सीएम हेल्प लाइन के शिकायतकर्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए, मामला हुआ दर्ज


अनूपपुर/जैतहरी

अनूपपुर जिले के विद्युत कार्यालय जैतहरी के अंतर्गत उपभोक्ताओ द्वारा नाजायज मांग प्राप्त करने की नियत से आए दिन सीएम हेल्प लाइन में शिकायते दर्ज कराई जा रही थी। जो उचित निराकरण दर्ज करने के बावजूद भी शिकायत कर्ताओं द्वारा बंद नहीं कराई जा रही थी जिसके सम्बन्ध में विगत दिनों मुख्यालय चोर भाटी में बकाया राजस्व वसूली के साथ साथ उच्च स्तर पर लम्बित सीएम हेल्प लाइन शिकायतकर्ताओ के परिसरों का औचक निरीक्षण अभियान वरिष्ठ स्तर से प्राप्त आदेशनुसार चलाया गया है जिस दौरान ग्राम सिवनी निवासी संजय राठौर पिता भूषण राठौर एवं ग्राम बलबहरा पुराना टोला निवासी महेश यादव पिता लखन यादव को विद्युत अधिनियम  2003 की धारा 135 के अंतर्गत मौके पर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु प्रकरण माननीय विशेष न्यायालय ( विद्युत) अनूपपुर हेतु पंजीबद्ध किया गया है । उपरोक्त कार्यवाही सहायक अभियन्ता जैतहरी आर के गुप्ता एवं उनके हमराह स्टॉफ गेंद लाल राठौर, शिव प्रसाद राठौर, सीता राम राठौर , जीतेंद्र कुमार, सूर्य प्रताप आदि की मौजूदगी में संपन्न हुई है। इस तरह जॉच कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया है।

ग्रामीणों ने रोजगार की मांग को लेकर माइनिंग कंपनी का घेराव कर किया धरना प्रदर्शन


अनूपपुर/बिजुरी

अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर के कपिलधारा कॉलोनी में स्थित माइनिंग कंपनी के कार्यालय का ग्रामीणों के द्वारा घेराव करते हुए रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन किया गया। जहां जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा के साथ ही प्रभावित ग्रामों के सरपंच तथा जनपद सदस्य एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण आंदोलन स्थल पर डटे रहे। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर उपस्थिति रही एवं नायब तहसीलदार बिजुरी भी रहे।

*इन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं ग्रामीण*

ग्राम बसखला ,बसखली,ठोडहा,मौहरी मे कोयला खदान प्रारंभ करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों से भूमि का अर्जन किए जाने के पश्चात रोजगार अब तक प्रधान ग्रामीणों को नहीं किया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों के द्वारा लंबे समय से मामले की शिकायत कलेक्टर कार्यालय सहित वरिष्ठ अधिकारियों से किए जाने के पश्चात कार्यवाही न होने पर कंपनी कार्यालय का घेराव करते हुए आंदोलन पर बैठे रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी के द्वारा प्रारंभ के समय प्रभावित ग्रामों के 1000 लोगों को रोजगार दिए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब वह वादे से मुकर रहा है।कम्पनी द्वारा ग्राम बसखला में सार्वजनिक जलाशय तालाब को बाउंड्री के भीतर घेर कर अतिक्रमण कर लिया गया है जो की गाँव के अधिकांश लोगों के निश्तार की एक मात्र जल स्त्रोत है । कोयला खदान  परियोजना के संचालन हेतु सम्बन्धित ग्राम पंचायतों से पेसा एक्ट के तहत ग्राम सभा से अनुमोदन व अनापत्ति ली जाए । इसके साथ ही हसदेव क्षेत्र के विभिन्न खदानों में कंपनी के द्वारा ठेकेदार  मजदूर रखे गए हैं जिनका कंपनी के द्वारा शोषण करते हुए निर्धारित वेतन नहीं दिया जा रहा है। परियोजना के प्रभावित गाँव में सी एस आर के तहत शिक्षा,स्वास्थ्य ,खेल,सड़क,बिजली, की व्यवस्था कराई जाए।  प्रभावित गाँव में उक्त परियोजना से सम्बन्धित कौशल विकास केंद्र के रूप मे प्रशिक्षण केंद्र संचालित की जाए जिसमे उक्त परियोजना मे उपयोग मे आने वाले सभी तकनीकी विषयों का प्रशिक्षण दिया जाए ।

*रविवार को प्रबंधन व किसानों की होगी बैठक*

किसानों तथा कंपनी प्रबंधन के बीच बढ़ता विवाद देखकर राजस्व अधिकारियों तथा पुलिस बल के द्वारा मध्यस्थता करते हुए लिखित आश्वासन दिया गया है जिसमें रविवार को कंपनी प्रबंधन तथा किसानों के बीच बैठक का आयोजन करते हुए सभी समस्याओं को दूर किए जाने के संबंध में वार्ता की जाएगी। दूसरी ओर किसानों का कहना है कि रविवार को भी वह इतनी ही संख्या में कार्यालय पहुंचेंगे और उनकी सभी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह फिर से धरने पर बैठ जाएंगे। किसानों का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा का कहना है कि यदि कंपनी ने मांगे पूरी नहीं की तो अभी कंपनी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आगामी दिनों में जहां कंपनी के द्वारा कोयला खदान प्रारंभ की जा रही है वहां आंदोलन करते हुए कार्य को रोका जाएगा।

शपथ ग्रहण के प्रथम वर्षगांठ पर होगा कवि सम्मेलन का आयोजन


अनूपपुर

नवगठित नगरीय निकाय डूमरकछार का प्रथम निर्वाचन के उपरांत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन के उपरांत 1 सितंबर 2022 को शपथ ग्रहण समारोह डूमरकछार नगर परिषद में संपन्न हुआ था,शपथ ग्रहण समारोह के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर स्वस्थ मनोरंजन के दृष्टि से राष्ट्रभक्ति,हास्य,व्यंग आंशू ,ओज, श्रृंगार ,गीत,गजल एवं विधाओं से परिपूर्ण कई राष्ट्रीय स्तर के कवियों का समागम कवि सम्मेलन के रूप में डूमरकछार नगर परिषद के पौराधार कालोनी में 1 सितंबर को हो रहा है। इस क्षेत्र में वर्षों बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है,इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर संपन्न होने वाले कवि सम्मेलन की जानकारी मिलने पर कवि सम्मेलन एवं कविता पाठ में रुचि रखने वाले नागरिकों,काव्यप्रेमियों, साहित्यकारों में हर्ष, उल्लास और उमंग व्याप्त है इस छोटे से क्षेत्र में इस तरह के बड़े आयोजन की रचना किए जाने में कई प्रकार की समस्याएं होती है पर फिर भी नगर परिषद डूमरकछार की टीम ने परिषद के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया के नेतृत्व में इस राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन /काव्य पाठ को संपन्न करने का निर्णय लिया है,आयोजको का मानना यह भी है कि स्वस्थ मनोरंजन के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहना चाहिए आज की चमक धमक के युग में हमारी संस्कृति को हमें याद दिलाने वाले,राष्ट्रभक्ति,तात्कालिक विषयों पर कविता के माध्यम से ज्ञानवर्धन करने वाले आयोजनों की आज समाज मे कमी है इसी क्रम में यह कवि सम्मेलन क्षेत्रवासियों के लिए एक अच्छा संदेश लेकर आया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget