वादों की रेल फाइलों में दौड़ी, पटरियों पर सन्नाटा कायम, अनदेखी पर जनता में आक्रोश, सांसद से जवाब की मांग

अनूपपुर/कोतमा

सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े दावे, रेल मंत्री से मुलाकात की तस्वीरें और लंबी-चौड़ी मांगों की सूची सब कुछ चमकता हुआ नजर आता है, लेकिन जमीनी हकीकत कोतमा रेलवे स्टेशन के सूने प्लेटफॉर्म पर साफ दिखाई दे रही है। क्षेत्र की जनता अब खुलकर सवाल पूछ रही है कि आखिर रेल सुविधाओं को लेकर किए गए वादों का क्या हुआ?

हाल ही में सांसद द्वारा रेल मंत्री से भेंट कर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव, नई ट्रेन संचालन और विस्तार की मांगों को लेकर पत्र सौंपे जाने की जानकारी सार्वजनिक की गई थी। इनमें अंबिकापुर-निजामुद्दीन ट्रेन के ठहराव, मुंबई के लिए नई ट्रेन, नागपुर कनेक्टिविटी सहित कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं। दस्तावेजों में इन मांगों की स्वीकृति और परीक्षण के आदेशों का उल्लेख भी सामने आया।

बताया गया कि 18233-34 नर्मदा एक्सप्रेस के वेंकटनगर स्टेशन में पूर्व स्वीकृत ठहराव को प्रारंभ कराने, 15231 के बिरसिंहपुर स्टेशन में ठहराव, 18235-36 भोपाल-बिलासपुर ट्रेन का विस्तार, 12852 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस का अनूपपुर-कोतमा-अंबिकापुर तक विस्तार, 22407 अंबिकापुर-निजामुद्दीन में स्लीपर कोच बढ़ाने और कोतमा स्टेशन में ठहराव जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए थे।

रेलवे बोर्ड के पत्राचार में कुछ ट्रेनों के “प्रयोगात्मक ठहराव” की बात भी कही गई है, लेकिन कोतमा क्षेत्र की जनता का कहना है कि आज भी अपेक्षित ट्रेनों का नियमित ठहराव नहीं हो पा रहा है। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या होने के बावजूद सुविधाओं का अभाव और ट्रेनों का न रुकना स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

जनता का सीधा सवाल है—जब केंद्र में भी आपकी ही सरकार है और आप सत्ता का हिस्सा हैं, तो फिर यह निष्क्रियता क्यों? क्या रेल सुविधाओं की मांगें केवल जनसंपर्क और प्रचार तक सीमित रहीं? क्या क्षेत्रीय विकास के प्रति वास्तविक प्रतिबद्धता दिखाई गई?

पंचायत के जांच पर उठे गंभीर सवाल, लाइन अटैच’ आदेश के बाद भी खानापूर्ति का आरोप, सरपंच ने दी इस्तीफे की चेतावनी

*प्रशासनिक विवादों के कारण योजनाएं प्रभावित हो रही हैं*

अनूपपुर

जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धूम्मा में सचिव सुषमा रानी पांडे के कार्यों को लेकर पूर्व में मीडिया में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित हुए थे इन्हीं मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यालय जनपद पंचायत अनूपपुर द्वारा आदेश क्रमांक 211/ज.प./स्था./2026 दिनांक 09 फरवरी 2026 जारी कर सचिव को ‘लाइन अटैच’ करते हुए जांच दल गठित किया गया था। आदेश में शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे शिकायत सरपंच हेमवती सिंह द्वारा की गई थी, जिसमें पंचायत कार्यों में अनियमितता एवं विकास कार्यों में बाधा का उल्लेख था।

दिनांक 25 फरवरी 2026 को जांच अधिकारी आदेश टोप्पो, इंस्पेक्टर जनपद पंचायत अनूपपुर बदरा, ग्राम पंचायत भवन धूम्मा पहुंचे जांच के दौरान सरपंच हेमवती सिंह, सचिव सुषमा रानी पांडे के साथ नरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मदन सिंह, छोटेलाल सिंह, देव सिंह, लखन सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह, इंद्रपाल सिंह एवं लोकनाथ सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान उन्होंने सचिव के विरुद्ध खुलकर अपनी बातें रखीं, लेकिन उनकी आपत्तियों को पंचनामा या जांच रिपोर्ट में समुचित रूप से दर्ज नहीं किया गया उपस्थित लोगों का कहना है कि पूरी कार्यवाही औपचारिकता तक सीमित रही और गोलमोल जवाब देकर प्रक्रिया पूरी कर ली गई मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा जांच की वीडियो रिकॉर्डिंग भी किए जाने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान शिकायत से जुड़े पक्ष-विपक्ष के कुछ चुनिंदा व्यक्तियों को ही बुलाया गया, जिससे निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं सचिव पर यह भी आरोप है कि वे अपने पति के माध्यम से ठेकेदारी कार्य करवाने का प्रयास कर रही थीं, जिसका सरपंच द्वारा विरोध किया गया हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही संभव होगी।

आदिवासी सरपंच हेमवती सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि उन्हें विकास कार्यों में स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं करने दिया गया तो वे पद से इस्तीफा देने पर विचार करेंगी उनका कहना है कि जनता ने उन्हें गांव के विकास के लिए चुना है, लेकिन प्रशासनिक विवादों के कारण योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

जांच अधिकारी आदेश टोप्पो ने कहा कि वे समस्त तथ्यों के आधार पर जांच प्रतिवेदन तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे और अंतिम निर्णय वरिष्ठ स्तर पर लिया जाएगा।

समाचार 01 फ़ोटो 01

धूम्मा पंचायत जांच पर उठे गंभीर सवाल, लाइन अटैच’ आदेश के बाद भी खानापूर्ति का आरोप, सरपंच ने दी इस्तीफे की चेतावनी

*प्रशासनिक विवादों के कारण योजनाएं प्रभावित हो रही हैं*

अनूपपुर

जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धूम्मा में सचिव सुषमा रानी पांडे के कार्यों को लेकर पूर्व में मीडिया में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित हुए थे इन्हीं मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यालय जनपद पंचायत अनूपपुर द्वारा आदेश क्रमांक 211/ज.प./स्था./2026 दिनांक 09 फरवरी 2026 जारी कर सचिव को ‘लाइन अटैच’ करते हुए जांच दल गठित किया गया था। आदेश में शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे शिकायत सरपंच हेमवती सिंह द्वारा की गई थी, जिसमें पंचायत कार्यों में अनियमितता एवं विकास कार्यों में बाधा का उल्लेख था।

दिनांक 25 फरवरी 2026 को जांच अधिकारी आदेश टोप्पो, इंस्पेक्टर जनपद पंचायत अनूपपुर बदरा, ग्राम पंचायत भवन धूम्मा पहुंचे जांच के दौरान सरपंच हेमवती सिंह, सचिव सुषमा रानी पांडे के साथ नरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मदन सिंह, छोटेलाल सिंह, देव सिंह, लखन सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह, इंद्रपाल सिंह एवं लोकनाथ सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान उन्होंने सचिव के विरुद्ध खुलकर अपनी बातें रखीं, लेकिन उनकी आपत्तियों को पंचनामा या जांच रिपोर्ट में समुचित रूप से दर्ज नहीं किया गया उपस्थित लोगों का कहना है कि पूरी कार्यवाही औपचारिकता तक सीमित रही और गोलमोल जवाब देकर प्रक्रिया पूरी कर ली गई मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा जांच की वीडियो रिकॉर्डिंग भी किए जाने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान शिकायत से जुड़े पक्ष-विपक्ष के कुछ चुनिंदा व्यक्तियों को ही बुलाया गया, जिससे निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं सचिव पर यह भी आरोप है कि वे अपने पति के माध्यम से ठेकेदारी कार्य करवाने का प्रयास कर रही थीं, जिसका सरपंच द्वारा विरोध किया गया हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही संभव होगी

आदिवासी सरपंच हेमवती सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि उन्हें विकास कार्यों में स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं करने दिया गया तो वे पद से इस्तीफा देने पर विचार करेंगी उनका कहना है कि जनता ने उन्हें गांव के विकास के लिए चुना है, लेकिन प्रशासनिक विवादों के कारण योजनाएं प्रभावित हो रही हैं

जांच अधिकारी आदेश टोप्पो ने कहा कि वे समस्त तथ्यों के आधार पर जांच प्रतिवेदन तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे और अंतिम निर्णय वरिष्ठ स्तर पर लिया जाएगा

समाचार 02 फ़ोटो 02

किरर बड़हर मार्ग में मृत मिला सफेद पीठ वाला गिद्ध, वनविभाग पहुंचा मौके पर

अनूपपुर

बुधवार की दोपहर वन परिक्षेत्र अनूपपुर के किरर बीट अंतर्गत किरर से बड़हर मुख्य मार्ग पर एक सफेद पीठ,सफेद दुम वाला गिद्ध मुख्य मार्ग के किनारे अज्ञात कारणो से मृत स्थिति में पड़े होने की सूचना मनोज पटेल सचिव ग्राम पंचायत औढेरा द्वारा वन्यजीव संरक्षक अनूपपुर शशिधर अग्रवाल को अवगत कराए जाने पर श्री अगवाल द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह एवं परि,सहायक किरर रिटर्ड रेगी राव को अवगत कराया गया, सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मृत गिद्ध के शव को सुरक्षित वन चौकी किरर में ला कर रखा गया है।

विदित है कि 20-21 एवं 22 फरवरी को प्रदेश स्तर पर सभी वन मण्डलो के वन परिक्षेत्रो में संकटापन्न गिद्धों की गणना का कार्य तीन दिनों तक कराया गया रहा जिसमें वन परिक्षेत्र अनूपपुर के बड़हर,किरर एवं औढेरा बीट के जंगलों में गिद्धों के चट्टान एवं विभिन्न प्रकार के पेड़ों में विचरण करने पेड़ों में घोसला एवं चट्टानों में आवासों में रहना पाए गए रहे हैं। अचानक अज्ञात कारण से एक गिद्ध की मौत चिंता का विषय बना हुआ है। 

समाचार 03 फ़ोटो 03

वादों की रेल फाइलों में दौड़ी, पटरियों पर सन्नाटा कायम, अनदेखी पर जनता में आक्रोश, सांसद से जवाब की मांग

अनूपपुर/कोतमा

सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े दावे, रेल मंत्री से मुलाकात की तस्वीरें और लंबी-चौड़ी मांगों की सूची सब कुछ चमकता हुआ नजर आता है, लेकिन जमीनी हकीकत कोतमा रेलवे स्टेशन के सूने प्लेटफॉर्म पर साफ दिखाई दे रही है। क्षेत्र की जनता अब खुलकर सवाल पूछ रही है कि आखिर रेल सुविधाओं को लेकर किए गए वादों का क्या हुआ?

हाल ही में सांसद द्वारा रेल मंत्री से भेंट कर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव, नई ट्रेन संचालन और विस्तार की मांगों को लेकर पत्र सौंपे जाने की जानकारी सार्वजनिक की गई थी। इनमें अंबिकापुर-निजामुद्दीन ट्रेन के ठहराव, मुंबई के लिए नई ट्रेन, नागपुर कनेक्टिविटी सहित कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं। दस्तावेजों में इन मांगों की स्वीकृति और परीक्षण के आदेशों का उल्लेख भी सामने आया।

बताया गया कि 18233-34 नर्मदा एक्सप्रेस के वेंकटनगर स्टेशन में पूर्व स्वीकृत ठहराव को प्रारंभ कराने, 15231 के बिरसिंहपुर स्टेशन में ठहराव, 18235-36 भोपाल-बिलासपुर ट्रेन का विस्तार, 12852 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस का अनूपपुर-कोतमा-अंबिकापुर तक विस्तार, 22407 अंबिकापुर-निजामुद्दीन में स्लीपर कोच बढ़ाने और कोतमा स्टेशन में ठहराव जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए थे।

रेलवे बोर्ड के पत्राचार में कुछ ट्रेनों के “प्रयोगात्मक ठहराव” की बात भी कही गई है, लेकिन कोतमा क्षेत्र की जनता का कहना है कि आज भी अपेक्षित ट्रेनों का नियमित ठहराव नहीं हो पा रहा है। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या होने के बावजूद सुविधाओं का अभाव और ट्रेनों का न रुकना स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।

जनता का सीधा सवाल है—जब केंद्र में भी आपकी ही सरकार है और आप सत्ता का हिस्सा हैं, तो फिर यह निष्क्रियता क्यों? क्या रेल सुविधाओं की मांगें केवल जनसंपर्क और प्रचार तक सीमित रहीं? क्या क्षेत्रीय विकास के प्रति वास्तविक प्रतिबद्धता दिखाई गई?

समाचार 04 फ़ोटो 04

समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर जीवन को सार्थक बनाए, शिक्षा का उद्देश्य केवल मानसिक विकास नहीं

*पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ पांचवा दीक्षांत समारोह*

शहडोल

कुलगुरु प्रो. राम शंकर ने कहा कि सार्थक जीवन जीना ही मनुष्य का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। इसके लिए जीवन का ध्येय समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का होना चाहिए। भौतिक संसाधनों से केवल क्षणिक सुख प्राप्त होता है, सच्चा आनन्द ईमानदारी, निष्ठा और त्याग से ही प्राप्त होता है। उन्होंने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि वे भारतीय ज्ञान परंपरा के ग्रंथों और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें तथा उनके आदर्शों, नैतिक मूल्यों और जीवन दर्शन को अपने आचरण में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या, संकल्प और राष्ट्र निर्माण के दायित्व को स्वीकार करने का महत्वपूर्ण क्षण है। कुलगुरु प्रोफेसर राम शंकर आज पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कुलगुरु राम शंकर ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बौद्धिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व के समग्र विकास से जुड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के उच्चतम शिखर तक पहुंचने और स्वयं के साथ समाज और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सतत प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि शहडोल क्षेत्र जनजातीय बहुल क्षेत्र है। यहां की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता इसे विशिष्ट बनाती है। नर्मदा उद्गम से जुड़ी पौराणिक पवित्रता और जनजातीय प्रकृति पूजा इस क्षेत्र की अनूठी पहचान है। विश्वविद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि सामाजिक चेतना, विकास और विरासत के सामंजस्य का भी प्रतिनिधि है। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की।

पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय की गरिमामयी शोभायात्रा स्वस्तिवाचन के साथ सभागार में प्रवेश करते ही पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। कुलपति प्रो. रामशंकर तथा सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनूप बनर्जी के मंच पर आगमन के बाद ‘जन-गण-मन’ की मधुर धुन प्रस्तुत की गई, जिससे उपस्थित जनसमूह राष्ट्रभक्ति और सम्मान की भावना से अभिभूत हो उठा।

अनूप बनर्जी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गरिमापूर्ण अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

समाचार 05 फ़ोटो 05

अवैध रेत परिवहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

अनूपपुर                                                  

थाना भालूमाड़ा की टीम को मुखबिर की सूचना मिली की एक व्यक्ति एक नीले रंग की महिंद्रा स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रेता लोड कर केवई नदी से बाजार दफाई भालूमाडा तरफ जा रहा है सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी भालूमाडा के नेतृत्व में भालूमाडा पुलिस स्टाफ द्वारा बाजार दफाई रोड में घेराबंदी कर नीले रंग की महिंद्रा स्वराज  कम्पनी के बिना नंबर प्लेट के ट्रेक्टर को रोक कर चेक करने पर बिना रायल्टी/टीपी के अवैध रुप से ट्रेक्टर के ट्राली में 3 घन मीटर रेत (खनिज) लोड कर परिवहन करते पाये जाने पर ट्रेक्टर चालक दीनदयाल बैगा पिता शंखू बैगा उम्र 40 वर्ष निवासी लाइन दफाई भालूमाडा के कब्जे से उक्त ट्रेक्टर मय ट्राली में लोड 3 घन मीटर रेत को जप्त कर थाना लाकर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खडा कराया गया एवं आरोपी ट्रेक्टर चालक दीनदयाल बैगा  के विरूद्ध अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधि. का पंजीबद्ध किया गया है । 

समाचार 06 फ़ोटो 06

स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

उमरिया

हमारे जीवन में खेलों का अत्यधिक महत्व है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत नवाचार एवं पारंपरिक खेल प्रोत्साहन के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेल में भाग लेने वाले सभी खिलाडियो ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। उक्त आशय के विचार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि जीवन मे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शरीर का स्वस्थ्य रहना आवश्यक है। खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होने कहा कि खेल मे जीतना जरूरी नही,बल्कि खेल में भाग लेना अति आवश्यक होता है। सभी खिलाड़ी सभी प्रकार के खेल को खेले और अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्राम, जिला, प्रदेश में अपना नाम रोशन करें ।उन्होने विजेता एवं उप विजेता टीमो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या ने कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य, पढाई और जिंदगी के लिए आवश्यक है। इसलिए आवश्यक है कि खेलों को अपने जीवन का अभिन्न अंग हैं।उन्होंने कहा कि एक दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सभी खिलाडियो ने पूरे उत्साह के साथ खेल को खेला।उन्होने कहा कि खेल मे हार जीत मायने नही रखती,बल्कि हार से सीख लेकर अगले खेल में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लें। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को 21 हजार, उप विजेता टीम को 11 हजार,तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को 5100 तथा तीन  टीमों को सांत्वना पुरस्कार 1100-1100 रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 

समाचार 07 फ़ोटो 07

पिता ने बेटी की उड़न खटोला से की बिदाई, हेलीकॉप्टर देखने वालों की लगी भीड़, ग्रामीणों में रहा उत्साह

शहडोल 

जिले के खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी कला में बुधवार को एक शाही विवाह की चर्चा पूरे इलाके में रही। जमींदार किसान परिवार ने अपनी लाडली बेटी को ‘उड़न खटोला’ यानी हेलीकॉप्टर से विदा कर अनोखी मिसाल पेश की। गांव में पहली बार किसी बेटी की विदाई इस अंदाज में हुई, जिसे देखने ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

धमनी कला निवासी कुंवर आदित्य सिंह, पिता अंजय सिंह (पूर्व जनपद पंचायत सोहागपुर उपाध्यक्ष) परिवार में यह विवाह समारोह संपन्न हुआ। कुंवर आदित्य सिंह का विवाह सतना जिले के नागौद निवासी जमींदार किसान परिवार की पुत्री मृगांसी के साथ हुआ। विवाह उपरांत दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से की गई। यह जानकारी एक बराती ने दी।

बुधवार दोपहर हेलीकॉप्टर धमनी कला गांव पहुंचा। दूल्हा आदित्य सिंह अपनी दुल्हन मृगांसी के साथ हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे। घर के सामने ही विशेष रूप से लैंडिंग के लिए पैंठ (हेलीपैड) तैयार किया गया था। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के ऊपर मंडराया, ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। हेलीकॉप्टर को नजदीक से देखने का अवसर पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

दूल्हा आदित्य सिंह एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। उनके पिता अंजय सिंह क्षेत्र के बड़े किसान होने के साथ पूर्व जनपद पंचायत सोहागपुर के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। परिवार की गढ़ी (पैतृक निवास) के पास ही हेलीपैड की व्यवस्था पहले से की गई थी। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति ली गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि शहडोल जिले में यह दूसरी बार है जब किसी शादी समारोह में हेलीकॉप्टर उतरा है। इससे पहले जमुई क्षेत्र से भी एक दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा किया गया था। शाही अंदाज में हुई इस विदाई की चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है।

समाचार 08 फ़ोटो 08

रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं, धनश्री पैलेस में आयोजित हुआ रक्तदान मोटिवेशनल कार्यक्रम 

अनूपपुर

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा है कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दान किया गया रक्त यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा देता है, तो इससे अधिक सार्थक कार्य जीवन में और कोई नहीं हो सकता। कलेक्टर श्री पंचोली ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि सभी युवा इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्तदान शिविरों में सक्रिय रूप से हिस्सा लें। कलेक्टर अनूपपुर नगर के धनश्री पैलेस में आयोजित रक्तदान मोटिवेशनल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। जब सभी वर्ग और समाज के लोग एक साथ मिलकर रक्तदान करते हैं, तो यह सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनता है। रक्तदान के माध्यम से समाज को जोड़ा जा सकता है और जरूरतमंदों को नया जीवन दिया जा सकता है। कलेक्टर श्री पंचोली ने सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में कलेक्टर ने 40 लोगों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget