नपा उपाध्यक्ष बिजुरी के स्कोर्पियो ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल


शहडोल

जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत बटुरा स्थित एनएच-43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगर पालिका परिषद बिजुरी के उपाध्यक्ष के स्कॉर्पियो वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी चला रहे अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा अनूपपुर-शहडोल राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर बटुरा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन अनूपपुर की ओर से शहडोल की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सामने से स्कूटी पर सवार होकर आ रहे दंपति को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार अधेड़ सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुंदरदास महरा (55) के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी ऊषा बाई महरा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन चालक को पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आररकेटीसी कंपनी श्रम कानून की उड़ा रहा है धज्जियां, मजदूरो को कन्टेनर में रखा भेड़ बकरियों की तरह

*कंपनी के दलाल राज, राकेश, तिवारी बंधु संभाल रहे हैं मोर्चा, कोल प्रबंधन मौन*


शहडोल

जिले के सोहागपुर कोयलांचल के अमलाई ओसीएम में ओबी हटाने का ठेका प्राप्त कंपनी आरकेटीसी के अधिकारियों एवं उनके पाले हुए तथाकथित पर्सनल सुरक्षा अधिकारियों और मजदूरों के तथाकथित ठेकेदारों की मिली भगत, कंपनी के अधीनस्थ  कार्य करने वाले सैकड़ों मजदूरों कर्मचारियों के लिये अत्यंत घातक और जानलेवा साबित हो सकती है। आवासीय सुविधा के नाम पर एक डिब्बे में दर्जनों कर्मियों को भेड-बकरी से भी बदतर हालत में रहने को मजबूर कर तमाम श्रम एवं औद्योगिक कानूनों को पैरों तले रौंदने का किया जा रहा है। कंपनी के काम मे दलाली व लोकल लॉजिनिंग का काम देखने वाले राज, राकेश, तिवारी बंधु का इन सभी कार्यो में कंपनी का भरपूर सहयोग दे रहे हैं। ये सभी लोग कंपनी को यह बताते है कि इस क्षेत्र के कर्ता-धर्ता हमी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार आरकेटीसी इन्फोटेक नामक ठेका कंपनी ने अमलाई ओसीएम के ओबी हटाने के ठेका स्थल पर काम को अंजाम देने के लिये विधिवत टीम गठित कर सोहागपुर एरिया भेजा और पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मदारी महाप्रबंधक को सौंप दी गई। कंपनी के डायरेक्टरों ने तो जीएम नियुक्त कर अपनी जिम्मेदारी निभा दी लेकिन कंपनी द्वारा बनाए गए जीएम ने कंपनी हित को सर्वोपरि मानने के बजाय स्वहित को प्राथकिता देनी शुरू कर दी और कंपनी प्रबंधन को ऐसे लोगों के हाथ की कठपुतली बना दिया जिनको सिर्फ पैसों से मतलब है।

आरकेटीसी कंपनी द्वारा उड़ीसा, झारखंड आदि राज्यों से मजदूरों को रोजगार देने के नाम पर लाया गया है। इन मजदूरों में अधिकांश भारी वाहन चालक हैं। दिन भर भारी वाहन चालकों को कई-कई घंटे वाहन चलाने के बाद यदि कुछ झांटों की नींद भी न मिल पाए तो वह कितने किद कुशलता पूर्व काम कर पाएंगे  और या कितने दिन जीवित रह पाएंगे इन सवालों का जवाब शायद किसी के पास नहीं है। कंपनी के जीएम कहे जाने वाले वेंकटेश्वरा रेड्डी नामक व्यक्ति ने बाहर से लाए गए मजदूरों के रहने के लिये जो व्यवस्था की गई है वह न सिर्फ हास्यास्पद बल्कि शर्मनाक भी  मानी जा रही है। पफ पैनल से बनाए गए ट्रेन के डिब्बे जैसे करीब 30 वर्ग मीटर के आवास में मवेशियों की भांति रखा गया है। इस डिब्बे में 40 के लगभग श्रमिकों को रखा गया है, जिससे उन्हें घुट-घुटकर जीना पड़ रहा है।

आरकेटीसी कंपनी के कर्ता-धर्ताओं ने पफ पैनल से बनाए गए संकरे डिब्बे में करीब 40 बेड लगे हुए है जो आपस में बिल्कुल सटे हुए है और बेड के ऊपर बेड लगवा कर उन्हें इस लायक भी नहीं छोड़ा कि वह बेड पर या उसके अगल-बगल कहीं कोई खड़े हो सकें। अभी ठंड का मौसम था तो किसी तरह मजदूरों ने दम साधकर जीवन शैली में गुजारा कर लिया लेकिन अब तो गर्मी भी अपना रौद्र रूप दिखाने को आतुर है। ऐसे हालात में  मजदूर कैसे रह पाएंगे और या काम कर पाएंगे इसका जबाब देने वाला कोई नहीं है। सवाल यभी उठता है कि ऐसी व्यवस्था मुहैया कराने वाले आरकेटीसी कंपनी, कोल प्रबंधन व कंपनी के चापलूस दलाल राज, राकेश, तिवारी बंधु कथित नेतागण एक दिन भी गुजार सकते हैं क्या?

औद्योगिक और श्रम से जुड़े कानूनों में काम के घंटों, पारिश्रमिक, बुनियादी सविधाओं, सुरक्षा, एवं स्वास्थ्य के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किये गए हैं जिनका पालन आरकेटीसी कंपनी के जीएम रेड्डी और उनके मातहतों द्वारा नहीं किया जा रहा है। यदि एक बार श्रम विभाग की टीम आरकेटीसी कंपनी के मजदूरों और उनके हालात का निरीक्षण कर ले तो कानून की धज्जियां किस तरह उड़ाई जाती है इसका पुख्ता प्रमाण मिल जाएगा।


शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


शहडोल

फरियादिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2019 में एक शादी के दौरान उसकी पहचान धूषण प्रसाद केवट निवासी दुलहीबांध (अनूपपुर) से हुई थी। पीड़िता की शादी अन्यत्र होने के बाद भी आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया और ससुराल न जाने के लिए प्रेरित किया।

आरोपी धूषण केवट ने जनवरी 2022 में पीड़िता के घर में घुसकर उसकी मर्जी के बिना जबरन शारीरिक संबंध बनाए और लगातार शादी का वादा कर उसका शोषण करता रहा। हाल ही में जब आरोपी ने कहीं और शादी तय कर ली और पीड़िता से विवाह करने से साफ मना कर दिया, तब फरियादिया ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 (शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाना) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

विवेचना के दौरान चौकी झींकबिजुरी थाना जैतपुर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और आरोपी धूषण प्रसाद उर्फ लल्लू केवट, पिता भगवानदीन केवट, उम्र 26 वर्ष, निवासी दुलहीबांध, थाना कोतमा जिला अनूपपुर को को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget