स्वास्तिक हेल्थ केयर अस्पताल में डॉक्टर पीयूष ने महिला को लगाया गलत इंजेक्शन, तड़पता छोड़ अस्पताल से भागा

*डॉक्टर के इलाज से पहले भी हो चुकी है मौत*

शहडोल

मानवता को शर्मसार और चिकित्सा जगत को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला बुढ़ार के स्वास्तिक हेल्थ केयर अस्पताल का है। यहां एक तथाकथित मसीहा डॉक्टर ने न केवल अपनी मर्यादा लांघी, बल्कि इलाज के नाम पर एक मरीज की जिंदगी दांव पर लगा दी। डॉक्टर की बदतमीजी और लापरवाही का आलम यह रहा कि इंजेक्शन लगने के बाद महिला की आंखों की रोशनी पर संकट आ गया है और डॉक्टर ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए तड़पती महिला को बीच मझधार में छोडकर फरार हो गया। 

पीड़ित मनोहर लाल जगवानी ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 11 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी पत्नी बबिता जगवानी को चक्कर आने की शिकायत पर स्वास्तिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां मौजूद डॉ. पीयूष कुमार सिंह ने बिना किसी जांच के मरीज को तुरंत भर्ती करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब मनोहर लाल ने घर पास होने की बात कहकर सुबह आने को कहा, तो डॉक्टर आगबबूला हो गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

डॉक्टर की तानाशाही यहीं नहीं रुकी। बिना ब्लड रिपोर्ट, ईसीजी या एक्स-रे का इंतजार किए, डॉ. पीयूष ने महिला को ताबड़तोड़ तीन इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगते ही बबिता जगवानी की हालत अचानक गंभीर हो गई। उन्हें धुंधला दिखाई देने लगा और घबराहट बढ़ गई। जब घबराए परिजनों ने डॉक्टर से गुहार लगाई, तो जवाब सुनकर रूह कांप गई। डॉक्टर ने चिल्लाते हुए कहा जब मरने लगते हो तभी अस्पताल आते हो, मेरे भी बीबी-बच्चे हैं, रात भर तुम्हारी सेवा नहीं करता रहूंगा।

इंसानियत को ताक पर रखकर डॉ. पीयूष कुमार सिंह गंभीर हालत में मरीज को बिना किसी प्राथमिक उपचार या डिस्चार्ज प्रक्रिया के अकेला छोडक़र अस्पताल से रफूचक्कर हो गया। पूरी रात परिजन दहशत में रहे। अगली सुबह आनन-फानन में मरीज को शहडोल ले जाया गया, जहां डॉ. विमल प्रजापति के पास उनका उपचार शुरू हुआ। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन की वजह से पीड़िता की आंखों में आज भी गंभीर तकलीफ है और उन्हें साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पीड़ित परिवार ने बुढ़ार थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी डॉ. पीयूष कुमार सिंह के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके पहले भी डॉक्टर के इलाज के नाम पर रुपए ऐंठने व गलत इलाज करने पर मौत हो चुकी है।

कार्यवाही से असंतुष्ट,पीजी पोर्टल शिकायत, जिला सीईओ पर भ्रष्ट सचिव श्रवण द्विवेदी को अभयदान देने का आरोप

*पंचायती राज्य मंत्रालय" ने प्रमुख सचिव को भेजा पत्र*

अनूपपुर

जिले के ग्राम पंचायत चुकान निवासी मूलचंद गुप्ता द्वारा भारत सरकार की CPGRAMS पोर्टल पर ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई गई है। CPGRAMS केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली) पोर्टल भारत सरकार का एक एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल है, जो नागरिकों को सरकारी सेवाओं से जुड़ी अपनी शिकायतें सीधे मंत्रालयों या विभागों के समक्ष दर्ज कराने की सुविधा देता है।जिसका उद्देश्य शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण करना है। 

शिकायतकर्ता मूलचंद गुप्ता निवासी ग्राम पंचायत चुकान के द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2026 को CPGRAMS पोर्टल पर (रजिस्ट्रेशन आईडी DORLD/E/2026/0001016) दर्ज कराई गई है।जिसमे शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया है कि ग्राम पंचायत चुकान के प्रभारी सचिव श्रवण द्विवेदी द्वारा पूर्व में हो चुके निर्माण कार्य जिनका पूर्ण भुगतान भी तत्कालीन सरपंच एवं सचिव द्वारा किया जा चुका था, उन्ही कार्यों की राशि ई-ग्रामस्वराज पोर्टल से दूसरे वर्ककोड के माध्यम से शौंचालय,और पुलिया की राशि का प्रभक्षण कर लिया गया है,साथ ही जांच में शिकायत सत्य भी पायी गई है। किन्तु जिला पंचायत अनूपपुर के विहित अधिकारी अर्चना कुमारी द्वारा दोषी और भ्रष्ट सचिव श्रवण को अभयदान दिया जा रहा है। उसके विरूद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही नही की गई और न ही पंचायत अधिनियम के तहत धारा 189/92 की कार्यवाही कर ग्राम पंचायत की प्रभक्षित राशि ग्राम पंचायत चुकान के खाते में अब तक जमा नही करायी गई है।शिकायतकर्ता के अनुसार जिला पंचायत सीईओ द्वारा विगत 05 माह से कार्यवाही को रोककर रखना कई बड़े सवालो को जन्म देती है।

शिकायतकर्ता मूलचंद गुप्ता द्वारा CPGRAMS पोर्टल पर जिला अधिकारी द्वारा कार्यवाही करने का झूठा आश्वासन देकर सीएम हेल्पलाईन को बंद कराने की भी शिकायत है।शिकायतकर्ता की मांग है कि ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए जो कि अपने कर्तव्यों के विपरीत आचरण करते हुए जनता को झूठे आश्वासन देकर गुमराह करते है,और कार्यवाही के नाम पर लीपापोती करने की कोशिश करते है।

शिकायतकर्ता द्वारा CPGRAMS में दर्ज शिकायत में उल्लिखित मुद्दे,राज्य सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं होने के कारण शिकायत को,पंचायती राज मंत्रालय के पत्र संख्या एम-11015/68/2021-शासन दिनांक 30.01.2026 के माध्यम से,आवश्यक कार्रवाई हेतु मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी को भेजकर शिकायत पर जल्द कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

समाचार 01 फ़ोटो 01

समाचार 02 फ़ोटो 02

साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न, 24 बिंदुओं पर की गयी चर्चा

अनूपपुर

डूमर कछार निकाय में प्रति सप्ताह संपन्न होने वाले समीक्षा बैठक में शासन द्वारा संचालित नागरिक मूलभूत सुविधाओं को जनसामान्य में सहज उपलब्धता हेतु 14 फरवरी दिन शनिवार को परिषद सभागार में डॉ.सुनील कुमार चौरसिया अध्यक्ष एवं जिला योजना समिति के सदस्य के मुख्यातिथ्य,निर्वाचित जन प्रतिनिधियों पार्षदगण,बिजेंद्र देवांगन,सरिता यादव,रवि सिंह,जीतेन्द्र चौहान,पार्वती सिंह गोड़,राकेश दिवान पार्षद प्रतिनिधि योगेश पालीवाल के आतिथ्य में,निकाय के अधिकारियों,कर्मचारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौरसिया ने कहा कि शासन के कार्यों में तेजी लाने एवं आम नागरिकों तक जन सुविधा अनिवार्य और आवश्यक रूप से जमीनी स्तर पर पहुँच सके इसके लिए नवाचार करते हुए प्रत्येक शनिवार को संपन्न होने वाले समीक्षा बैठक में  आगामी शनिवार से जनसुनवाई को भी शामिल किया गया है, समीक्षा बैठक के दौरान प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक संबंधित जन जनसुनवाई के माध्यम से भी अपनी समस्याओं को निकाय और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के समक्ष रख सकते हैं,जनसुनवाई में प्राप्त जन शिकायतों को का जनहित में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार त्वरित और जल्द से जल्द निपटान करने की योजना निकाय एवं निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के द्वारा बनायी गयी है।

समाचार 03 फ़ोटो 03

इलाज के नाम पर महिला को लगाया गलत इंजेक्शन, तड़पता छोड़ अस्पताल से भागा डॉक्टर

*डॉक्टर के इलाज से पहले भी हो चुकी है मौत*

शहडोल

मानवता को शर्मसार और चिकित्सा जगत को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला बुढ़ार के स्वास्तिक हेल्थ केयर अस्पताल से सामने आया है। यहां एक तथाकथित मसीहा डॉक्टर ने न केवल अपनी मर्यादा लांघी, बल्कि इलाज के नाम पर एक मरीज की जिंदगी दांव पर लगा दी। डॉक्टर की बदतमीजी और लापरवाही का आलम यह रहा कि इंजेक्शन लगने के बाद महिला की आंखों की रोशनी पर संकट आ गया है और डॉक्टर ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए तड़पती महिला को बीच मझधार में छोडकर फरार हो गया। भर्ती करने का दबाव

पीड़ित मनोहर लाल जगवानी ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 11 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी पत्नी बबिता जगवानी को चक्कर आने की शिकायत पर स्वास्तिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां मौजूद डॉ. पीयूष कुमार सिंह ने बिना किसी जांच के मरीज को तुरंत भर्ती करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब मनोहर लाल ने घर पास होने की बात कहकर सुबह आने को कहा, तो डॉक्टर आगबबूला हो गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

डॉक्टर की तानाशाही यहीं नहीं रुकी। बिना ब्लड रिपोर्ट, ईसीजी या एक्स-रे का इंतजार किए, डॉ. पीयूष ने महिला को ताबड़तोड़ तीन इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगते ही बबिता जगवानी की हालत अचानक गंभीर हो गई। उन्हें धुंधला दिखाई देने लगा और घबराहट बढ़ गई। जब घबराए परिजनों ने डॉक्टर से गुहार लगाई, तो जवाब सुनकर रूह कांप गई। डॉक्टर ने चिल्लाते हुए कहा जब मरने लगते हो तभी अस्पताल आते हो, मेरे भी बीबी-बच्चे हैं, रात भर तुम्हारी सेवा नहीं करता रहूंगा।

इंसानियत को ताक पर रखकर डॉ. पीयूष कुमार सिंह गंभीर हालत में मरीज को बिना किसी प्राथमिक उपचार या डिस्चार्ज प्रक्रिया के अकेला छोडक़र अस्पताल से रफूचक्कर हो गया। पूरी रात परिजन दहशत में रहे। अगली सुबह आनन-फानन में मरीज को शहडोल ले जाया गया, जहां डॉ. विमल प्रजापति के पास उनका उपचार शुरू हुआ। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन की वजह से पीड़िता की आंखों में आज भी गंभीर तकलीफ है और उन्हें साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पीड़ित परिवार ने बुढ़ार थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी डॉ. पीयूष कुमार सिंह के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके पहले भी डॉक्टर के इलाज के नाम पर रुपए ऐंठने व गलत इलाज करने पर मौत हो चुकी है।

समाचार 04 फ़ोटो 04

ज़िले में खुले सहकारिता मार्ट व उद्यम, सहकार भारती मध्यप्रदेश की बैठक सम्पन्न 

अनूपपुर

जिले के नगर परिषद जैतहरी सभागार में सहकार भारती मध्यप्रदेश एवं  महिला श्रमिक एवं निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित अनूपपुर की बैठक रखी गई, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ गोपाल प्रसाद निगम प्रदेश प्रमुख सहकार भारती क्रेडिट कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्वती राठौर उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल शहडोल की संचालिका डॉ. अनीता निगम, सहकार भारती अनूपपुर के जिला अध्यक्ष अरविंद मिश्रा,उमेश पाण्डेय  जिला समन्वयक जनअभियान परिषद्, मनोज मिश्रा, सतीश जैन परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती वाल्मीकि राठौर सहकार भारती महामंत्री एवं महिला श्रमिक एवं निर्माण सहकारी संस्था की अध्यक्ष वंदना सोनी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि खरे के आतिथ्य में विविध कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला उद्यमियों को सहकार भारती के बैनर सशक्त व उनके द्वारा निर्मित किए जा रहे उत्पादों को हाट बाजार लगाकर उत्पादों की बिक्री का प्रबंध करना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महिला प्रमुख प्रभा मिश्रा ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बताया कि सहकार भारती मध्यप्रदेश हमारे अनूपपुर में कई बैठकों और कार्यक्रमों उपरांत आज़ इस मुकाम में है कि हम सब बहनें आपस में मिलजुल कर बड़े पैमाने पर कई उत्पाद तैयार कर सकते हैं। सहयोगी बहनें कई महिला उद्यमी अपने अपने उत्पाद को लेकर आई हुई थी और अनूपपुर में सहकारिता के माध्यम से अपने अपने उत्पादों को मार्केट प्रदान करने और जिले में सहकारिता और सहकारी संस्था के माध्यम से नए उद्यम स्थापित करने की माँग की गई, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले और महिला सामाजिक व आर्थिक रूप से शसक्त हो सके, इसी परिपेक्ष में सर्व सम्मति से सभी लोगों के बीच अध्यक्ष की अनुमति से एक प्रस्ताव पारित हुआ की क्यों न अपने जिले में एक सहकारिता मार्ट खोला जाए, जिसमें अनूपपुर के उत्पादों को एक प्लेटफार्म मिल सके और उसकी एक वेब साइट और ऐप बनाकर उसमें अपने अनूपपुर के प्रोडक्ट को सेल किया जा सके, इसी के बाद प्रभा मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया फिर इसके बाद ऋषि सिंह मीडिया प्रभारी सहकार भारती ने भी आभार प्रदर्शन किया।

समाचार 05 फ़ोटो 05

युवाओं ने पुलवामा शहीदों की याद में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय से गूंजा गाँव

उमरिया

पुलवामा शहीदों की याद में  युवा टीम उमरिया के द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के सम्मान में बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।गाँव कच्छरवार के शासकीय विद्यालय से आरंभ कर  गाँव  के चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। यह तिरंगा यात्रा सम्पूर्ण गाँव के मुख्य मार्गाे से होते हुए गाँव के मुख्य चौराहे में पहुंचा। इस दौरान तिरंगा यात्रा में  सैकड़ो की संख्या में युवा व गाँव वासी ने वीर शहीदों के सम्मान में नारेबाजी की और भारत माता का जय घोष किया। सभी ने 100 मीटर की तिरंगा के साथ शहीदों की शहादत को न सिर्फ याद किया बल्कि देश की सरजमी की खातिर अपनी जान तक कुर्बान करने के प्रति संकल्पित हुए।    गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में वर्ष 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख को आतंकी हमले ने सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे और शहीदों की शहादत की बरसी पर शहीदों को नमन किया गया तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

हिमांशु तिवारी ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश के वीर जवानों की कुर्बानी कभी भूली नहीं जा सकती है। उन्होंने ने कहा कि  देश के जवानों के सम्मान में हर वर्ष युवा टीम राष्ट्र को समर्पित कार्यक्रमों के साथ-साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन कर यह संदेश देती है कि हमारे दिलों में देश और भारत माता के वीर जवानों के प्रति कभी भी सम्मान कम न हो। हमारे दिलों में हमेशा उनके लिए एक स्थान रहे और उनकी शहादत को हम कभी न भूले। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवा टीम के सदस्यों ने भारत माता की जय ,वंदे मातरम, वीर जवान अमर रहे, शहीदों का बलिदान नहीं भूलेंगे ,हिंदुस्तान के नारे लगाए ।जिसकी गूंज  से शहर वासी जवानों के प्रति नसमस्तक  हुए और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा जिस रास्ते से गुजरता गया सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल होते गए और इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।

उन्होंने बताया कि हमारे देश में कई ऐसे हमले हुए। जिसमें देश के जवान शहीद हुए आजादी के बाद देश के वीर जवानों ने हमारी भारत भूमि को दुश्मनों से रक्षा करने का जो बीड़ा उठाया है उसे हम सदैव सम्मान देंगे एवं भारत माता की सेवा करते-करते जो जवान शहीद हुए हैं उनके लिए हमारे हृदय में हमेशा सम्मान रहेगा।

समाचार 06 फ़ोटो 06

*मुख्यमंत्री के बयान पर पटवारी का पलटवार, आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए विधायक पर लगाए आरोप

उमरिया

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शहडोल संभागीय दौरे पर आये उमरिया जिले सहित पाली में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया।इस दौरान पाली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया।

मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 25 वर्षों में प्रदेशवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था चरमराई हुई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस कार्रवाई का भय दिखाया जाता है। भाजपा शासन में अब तो जिले के कलेक्टर भी  डण्डा भांज  रहे है।श्री  पटवारी ने कहा की आखिर सरकार नाम की व्यवस्था है नहीं आपने  ”मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए बीते दिनों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहडोल संभाग के धनपुरी में एक सभा के दौरान कहा था कि “मैं अगर भगवान का नाम लेता हूं तो कांग्रेसियों की छाती पर सांप लोट जाता है।जिस पर आपने कहा की “मोहन यादव जी माला लेकर दिन-रात भगवान का नाम जपें, हम उनका स्वागत करते हैं। लेकिन सरकार तो चलाना हैं, तो सरकार के अनुरूप चलाना पडेगा।श्री पटवारी ने विजय राघव गढ विधायक को आडे हाथों लेते हुए कहा की  संजय पाठक पर भी आदिवासियों की भूमि हडपने के तीखे आरोप लगाये।  आपने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और यहाँ तो भाजपा उन पर  अत्याचार कर रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से जिले की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया। हालांकि वही जब पत्रकारों ने यूजीसी कानून को लेकर सवाल किया तो प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्रकारों के सवालों पर बिना जबाब दिए चलते बने।

समाचार 07 फ़ोटो 07

सारंगपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: खेत की जुताई से पहले ट्रैक्टर इंजन पलटा, चालक की दबकर मौत

शहडोल

जिले के खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर रोड पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक इंजन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की है।घटना की जानकारी के बाद लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हाफिज पिता सफीक (36) के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने के लिए निकला था। इसी दौरान सारंगपुर रोड पर ट्रैक्टर का इंजन असंतुलित होकर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

घटना की सूचना मिलते ही खैरहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर इंजन को सीधा कराया गया और उसके नीचे दबे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ट्रैक्टर का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

थाना प्रभारी उमा शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि घर से खेत के लिए ट्रैक्टर जा रहा था, तभी रास्ते में इंजन पलट गया और चालक की दबने से मौत हुई है। सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा था। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही की, फिलहाल मामले पर हमने मर्ग कायम किया है आगे की जांच कर रहे है।

समाचार 08 फ़ोटो 08

अवैध खनन पर दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त 

शहडोल

जिले में खनन माफियाओ के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रेत की चोरी करते दो ट्रैक्टर जब्त कर आरोपियों पर कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

पहली कार्रवाई देवलौंद थाना क्षेत्र के सोनघड़ियाल गोपालपुर में हुई।  पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को धर दबोचा। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि आरोपी विनय मिश्रा के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। इसी तरह दूसरी कार्रवाई ब्यौहारी थाना क्षेत्र में की गई। ग्राम खामडांड से रेत चोरी करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इस मामले में राहुल उर्फ सोनी खैरवार (30) एवं हिमांशु सिंह, दोनों निवासी खामडांड, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget