कल विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत प्रवाह रहेगा बंद


अनूपपुर 

कार्यपालन अभियंता (संचा./संधा.) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर ने बताया कि उप संभाग अनूपपुर के अंतर्गत एमपीआरडीसी विभाग द्वारा चचाई-अनूपपुर मार्ग में 33 के.व्ही. एवं 11 के.व्ही. लाइनों का शिफ्टिंग संबंधी कार्य एवं आवश्‍यक सुधार कार्य किया जाना है। जिसके कारण 24 अक्टूबर 2021 को 33 के.व्ही. जैतहरी (मोजरवेयर) फीडर, 33 के.व्ही. शान्तिनगर फीडर, 33 के.व्ही. अनूपपुर फीडर, 11 के.व्ही. न्यू मेड़ियारास फीडर, 11 के.व्ही. ओल्ड मेड़ियारास फीडर, 11 के.व्ही. केल्हौरी फीडर एवं 11 के.व्ही. बकेली फीडर से संबंधित समस्त विद्युत उपभोक्ताओं केे यहाँ प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।


एसाफ बैंक ने कोविड़ 19 में कार्यरत मेडिकल स्टॉफ को किया भोजन एवं फल वितरण


अनूपपुर

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के द्वारा स्वास्थ विभाग के सभी सदस्यों को सुरक्षा 2021 कार्यक्रम के अंतर्गत कोविड-19 में लगे मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ जिनकी ड्यूटी वैक्सीनेशन में है उन सभी को एसाफ बैंक के द्वारा भोजन वितरण के साथ-साथ फल का वितरण कराया गया कराया गया!

जिला चिकित्सालय अनूपपुर के साथ-साथ इससे पहले इस बैंक के द्वारा जैतहरी विकासखंड में गोधन सिवनी और अन्य ग्रामों में भी इस तरह के सामाजिक कार्य किए गए इस कार्यक्रम में एसाफ बैंक के ब्रांच मैनेजर वीरेंद्र सोलंकी असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर अभिषेक दुबे शिवांश मिश्रा आतिश राहुल के साथ-साथ बैंक के सभी सदस्य उपस्थित रहे इस बैंक के द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं!

बिजली उपभोक्ताओं पर कल से होगी कार्यवाही, बकाया जमा न करने पर कटेगी बिजली


अनूपपुर/कोतमा 

विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बृहद रूप से विद्युत की बकाया राशि का अभियान चलाते हुए वसूली की जाएगी । उक्त आशय की जानकारी देते हुए कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार धुर्वे ने बताया कि 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक बृहद रूप से विद्युत की बकाया राशि की वसूली का अभियान चलाया जाएगा उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के ₹1000 से ऊपर के विद्युत के बकाया राशि बाकी है वह तत्काल उस राशि को जमा करवा दें अन्यथा वसूली अभियान के तहत बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई की जाएगी साथ ही प्रतिदिन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा जिन उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे जाएंगे अगर वह किसी रूप से विद्युत कनेक्शन का उपयोग करते पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध विद्युत चोरी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत की बकाया राशि जमा करते हुए किसी प्रकार की असुविधा से बचें।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget