समाचार 01 फ़ोटो 01
होली मनाने अपने तीन साथियों के पास धनगवां जंगल पहुंचा एक हाथी हाथियों की संख्या हुई चार
अनूपपुर
तीन हाथियों का समूह जहां आज 70 वें दिन वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील जैतहरी के धनगवां बीट अंतर्गत जंगल में ठहरे हुए हैं वहीं सोमवार की सुबह एक बड़ा दो दांत वाला नर हाथी छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही से सीमा पार कर धनगवा के जंगल में अपने तीन साथियों के साथ होली मनाने के लिए पहुंचकर विश्राम कर रहा है। अब जिले में हाथियों की संख्या चार हो गई है।
तीन हाथियों का समूह आज 70 में दिन अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना,तहसील एवं वन परिक्षेत्र के अंतर्गत जंगल जो ग्राम पंचायत कुकुरगोंड़ा के बेल्हाटोला सरईहाटोला ग्राम पंचायत पड़रिया के छोई गांव के भलुवान टोला,गोंढाटोला ग्राम पंचायत क्योटार के कुशुमहाई गांव से लगे पाड़ाडोंल पटौरा एवं रोहिलाकछार के मध्य स्थित है में दिन में ठहर कर रात होते ही आहार की तलाश में जंगल से निकल कर ग्रामीणों के खेतों में लगे विभिन्न तरह की फसलों को अपना आहार बनाते हैं शनिवार एवं रविवार की रात तीनों हाथी जंगल से निकल कर ग्राम पंचायत कुकुरगोंड़ा के सरईहा टोला,बेल्हाटोला में गौशाला के पीछे स्थित रामेश्वर सिंह,बाबूलाल सिंह,लाल सिंह के खेतों में लगे मटर,अरहर की फसल को आहार बनाते हुए सोमवार की सुबह फिर से धनगवां बीट के बिहीडूंगरी नामक जंगल में ठहरे हुए हैं वही एक दो दांत वाला एक नर हाथी रविवार की सुबह छत्तीसगढ़ राज्य के वन मंडल एवं वन परिक्षेत्र मरवाही अंतर्गत गुल्लीडांड बीट के जंगल में दिनभर ठहरने बाद शाम होते ही मरवाही मुख्य मार्ग को पार कर कुम्हारी गांव के सोन नदी के बांध से चिचगोहना,मंजीत टोला घुसरिया गांव में शेर सिंह के खेत में लगे गेहूं की फसल को खाकर पडरी,पथर्री होते हुए वन बीट शिवनी के मालाडांड के पटौहा टोला में नीलम के खेत से होते हुए सोमवार की सुबह 2 बजे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला अंतर्गत वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत एवं ग्राम चोलना अंतर्गत मुदरी भरियाटोला से गूजरनाला पारकर चोलना गांव में बद्री केवट के बांडी में केला,गेहूं का कर गांव के किनारे से बचहाटोला गांव निवासी सुधार सिंह आर्मो के घर के पास पहुंच कर तेजी से भागते हुए ग्राम पंचायत कुकुरगोंड़ा के कुकुरगोंड़ा,बेल्हाटोला होते हुए सोमवार की सुबह धनगवां बीट के जंगल में पहुंचकर अपने तीन अन्य हाथी साथियों के साथ मिल गया है जो होली का त्योहार चारों हाथी आपस में मिलकर मनाएंगे अब अनूपपुर जिले में चार की संख्या में हाथियों का विचरण होगा यह अकेला हाथी रविवार से सोमवार की सुबह के मध्य लगभग 25 किलोमीटर का रास्ता हाथियों के आने जाने वाले मार्गो से गुजरता हुआ पहुंचा है।
समाचार 02 फ़ोटो 02
गंदगी फैलाने वालों पर ₹2000 की चालानी कार्रवाई, सामुदायिक शौचालय सुधार के सख्त निर्देश
शहडोल
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी द्वारा आज न्यू बस स्टैंड बलपुरवा चौक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर के मुख्य द्वार पर अव्यवस्थित रूप से खड़े ठेलों को तत्काल हटवाया गया, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
निरीक्षण के समय परिसर में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए ₹2000 की चालानी कार्रवाई की गई तथा जुर्माना वसूला गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध निरंतर एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
बस स्टैंड परिसर में निर्मित सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में साफ-सफाई एवं रखरखाव में गंभीर लापरवाही पाई गई। इस पर संबंधित केयरटेकर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए तथा दो दिवस के भीतर साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए गए।
इसके अतिरिक्त बस स्टैंड परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, संपूर्ण परिसर की धुलाई कराने एवं खुली नालियों को कवर से ढकने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बस स्टैंड परिसर स्थित पार्क की जर्जर दीवारों के शीघ्र मरम्मत कार्य हेतु उपयंत्री श्री एस.एस. तोमर को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के नोडल प्रभारी पुनीत त्रिपाठी को निर्देशित किया गया कि शहर की समग्र सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया जाए, जिससे नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा कि नगर की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
समाचार 03 फ़ोटो 03
सूने घर मे चोरो ने बोला धावा, पाँच लाख का सामान नगद, जेवर पार, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
शहडोल
रंगों के त्योहार होली से पहले जिले में चोरों ने आतंक मचा दिया है। देवलौंद और सीधी थाना क्षेत्रों में सूने पड़े मकानों को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने लाखों रुपये के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों वारदातों में करीब सात लाख रुपये की चोरी हुई है।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है, लेकिन त्योहार से पहले बढ़ती चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।।
पुलिस के अनुसार, देवलौंद थाना क्षेत्र के बुढ़वा मस्जिद के पास स्थित एक घर में चोरी की वारदात हुई। पीड़िता गुल्पशा बानो ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ मायके गई हुई थीं। उनके पति कपड़े फेरी का काम करते हैं। घर में ताला लगा हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस गए। अलमारी में रखे करीब तीन तोला सोना, चांदी के जेवरात, 70 हजार रुपये नकद और नई साड़ियों के दो बैग लेकर फरार हो गए। सुबह घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के अनुसार लगभग पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही धरी नंबर दो स्थित एक ज्वेलरी दुकान में भी चोरी की वारदात सामने आई थी।
वहीं सीधी थाना क्षेत्र के लपरी गांव में भी सूने घर को निशाना बनाया गया। जामवती अहिरवार अपने घर में ताला लगाकर बेटी के यहां गई थीं। इसी दौरान रात में चोरों ने खपड़ तोड़कर घर में प्रवेश किया और एक तोला सोना तथा करीब आधा किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने फोन पर महिला को घटना की सूचना दी। इस वारदात में लगभग दो लाख रुपये के सामान की चोरी बताई जा रही है।लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्धों से पूछताछ की बात कह रही है।
समाचार
रेलवे स्टेशन अनूपपुर में पार्किंग ठेकेदार द्वारा अवैध बेरीकेडिंग और वसूली पर रोक लगाने की मांग
अनूपपुर
रेलवे स्टेशन अनूपपुर परिक्षेत्र में अवैध रूप से बेरीकेडिंग लगाकर आम जनता को परेशान कर ठेकेदार के अपरिचित व्यक्तियों द्वारा की जा रही वसूली पर रोक लगाने की मांग पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अनूपपुर जीवेन्द्र सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम खेलावन राठौर एवं जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष राजीव सिंह ने एम.पी.शर्मा मुख्य स्टेशन अधीक्षक अनूपपुर को डी.आर.एम. बिलासपुर, SECR (द.पू.म.रेलवे) के नाम पर सौंप कर किया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अनूपपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग ठेकेदार के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दक्षिणी छोर पर अवैध रूप से वसूली किया जा रहा है, रेलवे द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल के अलावा पूरे रेलवे परिक्षेत्र में बांस -बल्ली/बेरीकेट्स लगाकर अवरोध उत्पन्न किया गया है, दिव्यांग जनों के लिए बनाएं गए प्लेटफार्म नंबर 03और 04 की ओर जाने वाले रास्ते को भी बांस -बल्ली /बेरीकेट्स लगाकर अवरोध पैदा किया गया है।
ठेकेदार द्वारा अनेकों अनजान व्यक्तियों को पार्किंग शुल्क वसूली हेतु लगाया गया है जिनके पास कोई भी वैद्य परिचय पत्र नही है और न ही पुलिस वेरिफिकेशन है। इन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झुंड बनाकर रेलवे कैंपस में आम जनमानस को अनावश्यक परेशान करके डरा - धमकाकर पार्किंग शुल्क वसूली किया जा रहा है।
