत गुप्ता पूर्ण , देवेन्द्र श्रीवास्तव , मीना श्रीवास्तव , कालीदास ताम्रकार ने समाँ बाँध दिया ၊ आकाशवाणी कलाकार लखन रजक ने दीपावली का दिया पर बुंदेली में शानदार काव्य पाठ किया ၊ डॉ. प्रो. अनिल कोरी ने माँ पर अपनी गज़ल से अनुपम ऊँचाई दी ၊ अंत में मनोहर चौबे आकाश ने भी अपनी शानदार गज़ल पढ़ी ၊ सेवानिवृत्त पूर्व जिला संयोजक अरुण शर्मा जी व जी. पी. जायसवाल जी की गरिमामय उपस्थिति रही ၊ कवि संगम त्रिपाठी के प्रस्ताव पर पूर्णजीत गुप्ता को संस्था का संयोजक श्री गणेश श्रीवास्तव प्यासा जबलपुरी ने नियुक्त किया। संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा एवं आभार प्रदर्शन संगम त्रिपाठी ने किया।
