गांधी जयंती पर लीनेश क्लब द्वारा स्वच्छता कर्मियों को गर्म कपड़े देकर किया सम्मानित
अनूपपुर/कोतमा
गांधी जयंती के अवसर पर लीनेश क्लब निस्वार्थ के द्वारा नगर में समाज सेवा के कार्य में अपनी सहभागिता निभा रही है इसी के तहत नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में स्वच्छता कर्मियों का देर शाम उन्हें गर्म कपड़े देकर सम्मानित किया । लीनेश क्लब की बहनों ने कहा कि हम सभी का यह दायित्व बनता है कि अंतिम पंक्ति में कार्य कर रहे व्यक्ति को सम्मान दें और उन्हें समय-समय पर सम्मानित करें उन्होंने कहा कि 12 महीने स्वच्छता कर्मी नगर वासियों की सेवा में दिन-रात जुटे रहते हैं इसलिए आज गांधी जयंती के अवसर पर हमारे द्वारा स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया । इस अवसर पर लीनेश क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रीता गुप्ता सचिव वी साई गीता कोषाध्यक्ष रचना जैन शिल्पा जैन रामा सोनी एवं शिल्पा त्रिवेदी तथा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती किरण गोयनका उपस्थित थे।