क्या ठेकेदार को रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में बेरीकेट्स लगाने का अधिकार है.....? बेरीकेडिंग रेलवे स्टेशन अनूपपुर जंक्शन के दोनों ओर अर्थात दक्षिणी छोर एवं मुख्य द्वार उत्तरी छोर में किया गया है। केवल पार्किंग स्थल पर ही शुल्क वसूली करने हेतु आदेशित किया जाए एवं वसूली करने वाले व्यक्तियों का पुलिस वेरिफिकेशन और परिचय पत्र अनिवार्य किया जाए। अवांछित तत्वों को स्टेशन परिसर में पार्किंग शुल्क वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं ठेकेदार द्वारा लगाए गए बेरीकेडिंग को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
समाचार 05 फ़ोटो 05
ग्राम पंचायत में लटकता रहता है ताला, विकास के नाम पर लाखों का गडबड झाला
उमरिया
जिले के पाली जनपद पंचायत की राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ग्राम पंचायत घुनघुटी जो की सडक के किनारे बनी ग्राम पंचायत कार्यालय में सदैव ताला लटकता रहता है। जबकि पिछले दिनों जिले के अपर कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने सभी निलंबित सचिवों को एक साथ बहाल करते हुए एक पंचायत एक सचिव की मंशा के तहत बहाल किया गया था, ताकि ग्राम पंचायत समय पर खुले और समय तक सचिव कार्यालय में बैठे, लेकिन जिला पंचायत के मुखिया की मंशा, आदेश का कहा कितना असर हुआ है, उसकी एक बानगी घुनघुटी ग्राम पंचायत में लटकता ताला बता रहा है। यहाँ पर जबसे विजय सिंह जी पदस्थ हुए हैं, तब से ताला लगाकर गायब हो गये हैं । कभी भी पंचायत भवन नहीं आते। उनके इस कृत्य से सभी परेशान है, सरपंच को भी काम पडता है तो उन्हें भी छोट तुमी की सैर करनी पडेगी। बताया जाता है कि विजय सिंह जी एक ऐसे सचिव है जिन्हें गोयरा ग्राम पंचायत में अनियमितता के लिए निलंबित किया गया था, लेकिन धन बल के कारण बिना नोटिस जारी किये ही बहाल करते हुए गोयरा की जगह घुनघुटी की कमान थमा दी गई। इस तरह पैसा दो बहाल हो और मनमानी ग्राम पंचायत में जाकर लाखों का वारा न्यारा करो, हमारा हिस्सा हिसाब हमें पहुचाओ का सूत्र जिला पंचायत में लागू हैं। हरदम निलंबन और बहाली जिला पंचायत की काली कमाई का जरिया बना हुआ है। जिले भर के भष्टाचारी सचिव बेधडक कार्यों के नाम पर लीपापोती कर लाखो रूपये शान से उठाते हैं और मन मर्जी का राज कायम कर रखे है, वह जिला पंचायत को म पर लीपापोती कर लाखो रूपये शान से उठाते हैं और मन मर्जी का राज कायम कर रखे है, वह जिला पंचायत के अधिकारियों और उनके आदेशों को कुतके में दे रखें है।
समाचार 06 फोटो 06
नगर में बढ़ी अचानक गर्मी, 34 डिग्री तक पहुंचा पारा, रात में रहती है गुलाबी ठंड
अनूपपुर/कोतमा
पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी उछाल आ गया है जिससे दिन के समय अब गर्मी का एहसास होने लगा है। घर से बाहर निकलने से अब धूप चहरे पर झुलसने लगी है नगर में रविवार को तापमान 34 डिग्री के आसपास अधिकतम दर्ज किया गया। इन दिनों कुछ देर धूप में रहने पर चुभन का एहसास होने लगा है मार्च की शुरुआत में जहां गर्मी प्रारंभ हो गई है वहीं रात को अभी भी ठंडक महसूस हो रही है।
होली का पर्व के साथ ही वातावरण में गर्माहट का एहसास होने लगा है। जानकारों का कहना है कि अब धीरे-धीरे तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी। मार्च अंतिम या अप्रैल के प्रथम वीक से लू चलना प्रारंभ हो जाएगी। गर्मी प्रारंभ होने से अब लोगों के गले सूखने लगे हैं और दिन में तेज प्यास सताने लगी है। "बदलते मौसम के इस दौर में प्रकृति हमें सचेत कर रही है कि हम अपनी जीवनशैली को ऋतु के अनुकूल ढालें, ताकि स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।"
डॉक्टर पाठक का कहना है कि गर्मी की शुरुआत होने लगी है धूप से बचने की जरूरत है पानी अधिक से अधिक पिए शरीर को धूप से बचाकर रखें। खान पान में तले हुए पदार्थ का सेवन ना के बराबर करें। ताकि लोगों को डिहाइड्रेशन जैसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े। विशेषज्ञों के अनुसार, अचानक बढ़ी इस तपन से बचने के लिए सूती कपड़ों का प्रयोग और तरल पदार्थों का अधिक सेवन सबसे सुरक्षित उपाय है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें और यदि निकलना अनिवार्य हो तो सिर को कपड़े या छाते से ढककर रखें।
समाचार 07 फ़ोटो 07
वॉश ऑन व्हील सुविधाओ को सफाई मित्रो ने बनाया आय का जरिया, सेवा में जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर
शहडोल
