बिना दीवार के कुएं में गिरकर तेंदुआ की हुई मौत, पांच दिन तक कुएं में पड़ा रहा शव

शहडोल

एक तेंदुआ शावक खुले कुएं में गिरकर मर गया। पांच दिन तक शव कुएं में पड़ा सड़ता रहा, लेकिन वन अमले को इसकी जानकारी तक नहीं लग पाई। वन विभाग को इस घटना की जानकारी पांच दिन बाद लगी। बताया जा रहा है कि इलाके में तेज बदबू आने पर वन विभाग के गश्ती दल को शक हुआ। जब उन्होंने कुएं में झांक कर देखा तो पानी में तेंदुए का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मंगलवार शाम तक शव निकालने और पंचनामा सहित पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।

गोहपारू वन परिक्षेत्र के पटोरी सर्किल के बीट सकारिया में किसान राम सिंह के खेत में बने खुले कुएं में तेंदुए का शव मिला है। बताया जा रहा है कि कुएं के आसपास कोई बाउंड्री या सुरक्षा दीवार नहीं थी। संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ पानी की तलाश में कुएं के पास पहुंचा होगा और असंतुलित होकर कुएं में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। किसान राम सिंह के खेत में फिलहाल कोई फसल नहीं लगी है, जिससे खेत में लोगों का आना-जाना भी कम रहता है। इसी कारण कई दिनों तक किसी को घटना की जानकारी नहीं लग सकी और शव कुएं में ही पड़ा रहा।

इस मामले में रेंजर गोहपारू हेमंत प्रजापति ने कहा की तेंदुआ का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत कुएं में गिरने से होना प्रतीत हो रही है। मौके पर पगमार्क भी मिले हैं।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

अनूपपुर

17 मार्च 2026 को 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के स्कूल ना पहुंचकर अचानक बिना बताये कहीं चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 173/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. पंजीबद्ध किया गया। पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई एवं उक्त नाबालिग बालिका को मुम्बई (महाराष्ट्र) के पुलिस थाना खार अंतर्गत गोरेगांव से आरोपी अमन राजपूत पिता प्रेमकुमार राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भगवंतपुर थाना नवाबगंज जिला उन्नाव (उत्तरप्रदेश) के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। आरोपी अमन राजपूत को उक्त अनुसूचित जाति की नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर साथ में भगा ले जाने एवं दुष्कर्म किये जाने के आरोप में धारा 137(2), 64(2) (एम) बी. एन. एस. एवं 5 एल, 6 पाक्सो एक्ट एवं 3(2) (V) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है। 

विवेचना में पाया गया कि 17 वर्षीय नाबालिग बालिका का स्मार्ट फोन से इन्स्टाग्राम सोशल मीडिया के द्वारा आरोपी अमन राजपूत से कुछ महीने पूर्व पहचान और दोस्ती हुई थी जो आरोपी अमन राजपूत ने मुम्बई में स्वयं का फूड रेस्टोरेन्ट मालिक होना बताकर नाबालिग बालिका को इन्स्टाग्राम के जरिये लगातार सम्पर्क कर बहला फुसलाया और आरोपी ट्रेन से अनूपपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचा जहां नाबालिग बालिका जो स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, रेल्वे स्टेशन अनूपपुर पहुंच गई जहां से आरोपी ने बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर मुम्बई में अपने साथ रखकर शारीरिक दुष्कर्म किया। नाबालिग बालिका को मुम्बई पहुंचकर पता चला कि आरोपी का  फूड रेस्टोरेन्ट मालिक नहीं है बल्कि वह जोमेटो कंपनी में डिलिवरी बाय का का काम करता है और झुग्गी-झोपड़ी में रहता है। 

समाचार 01 फ़ोटो 01

समाचार 02 फ़ोटो 02

अनूपपुर के दो विद्यार्थी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत नागालैंड भ्रमण पर रवाना

अनूपपुर

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अंतर्गत सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवाओं को देश की विविधताओं से जोड़ने के उद्देश्य से अनूपपुर जिले के दो विद्यार्थियों का चयन नागालैंड के शैक्षणिक भ्रमण (Exposure Visit) के लिए किया गया है। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने चयनित विद्यार्थियों कुमारी अनुराधा गुप्ता एवं पन्नालाल चौधरी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके सफल एवं ज्ञानवर्धक भ्रमण के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित विद्यार्थियों की भोपाल तक की यात्रा और वहां से नागालैंड रवानगी के दौरान सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है और वे देश की विभिन्न संस्कृतियों, कलाओं एवं परंपराओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने में सक्षम होते हैं।

विद्यार्थियों का भ्रमण 02 से 06 अप्रैल 2026 तक होगा। यात्रा की शुरुआत भोपाल से दीमापुर (हवाई मार्ग) से होगी और वापसी दीमापुर से दिल्ली एवं दिल्ली से भोपाल तक ‘वन्दे भारत एक्सप्रेस’ द्वारा की जाएगी। विद्यार्थियों के साथ संभाग स्तर से नियुक्त शिक्षक दल भी मार्गदर्शन एवं सुरक्षा हेतु उपस्थित रहेंगे। 

इस पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थी नागालैंड की अद्वितीय जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक स्थल और शैक्षणिक नवाचारों का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से अपेक्षा की है कि वे अनुभवों को सीखकर जिले के अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा करें।

समाचार 03 फ़ोटो 03

दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के कारण किशोरी ने की थी आत्महत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

शहडोल

​जिलाा मुख्यालय में कोतवाली पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह मामला न केवल एक मासूम की मौत का है, बल्कि उस समाज के लिए एक चेतावनी भी है जहाँ डिजिटल हथियारों का इस्तेमाल जिंदगियां छीनने के लिए किया जा रहा है।

​पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सनी यादव (19 वर्ष), निवासी देवरी, पिछले एक साल से मृतका को प्रताड़ित कर रहा था। वह लड़की की फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इस मानसिक उत्पीड़न और बदनामी के डर से टूटकर फरवरी 2026 में उस मासूम ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

​जांच में पाया गया कि सनी यादव के अलावा एक अन्य आरोपी रूपेश सिंह गौड़ ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 65(1), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी सनी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। हालांकि, मामले का दूसरा आरोपी रूपेश सिंह गौड़ अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

समाचार 04 फ़ोटो 04

करौली शंकर महादेव बने श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के महामण्डलेश्वर

अनूपपुर 

योग,मंत्र दीक्षा,ध्यान साधना व भारतीय संस्कृति के संवाहक करौली शंकर महादेव को श्री करौली शंकर महादेव धाम मिश्री मठ के परमाध्यक्ष करौली शंकर महादेव का पट्टाभिषेक समारोह श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में आयोजित भव्य समारोह में अखाड़ों के प्रतिनिधियों, संत-महंतों,गणमान्यजनों की उपस्थिति में विगत दिनों सम्पन्न हुआ। पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में आयोजित भव्य समारोह में अखाड़ों,संत-महंतों, गणमान्यजनों की उपस्थिति में करौली शंकर महादेव का पट्टाभिषेक समारोह सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष महंत गोपाल दास महाराज ने विधि-विधान से करौली शंकर महादेव महाराज का तिलक-चादर व पट्टाभिषेक सम्पन्न हुआ।

पट्टाभिषेक समारोह को सम्बोधित करते हुए मुखिया महंत भगतराम  महाराज ने कहा कि करौली शंकर महादेव योग,मंत्र दीक्षा,ध्यान साधना व भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं,संतों का जीवन परमार्थ को समर्पित रहता है,करौली शंकर महादेव महाराज देश-दुनिया में मानव मात्र को कष्टों से मुक्ति दिलाने का भागीरथ कार्य कर रहे हैं,मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि करौली शंकर महादेव श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण की परम्पराओं का पालन करते हुए अखाड़े के मान-मर्यादा व सम्मान में वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगे। 

सचिव मुखिया महंत जगतार मुनि ने कहा कि नया अखाड़ा के महामण्डलेश्वर के रूप में करौली शंकर महादेव भगवान चन्द्र के विचारों और परम्पराओं को आत्मसात कर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे, स्थानीय लोगो मे खुशी की लहर है।

समाचार 05 फ़ोटो 05

घरेलू गैस के अवैध व्यवसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग की कार्यवाही, 7 सिलेंडर जप्त

अनूपपुर

कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार जिले में घरेलू रसोई गैस के अवैध व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अनूपपुर, फुनगा एवं पयारी क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं मिष्ठान भंडारों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों हेतु किया जा रहा था, जो कि द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन है। उक्त अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों से कुल 07 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

जिसमें काव्या होटल अनूपपुर से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, अंकित मिष्ठान भंडार फुनगा से 01 नग एचपी एवं 01 नग इंडेन घरेलू गैस सिलेंडर, श्याम चाट भंडार फुनगा से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, समीर टी स्टॉल फुनगा से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, के.एल. पटेल भोजनालय फुनगा से 01 नग एचपी घरेलू गैस सिलेंडर, नम्रता चाट सेंटर पयारी से 01 नग इंडेन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला प्रशासन ने समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया है कि वे केवल निर्धारित व्यावसायिक (कमर्शियल) गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। 

समाचार 06 फ़ोटो 06

काली बनकर युवक कर रहा नृत्य, तबियत हुई खराब, अचेत होकर गिरने से हुई मौत

उमरिया 

जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत पठारी गांव में जावरा विसर्जन का कार्यक्रम हो रहा था। उस कार्यक्रम में हर वर्ष की भांति दो से तीन लोग माता काली का स्वरूप बना कर काली नृत्य कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक की मौत हो गई है। इस मौत को लोगों ने रहस्यमयी मान रहे हैं।

जावरा जुलूस बीच गांव के चौराहे पर पहुंचा और काली नृत्य होने लगा। तभी अचानक गांव का ही काली बना हुआ 38 वर्षीय युवक राम गरीब कोल की तबियत खराब हो गई, उसने खुद को संभालने की कोशिश की लेकिन खुद को संभाल नहीं पाया। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी उसको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसी दौरान उसकी मौत हो गई l

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के घर वालों का मानना है कि माता काली उसके ऊपर आ गईं। इस दौरान वह खुद को संभाल नहीं सका जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घर के लोगों का कहना है कि यह प्राकृतिक मौत है। वह इस मामले में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे। हालांकि गांव के कुछ लोगों ने पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी लेकिन घर के सदस्यों ने इंकार कर दिया।

माना जा रहा है कि यह साइलेंट अटैक के कारण मौत हुई है। युवक को साइलेंट अटैक आया लेकिन मृतक के घर वाले इसे धर्म और परंपरा से जोड़कर देख रहे हैं। नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि ग्राम पठारी में जावरा विसर्जन का कार्यक्रम हो रहा था, तभी काली बने किसी युवक की अचानक मौत हो गई, लेकिन उसके घर के लोग किसी तरह की रिपोर्ट करने और शव का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नहीं रहे, हमारे थाने में किसी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।

समाचार 07

हिरण शावक को कुत्तो ने नोचकर किया घायल, घायल का वन विभाग की टीम ने कराया इलाज

शहडोल 

जिले के वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदरी के सिहासी इलाके में एक हिरण का शावक आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब हिरण का बच्चा जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था। गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

घटना को देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर किसी तरह हिरण के शावक की जान बचाई। घायल अवस्था में हिरण दर्द से तड़प रहा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत गौसेवकों को सूचना दी। सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुंचे और हिरण के प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की।

गौसेवक जितेन्द्र सिंह, प्रकाश सेन और सागर गुप्ता ने मिलकर घायल हिरण का जरूरी उपचार कराया और उसकी देखभाल की। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण को अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए वन विभाग की देखरेख में भेज दिया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हिरण के शावक को कुत्तों के काटने से कई जगह चोट आई है, लेकिन उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल उसे वन विभाग की निगरानी में रखा गया है, जहां उसका आगे इलाज किया जा रहा है और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे फिर से जंगल में छोड़ा जाएगा।

समाचार 08

रेत-कोयला पकड़ते रह गए अफसर, इधर कुएं में मर गया तेंदुआ, गोहपारू वन परिक्षेत्र का मामला

शहडोल

एक तेंदुआ शावक खुले कुएं में गिरकर मर गया। पांच दिन तक शव कुएं में पड़ा सड़ता रहा, लेकिन वन अमले को इसकी जानकारी तक नहीं लग पाई। वन विभाग को इस घटना की जानकारी पांच दिन बाद लगी। बताया जा रहा है कि इलाके में तेज बदबू आने पर वन विभाग के गश्ती दल को शक हुआ। जब उन्होंने कुएं में झांक कर देखा तो पानी में तेंदुए का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मंगलवार शाम तक शव निकालने और पंचनामा सहित पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।

गोहपारू वन परिक्षेत्र के पटोरी सर्किल के बीट सकारिया में किसान राम सिंह के खेत में बने खुले कुएं में तेंदुए का शव मिला है। बताया जा रहा है कि कुएं के आसपास कोई बाउंड्री या सुरक्षा दीवार नहीं थी। संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ पानी की तलाश में कुएं के पास पहुंचा होगा और असंतुलित होकर कुएं में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। किसान राम सिंह के खेत में फिलहाल कोई फसल नहीं लगी है, जिससे खेत में लोगों का आना-जाना भी कम रहता है। इसी कारण कई दिनों तक किसी को घटना की जानकारी नहीं लग सकी और शव कुएं में ही पड़ा रहा।

इस मामले में रेंजर गोहपारू हेमंत प्रजापति ने कहा की तेंदुआ का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत कुएं में गिरने से होना प्रतीत हो रही है। मौके पर पगमार्क भी मिले हैं।

समाचार 09

अवैध रेत उत्तखनन व परिवहन पर मेटाडोर किया जब्त

अनूपपुर 

जिले के पुलिस सहायता केंद्र देवहरा थाना चचाई की टीम ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मेटाडोर वाहन सहित रेत जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम बोडडिहा में गुड्डा गुप्ता की दुकान के सामने लाल-पीले रंग की टाटा 912 डगी क्रमांक सीजी 15 एसी 5688 को रोककर जांच की। वाहन में करीब 3 घन मीटर अवैध रेत लोड मिली। वाहन चालक संतोष कोल (35) निवासी ग्राम बिरौल बिना वैध ट्रांजिट पास के सुथना नाला बोडडिहा से धिरोल की ओर रेत ले जाते पाया गया। पुलिस ने रेत सहित मेटाडोर वाहन, जिसकी कुल कीमत लगभग 10 लाख 6 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त कर चौकी में खड़ा कराया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget