अवैध रेत उत्तखनन एवं परिवहन पर 2 ट्रैक्टर जप्त, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर ट्रेक्टर ट्राली में लोड कर परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करते हुए 26 मार्च 2026 के रात्रि में छिडमिडी भाद रोड में नाकाबंदी कर दो नीले रंग के सोनालिका ट्रेक्टर जिसमे एक बिना नम्बर का ट्रेक्टर को रोक चेक किया गया, जिसके ट्राली में 03 घन मीटर अवैध रेत लोड था, ट्रेक्टर चालक रामपाल चन्द्रा पिता रामशरण चन्द्रा उम्र 26 वर्ष निवासी लोहारी थाना मरवाही जिला जी.पी.एम. (छ.ग.) द्वारा बिना टीपी के रेता (खनिज) शिव घाट सोन नदी बरौर से ग्राम भाद ले जाना बताया। आरोपी ट्रेक्टर चालक रामपाल चन्द्रा द्वारा अवैध रुप से ट्रेक्टर के ट्राली में 03 घन मीटर रेत (खनिज) कीमती 6000 रुपये लोड कर परिवहन करते पाये जाने पर उक्त आरोपी ट्रेक्टर चालक के कब्जे से ट्रेक्टर मय ट्राली जप्त कर थाना लाकर सुरक्षार्थ खडा कराया गया, आरोपी चालक रामपाल चन्द्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया, वही दूसरा ट्रेक्टर क्रमांक CG 31 B 7537  नीले रंग का सोनालिका ट्रेक्टर को रोक कर चेक किया गया तो ट्रेक्टर ट्राली में 03 घन मीटर कीमती 6000 रुपये का खनिज रेता लोड था तथा चालक भुवनेश्वर सिंह पाव पिता कलम सिह पाव उम्र 26 वर्ष निवासी लोहारी थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.) का बिना टीपी के शासन का चोरी का रेता परिवहन करते पाया गया उक्त आरोपी से ट्रेक्टर ट्राली एवं चोरी का रेता जप्त कर आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 96/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया तथा वाहन मालिक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

*दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*


अनूपपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत 16 जनवरी 2026 को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक घर से बिना बताये चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 44/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई। उक्त नाबालिग बालिका को जबलपुर में थाना हनुमानताल अंतर्गत टेढी नीम इलाके में एक किराये के कमरे में आरोपी शिवम राठौर पिता सुन्दरलाल राठौर उम्र 19 साल निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर अनूपपुर के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। आरोपी शिवम राठौर को उक्त आदिवासी नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर साथ में भगा ले जाने एवं दुष्कर्म किये जाने के आरोप में धारा 137(2), 65(1) बी.एन.एस. 5एल, 6 पाक्सो एक्ट 3(2) (V) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

चैत नवरात्रि की धूम, मां अंबे के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, भक्ति का अद्भुत नजारा

*महाआरती में झूमे श्रद्धालु*

अनूपपुर

चैत नवरात्रि का पावन पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोयलांचल नगरी अमलाई के बस स्टैंड स्थित शंकर मंदिर प्रांगण में इन दिनों भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है, जहां मां अंबे अपने दिव्य और मनमोहक स्वरूप में विराजमान हैं।

मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित किया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। यहां मां अंबे के साथ भगवान शिव, मारुति नंदन हनुमान एवं राम दरबार के दर्शन कर श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं।

नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाले इस विशेष पर्व में प्रतिदिन मां का अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार किया जा रहा है। श्रद्धालु सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना, जप-तप और भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। आयोजन से जुड़े राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक दिन विशेष पूजा और भव्य श्रृंगार के माध्यम से मां की आराधना की जा रही है, जिससे भक्तों में उत्साह और आस्था का संचार हो रहा है।

महाष्टमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा और भक्त भक्ति भाव में झूमते नजर आए। इस अवसर पर विशेष रूप से नगर की मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महिला मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिनमें प्रमुख रूप से सुषमा केसरवानी, सुमन राय, अंजू केसरवानी, रीना यादव, माया गुप्ता, सरिका गुप्ता, उमा केसरवानी, आरती केसरवानी, संगीता केसरवानी, राधा केसरवानी, शिवानी केसरवानी, ज्योति शर्मा, गुंजन गुप्ता, आरती गर्ग, निशा गुप्ता, रश्मि केसरवानी एवं शिल्पा पांडे एवं किशोरी लाल केशरवानी सुमित केसरवानी राधे केसरवानी बबलू यादव अभय गोविंद चीकू लाला रवि सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।

समाचार 02 फ़ोटो 02

अवैध रेत उत्तखनन एवं परिवहन पर पुलिस ने की कार्यवाही, 2 ट्रैक्टर किया जप्त

अनूपपुर

जिले थाना भालूमाड़ा की पुलिस टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर ट्रेक्टर ट्राली में लोड कर परिवहन करने वालों पर कार्यवाही करते हुए 26 मार्च 2026 के रात्रि में छिडमिडी भाद रोड में नाकाबंदी कर दो नीले रंग के सोनालिका ट्रेक्टर जिसमे एक बिना नम्बर का ट्रेक्टर को रोक चेक किया गया, जिसके ट्राली में 03 घन मीटर अवैध रेत लोड था, ट्रेक्टर चालक रामपाल चन्द्रा पिता रामशरण चन्द्रा उम्र 26 वर्ष निवासी लोहारी थाना मरवाही जिला जी.पी.एम. (छ.ग.) द्वारा बिना टीपी के रेता (खनिज) शिव घाट सोन नदी बरौर से ग्राम भाद ले जाना बताया। आरोपी ट्रेक्टर चालक रामपाल चन्द्रा द्वारा अवैध रुप से ट्रेक्टर के ट्राली में 03 घन मीटर रेत (खनिज) कीमती 6000 रुपये लोड कर परिवहन करते पाये जाने पर उक्त आरोपी ट्रेक्टर चालक के कब्जे से ट्रेक्टर मय ट्राली जप्त कर थाना लाकर सुरक्षार्थ खडा कराया गया, आरोपी चालक रामपाल चन्द्रा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया, वही दूसरा ट्रेक्टर क्रमांक CG 31 B 7537  नीले रंग का सोनालिका ट्रेक्टर को रोक कर चेक किया गया तो ट्रेक्टर ट्राली में 03 घन मीटर कीमती 6000 रुपये का खनिज रेता लोड था तथा चालक भुवनेश्वर सिंह पाव पिता कलम सिह पाव उम्र 26 वर्ष निवासी लोहारी थाना मरवाही जिला जीपीएम (छ.ग.) का बिना टीपी के शासन का चोरी का रेता परिवहन करते पाया गया उक्त आरोपी से ट्रेक्टर ट्राली एवं चोरी का रेता जप्त कर आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 96/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया तथा वाहन मालिक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

समाचार 03 फोटो 03

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मासूम बालिका को मारी टक्कर, अस्पताल पहुँचने से पहले हुई मौत

शहडोल 

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट ऑफिस के पास रहने वाली चार वर्षीय सनाया खान पिता महबूब खान अपने घर से निकलकर सड़क पार कर दूसरी ओर स्थित अपने दादा के घर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात बाइक ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद बाइक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसा होते देख आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी जैतपुर जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि सनाया खान अपने घर से सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। परिजन उसे इलाज के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिनके आधार पर अज्ञात बाइक और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक वाहन और चालक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है। 

समाचार 04 फ़ोटो 04

जेईएम हायर सेकेंडरी स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, कक्षा 8वीं में 92.6% व 5वीं में 96.8% सफलता

अनूपपुर

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद कोयलांचल नगरी जमुना कॉलरी स्थित जेईएम हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता प्राप्त की है, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

कक्षा 8वीं में कुल 42 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 41 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा परिणाम में 38 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जबकि 3 विद्यार्थी पूरक रहे। इस प्रकार कक्षा 8वीं का कुल परीक्षा परिणाम 92.6 प्रतिशत रहा। कक्षा 8वीं में निधि नामदेव (पिता रमेश नामदेव) ने 513 अंक (85.5%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कार्तिक राजपूत ने 502 अंक (83.6%) प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार रोहिणी पांडे ने 495 अंक (82.5%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार कक्षा 5वीं के परिणाम भी उत्कृष्ट रहे। कक्षा 5वीं में कुल 32 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 31 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 1 विद्यार्थी पूरक रहा। परीक्षा परिणाम में 23 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 8 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 96.8 प्रतिशत रहा। कक्षा 5वीं में तृषा तिवारी (पिता विजय शंकर तिवारी) ने 326 अंक (81.5%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उमइजा फातिमा ने 325 अंक (81.25%) प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विनायक कुमार मिश्रा ने 320 अंक (80%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश चंद शर्मा, सचिव लाल बहादुर जायसवाल, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी शंकर तिवारी, वरिष्ठ सदस्य शैलेन्द्र सिंह, कैंसर अली एवं राजेश सिंह ने भी इस शानदार परिणाम पर खुशी व्यक्त की।

समाचार 05 फ़ोटो 05

काव्यांजलि स्व. यशोदा यादव की स्मृति में काव्य संध्या, कवियों ने बांधा समा

अनूपपुर 

रामनवमी के पावन अवसर तथा स्वर्गीय श्रीमती यशोदा यादव की पुण्यतिथि पर जमुना कॉलरी स्थित दुर्गा पंडाल के पास दादू लाल यादव के निवास पर एक भावपूर्ण काव्य गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोयलांचल क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन दादू लाल यादव द्वारा किया गया, जबकि संचालन वरिष्ठ शायर मोहम्मद यासीन खान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा मां सरस्वती की वंदना नंदलाल सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई।

काव्य संध्या में वरिष्ठ कवि-व्यंग्यकार कैलाश पाटकर, सफी अहमद, यासीन खान, अमरेंद्र सिंह परिहार, धर्मेंद्र मिश्रा एवं युवा कवि कृष्ण कुमार मिश्रा ने अपनी रचनाओं का पाठ कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय यशोदा यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित लोगों ने उनकी स्मृतियों को नमन किया तथा रामनवमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

समाचार 06 फ़ोटो 06

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल के लिए हो रहा है हंगामा, लिमिट में दिया जा रहा है ईंधन, भेदभाव का आरोप

अनूपपुर

अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध की खबरों के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों का असर अब जिले में भी दिखाई देने लगा है। रात जैतपुर स्थित एचपी पेट्रोल पंप में तेल देने की लिमिट को लेकर विवाद की स्थिति बन गई और वाहन चालकों ने पंप कर्मचारियों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।

स्थानीय लोगों के अनुसार पंप में वाहनों को सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा था। बाइक चालकों को 200 रुपये और बड़े वाहनों को 500 रुपये का ही तेल दिया जा रहा था, जबकि खाली डिब्बों में अधिक मात्रा में पेट्रोल देने की बात सामने आई। इसी बात को लेकर लाइन में लगे वाहन चालकों ने विरोध जताया, जिससे कुछ देर के लिए हंगामा की स्थिति बन गई।

कार चालक आशीष शुक्ला ने बताया कि वह गुरुवार रात अपने वाहन में पेट्रोल भराने जैतपुर पेट्रोल पंप पहुंचे थे, जहां पहले से कई वाहन लाइन में लगे थे। जब उनकी बारी आई तो कर्मचारियों ने उनकी कार में केवल 500 रुपये का ही पेट्रोल डाला। उन्होंने कर्मचारियों से लंबी दूरी जाने की बात कहकर अधिक पेट्रोल देने का अनुरोध किया, लेकिन कर्मचारियों ने मना कर दिया। आशीष शुक्ला का आरोप है कि उसी दौरान कुछ लोगों को डिब्बों में 20 लीटर तक पेट्रोल दिया गया।

बाइक चालक विक्की बारगाही ने भी आरोप लगाया कि उनकी बाइक में केवल 200 रुपये का पेट्रोल दिया गया, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर जिला प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि जिले में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से तेल का स्टॉक न करें। प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। हालांकि जैतपुर पेट्रोल पंप में हुई घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई।

समाचार 07 फ़ोटो 07

बांधवगढ के कल्लदवाह में गौर ने दिया बछिया को जन्म, ग़ौरो की संख्या हुई 29

उमरिया

क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में पॉपुलेशन मैनेजमेंट स्ट्रेटजी ऑफ हर्बीवोर इन सप्लीमेंट ऑफ गौर प्लान अंतर्गत सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व से बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में गौर पुनर्स्थापन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम के तहत 23 जनवरी से 26 जनवरी 2026 के मध्य कुल 27 गौर को लाकर बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के कल्लावाह वन परिक्षेत्र में निर्मित 20 हेक्टेयर के गौर बाड़े में छोड़ा गया। इन सभी गौरों का भारतीय वन्यजीव संस्थान एवं बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की संयुक्त टीम द्वारा लगभग सवा माह तक विशेष अनुश्रवण किया गया।

अनुश्रवण अवधि पूर्ण होने के पश्चात 8 मार्च 2026 को सभी गौरों को विशेष निगरानी में खुले जंगल में छोड़ दिया गया।इसी दौरान मादा गौर को बछड़ा/बछिया देने की अवस्था में पाए जाने पर, उसे अन्य जंगली जीवों से सुरक्षा प्रदान करने हेतु 17 मार्च 2026 को पुनः सुरक्षित रूप से गौर बाड़े में लाया गया। निरंतर निगरानी के उपरांत मादा गौर द्वारा 26 मार्च को कल्लावाह रेंज के उत्तर कल्लावाह बीट में एक गौर बछिया को जन्म दिया गया।अनुश्रवण दल द्वारा  गौर बछिया को पूर्णतः स्वस्थ पाया गया है तथा वह अपनी माँ के साथ सामान्य रूप से विचरण करते हुए देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त मादा गौर को  24 जनवरी 2026 को सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व से पकड़ा गया था तथा  25 जनवरी 2026 को बांधवगढ़ में छोड़ा गया था।

वर्ष 2026 में लाए गए कुल 27 गौरों (22 मादा एवं 5 नर) में से अब तक 1 बछड़ा और 1 बछिया कुल दो गौर का जन्म हो चुका है। यह उपलब्धि बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा किए जा रहे वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाती है। इस प्रकार से जनवरी में लाए गए 27 गौर के समूह में यहां जन्म लेने के कारण 28 फरवरी को एक नर बछड़ा तथा 26 मार्च को बछिया जुड़ गए है।

समाचार 08 फ़ोटो 08 

पूर्व पार्षद के भय से लापता मूक-बधिर युवक, परिजनों का आरोप, दो माह बाद भी पुलिस की कार्रवाई शून्य

*पुलिस अप्रिय घटना का कर रही है इंतजार*

अनूपपुर

नगर के वार्ड क्रमांक-6 निवासी 38 वर्षीय मूक-बधिर युवक दशरथ पाटस्कर पिछले लगभग दो महीनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। परिजनों का आरोप है कि मामले में पूर्व पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता से पुलिस सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार दशरथ पाटस्कर पिछले करीब 25 वर्षों से बस स्टैंड स्थित एक होटल में कार्यरत था, जो पूर्व पार्षद अजय तोमर से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि 9 फरवरी को होटल में मारपीट और अभद्रता की घटना के बाद दशरथ अचानक वहां से चला गया और उसी रात घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिवार ने थाना कोतमा में गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

दशरथ के भाई अरुण पाटस्कर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका भाई मूक-बधिर होने के कारण अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर पाता था और लंबे समय से प्रताड़ना सह रहा था। उन्होंने बताया कि बेटे के वियोग में उनकी वृद्ध मां की मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है और परिवार गहरे सदमे में है।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई और जिस व्यक्ति के यहां दशरथ काम करता था, उससे कड़ाई से पूछताछ तक नहीं की जा रही। अरुण पाटस्कर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “क्या पुलिस किसी बड़ी अप्रिय घटना या मेरे भाई की लाश मिलने का इंतजार कर रही है? आखिर प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई से परहेज क्यों?”

मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते गंभीरता से जांच होती तो शायद अब तक लापता युवक का पता चल सकता था। क्षेत्रवासियों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस अधीक्षक अनूपपुर से मिलकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे और आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे।

इनका कहना है

पुलिस कार्यवाही पर लगी हुई है जैसे ही पता चलेगा परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

*रत्नाकर शुक्ल, थाना प्रभारी कोतमा*

समाचार 09

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनूपपुर

16 जनवरी 2026 को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक घर से बिना बताये चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 44/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई। उक्त नाबालिग बालिका को जबलपुर में थाना हनुमानताल अंतर्गत टेढी नीम इलाके में एक किराये के कमरे में आरोपी शिवम राठौर पिता सुन्दरलाल राठौर उम्र 19 साल निवासी वार्ड न. 01 सामतपुर अनूपपुर के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। आरोपी शिवम राठौर को उक्त आदिवासी नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर साथ में भगा ले जाने एवं दुष्कर्म किये जाने के आरोप में धारा 137(2), 65(1) बी.एन.एस. 5एल, 6 पाक्सो एक्ट 3(2) (V) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर किसानों का सम्मान कर मुख्यमंत्री को दिए शुभकामनाएं


शहडोल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर किसान मोर्चा जिला शहडोल के कार्यकर्ताओं ने मंडी में किसानों का किया सम्मान कर मुख्यमंत्री को बधाई शुभकामनाएं दी।

भारतीय जनता पार्टी की ऊर्जावान जिला अध्यक्ष अमिता चपरा के निर्देशन में तथा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहडोल में किसान सम्मान का कार्यक्रम किया गया, जिसमें जिले के किसानों को शाल श्रीफल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल की जिला अध्यक्ष अमिता चपरा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा, जिला कोटा अध्यक्ष बंटी मिश्रा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मोती सिंह बघेल, नर्मदा साहू, अजय मिश्रा, जिला महामंत्री पंकज सिंह बघेल, रामनारायण मिश्रा, जिला मंत्री राजेंद्र तिवारी, जिला आईटी सेल प्रभारी उदयभान शर्मा, गोहपारू मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा बृजेश पांडे, ब्यौहारी मंडल अध्यक्ष राजभान पटेल,केशवाही मंडल अध्यक्ष लवकेश गुप्ता व मंडलों के महामंत्री सहित सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे। सफल मंच का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राम नारायण मिश्र ने तथा आभार प्रदर्शन बृजेश पांडे द्वारा किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget