अपडेट खबर जिला खाद्य अधिकारी अम्बोज श्रीवास्तव को लोकायुक्त ने 18 हजार रिश्वत लेते हुए ट्रेप
*रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही 2 लोग बने आरोपी*
अनूपपुर
*अपडेट खबर*
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा श्री राजेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2021 को आरोपी क्रमांक 01 अम्बोज श्रीवास्तव पिता जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव उम्र 56 वर्ष जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अनूपपुर निवासी ग्राम ऐंताझर थाना सिंहपुर जिला शहडोल, पद आरोपी क्रमांक 02 अनिरूद्ध केवट पिता रामविलास केवट उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम गुढ़यारी बुजुर्ग पोस्ट कुसमी बाजार जिला गोरखपुर पद प्राइवेट सर्विस इंजीनियर 18000/-रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी अम्बोज श्रीवास्तव जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के द्वारा शिकायतकर्ता अनिल कुमार प्रजापति पिता मोहन राम प्रजापति उम्र 52 वर्ष निवासी आदर्श ग्राम जैतहरी से उज्जवला योजना पार्ट 2 कार्यक्रम करने हेतु दिनांक 18 /09/ 2021 को अनूपपुर में शासकीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें हुए खर्च को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अवैध वसूली गैस एजेंसी के मालिकों से कर रहे थे| इसी क्रम में उद्देश्य गैस एजेंसी अनिल प्रजापति से भी उज्जवला योजना कार्यक्रम के एवज में 18000/-रुपये की मांग की गई थी ,शिकायतकर्ता से राशि आज दिनांक 01/10/21को 18000/-रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार एवं 15 सदस्यीय दल के द्वारा कार्यवाही जारी है।

