अदम्य खेल अकादमी द्वारा अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान पर तिरंगा दौड़ का किया आयोजन
शहड़ोल
अदम्य खेल अकादमी सिरौंजा शहडोल के द्वारा अजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान व अदम्य एक युवा सोच के तहत बिरसा मुंडा खेल मैदान मे तिरंगा पद यात्रा व तिरंगा दौड़ 2022 सीजन- 4 का आयोजन किया गया। जिसमे 432 प्रतिभागी सम्मालित हुए।
*प्रतियोगिता को 3 वर्गो मे आयोजित*
600 मीटर की प्रतियोगिता मे 16 वर्ष से कम आयु के बालिका वर्ग ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान सुनयना प्रजापति,द्वितीय स्थान सिमरन सिंह, व तृतीय स्थान सन्नू कोल, ने अर्जित किया।
1000 मीटर की प्रतियोगिता मे 16 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग धावको ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान शिवा कोल,द्वितीय स्थान चन्दविजय, व तृतीय स्थान आदित्य गौतम,ने अर्जित किया।
1600 मीटर की प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक आयु के धावको ने भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान हरिदास मरावी, द्वितीय स्थान शिवम केवट, व तृतीय स्थान कृष्णा कोल ने अर्जित किया।
*प्रतिभागियों को मेडल,प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया*
कोच की भूमिका मे धीरेन्द्र सिंह जी (nis कोच),श्री देवी मैम जी (nis कोच) ,रजनी मैम जी (BC),इसान रैदास (NIS कोच) अदम्य खेल अकादमी सिरौंजा के कोच जसराम साहू जी,इसान रैदास जी,राजबहोर कोल जी,विशाल केवट जी ,रेणू केवट जी ,सोनू पटेल जी,ओमप्रकाश प्रजापति जी,अमन जायसवाल जी ,अभय जायसवाल, पुश्पेन्द्र कोल, अमित प्रजापति, आशीष साहू, विनय कान्त थे। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा, ADGP दिनेश चंद्र सागर, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामराज कोल (सरपंच) के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिल्पी पान्ड़ेय (ज•स•),राकेश जायसवाल (उप सरपंच), राजकुमार जायसवाल (सचिव),अदम्य युवा सेवा समिति के कार्यक्रम समन्वयक व सलाहकार एम रामाराव ,रहिस खान जी, सीताशरण जायसवाल जी, नरेंद्र जायसवाल , सुजीत जायसवाल ,अजय साहू, राजीव जायसवाल , रज्जू तिवारी , दीपक प्रजापति, वरूण जायसवाल, जवाहर साहू , कार्यक्रम संयोजक भीमसेन यादव, मंच संचालक की भूमिका मे पप्पू कोल सहित अद्म्य युवा सेवा समिति व अद्म्य खेल अकादमी के पदाधिकारी व सदस्य, खिलाडियों सहित आम जनमानस उपस्थित थे।