सफाई मित्रो को आत्मसम्मान एवं रोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से शहडोल जिले में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति के निर्देषानुसार वॉश ऑन व्हील की सुविधा संचालित है। वॉश ऑन व्हील सुविधा से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है बल्कि पंचायतें स्वच्छ हो रही है और सफाई मित्रो को सम्मानजनक रोजगार के अवसर पर सुनिश्चित किये जा रहें है। वॉश ऑन व्हील सुविधा से नागरिक वॉश ऑन व्हील ऐप के माध्यम से बुकिंग कर बेहतर सेवाएं प्राप्त कर रहे है। यह सेवा ग्रामीण अंचलों में घरेलू संस्थागत एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई हेतु एक स्मार्ट आधुनिक एवं मांग आधारित समाधान प्रदान करती है ।
जिले में 05 ब्लाको से संबद्ध 29 क्लस्टर निर्माण करते हुए 815 ग्रामों को जोड़ा जा चुका है जिसमे ऑनबोर्ड 36 स्वच्छता साथियों में से 26 स्वच्छता साथियों को प्रशिक्षित करते हुए 23 सेक्टेरों में स्वच्छता साथियों को एलोकेट कर कार्य प्रारम्भ किया गया है। जिले को 29 सेक्टरों में विभाजित कर कार्य किया जा रहा है।
स्वच्छता मित्र मुकेश समुंद्रे ने बताया कि जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत मुझे अभी तक वॉश ऑन व्हील सुविधा का लाभ लेने हेतु कुल 154 ऑनलाइन बुकिंग प्राप्त हुई, जिसमें मुझे 21050 रूपये की आय अर्जित हुई है। वॉश ऑन व्हील सुविधा से न केवल स्वच्छता की अलख जगा रहा बल्कि हम जैसे सफाई मित्रो को सम्माजनक रोजगार मिला है। उन्होंने इसके जिले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
समाचार 08 फ़ोटो 08
मरदरी गौशाला शारदा स्वसहायता के लापरवाही से गाय की हुई मौत
उमरिया
करकेली जनपद अंतर्गत ग्राम मरदरी में शारदा स्वसहायता समूह के लापरवाही से गाय की मौत आपको बता दे कि ऐसे लापरवाही कई बार गौशाला का सामने आया है। गौशाला संचालक से जानकारी में बताया कि पंचायत सीईओ का गौशाला में आगमन होना था लेकिन रविवार होने के कारण नहीं आ पाए वही 1 बजे के लगभग गाए की किन परिस्थितियों में मौत हुआ है, समूह को कोई जानकारी नहीं है ऐसे पड़ा रहा गाय का मृत शरीर यह एक बड़ा सवाल है।
इन सभी बातों को लेकर सीईओ साहब, और कलेक्टर साहब को फोन कॉल पर जानकारी लेने की कोशिश किया गया लेकिन शायद रविवार होने के कारण कॉल रिसीव नहीं किया गया। वही ऐसा मामला कई बार सामने आया है गौशाला के शुरुआती दिनों में क्षेत्र के जनपद सदस्य द्वारा भी लापरवाही को लेकर जानकारी दिया गया था।
पशु विभाग के क्रूरता के कारण पशु विभाग के उपसंचालक द्वारा साफ कह दिया गया मै कुछ नहीं जानता आज रविवार है कोई बात नहीं होगा चाहो तो कलेक्टर से बात करो या मुख्यमंत्री से इस प्रकार संचालक के रवैया से पशु विभाग और पशु चिकित्सा राम भरोसे चल रहा है। गऊ माता के लिए सरकार एवं कई संस्था काम कर रहे है और कलेक्टर के निर्देशों के बाद कोई जवाब देही नहीं है, उन संस्थाओं के मुंह में तमाचा है जो गाय के सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा सजग रहते है।
समूह संचालक, मुनिराज सिंह अध्यक्ष देववती सिंह चमेला बाई कोषाध्यक्ष गुड़िया बाई और सभी सदस्य पर बड़ा सवाल ऐसे समूह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं करना चाहिए, समूह को ब्लैकलिस्ट कर देना चाहिए।
समाचार 09
स्वर्णप्राशन संस्कार, 226 बच्चों को पिलाई गई औषधि
शहडोल
आयुर्वेदिक परंपरा के अनुसार पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में स्वर्णप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 226 बच्चों को स्वर्ण भस्म युक्त औषधि का सेवन कराया गया।
आयुष विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि स्वर्णप्राशन एक प्राचीन आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, स्मरण शक्ति को सुदृढ़ करने तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक मानी जाती है।
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों ने अभिभावकों को स्वर्णप्राशन के महत्व की जानकारी दी तथा नियमित रूप से प्रत्येक पुष्य नक्षत्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों को लाने की अपील की।जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम 24 मार्च 2022 से निरंतर संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिल सके।