कांग्रेस के घोषित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन, एक के बदले 3 विकेट

कांग्रेस के घोषित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के  प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन, एक के बदले 3 विकेट


 अनूपपुर

17 अक्टूबर 2022 को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के होने वाले नगरीय निकाय है चुनाव को लेकर जहां सरगर्मी  उफान पर है तो वही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम और उनकी टीम की कुशल रणनीति कांग्रेसियों को मुंह तोड़ जवाब देना में सफलता हासिल की है एक के बदले 3 विकेट लेकर हैट्रिक का किताब हासिल करने के साथ ही नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का रास्ता साफ कर दिया है मजे की बात यह है कि कांग्रेस ने नगर परिषद बरगवां अमलाई में जिन्हें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने हेतु अपना प्रत्याशी घोषित किया था वही प्रत्याशी कांग्रेश का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में ग्रहण कर लिया है यह एक बहुत बड़ा झटका कांग्रेस पार्टी को भाजपा के द्वारा दिया गया कांग्रेस ने भाजपा के एक पार्षद को तोड़कर कोतमा में जो ढिंढोरा पीट रही थी उसका मुंह तोड़ जवाब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज दिया गया है जिसके कारण कांग्रेसी खेमे में मातम छा गया है।नगर परिषद बरगवां अमलई में कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद हेतु घोषित प्रत्याशी श्रीमती प्रीति साहू एवं उपाध्यक्ष पद हेतु घोषित प्रत्याशी डॉ.राज तिवारी ने निर्वाचन के पूर्व ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है,इनके साथ वार्ड क्रमांक 10 की की पार्षद श्रीमती सविता बैगा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

अब राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि भारतीय जनता पार्टी पहले से ही बरगवा में मजबूत स्थिति में थी अब इन कांग्रेश के पार्षदों के आने से भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget