06 नग भैंसा पीकप सहित जप्त, अवैध रेत परिवहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली व अवैध कोयला चोरी पर ऑटो जप्त


अनूपपुर

पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर पुलिस को रात्री गस्त के दौरान ग्राम मुण्डा में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम भेलमा का ललन राठौर अपनी घर की बाड़ी में एक सफेद रंग की पीकप में पड़वा(भैंसा) ठूंस-ठूंस कर जबरजस्ती भर रहा है, दो नग पड़वा को पीकप में भरकर बेरहमी से बैठाकर पीकप की ट्रॉली में लगें छल्लो से रस्सी से कसकर बांध दिया है, जो मवेंसियो को हिलने डुलने व सांस लेने में तकलीफ हो रही है, चारा पानी की व्यवस्था भी नही किया है, बाकी चार नग पड़वा पीकप के पास बंधे है, उन चारो को भी पीकप में लोड कर कहीं बाहर कटने को ले जाने वाला है, वेंकटनगर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु जेसे ही ललन राठौर निवासी भेलमा के घर की बाड़ी में टॉर्च लागाकर देखा गया तो एक सफेद रंग की पीकप खड़ी दिखी, पीकप के पास से अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति भागा जो मौके पर उपस्थित साक्षीगणो द्वारा उस व्यक्ति को पहचान कर बताए कि यह तो ललन राठौर निवासी भेलमा का भागा है, फिर ललन राठौर की बाडी में खडी पीकप को चेक किया गया तो पीकर पीछे डाला में 02 नग पड़वा (भैंसा) बैठे हुये क्रूरता पूर्वक रस्सी से बंधे थे जो हिल ढुल नही पा रहै थे, 04 नग पड़वा (भैंसा) पीकप के बगल में लोड होने के लिये बंधे हुये थे, जिनके लिये चारा पानी की भी कोई व्यवस्था नही थी, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम का अपराध पाये जाने से 06 नग भैंसा कीमत प्रति नग 5 हजार रू की दर से 30 हजार रू के एवं बोलेरो पीकप क्र.- MP65ZD1715,  कीमत 7 लाख रू जप्त किया गया। आरोपी ललन राठौर निवासी भेलमा एवं वाहन क्र. MP65ZD1715 बोलेरो पीकप के चालक एवं मालिक के विरूद्ध अपराध धारा 11घ,ड़ पशु क्रूरता निवारण अधि. 1960 एवं 6,6(क),6(ख)(1),10 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।

*अवैध रेत उत्तखनन परिवहन पर ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त*


अनूपपुर जिले के थाना कोतमा पुलिस द्वारा रात्रि में एक ट्रैक्टर ट्राली अवैध रूप से रेत परिवहन करते जप्त थी गई है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर ट्राली में चंगेरी घाट केवाई नदी से अवैध रेत लोड कर विक्रय हेतु ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल रवाना किया गया तथा चंगेरी घाट से एक मेसी फर्गुसन 1035 जिसकी ट्राली में अवैध रेता लोड करते पाया गया जो ट्रैक्टर चालक पुलिस को दूर से ही देखकर अंधेरे  का फायदा उठाकर ट्रैक्टर मय ट्राली छोड़कर भाग गया, ट्रैक्टर मय ट्राली में लोड अवैध रेता लगभग तीन घन मीटर कल कीमती 5,05,000 रुपए की जप्त किया गया तथा उक्त अपराध धारा मैं अज्ञात आरोपी वाहन चालक एवं अज्ञात वेद वाहन स्वामी का कृत्य धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 का पाया गया जो अज्ञात आरोपी वाहन चालक एवं अज्ञात वैध वाहन स्वामी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

*अवैध कोयला चोरो के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही*


अनूपपुर जिले के थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जमुना कालरी में केन्द्रीय विद्यालय के सामने रेड कार्यवाही कर से एक ऑटो क्र. MP 65 ZB 4543 मे चोरी का अवैध लोड कोयला वजन 07 क्विटल कीमती 10,000 रुपये को आरोपी ऑटो चालक दीपक दास  चौधरी पिता शंभू दास चौधरी उम्र 35 साल निवासी ग्राम परासी थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर के कब्जे से कर जप्तशुदा ऑटो मय कोयला को लाकर थाना परिसर मे सुरक्षार्थ खडी कराया आरोपी दीपक दास चौधरी  के विरूध अपराध क्र. 93/2026 धारा 303(2), 4/21 खान खनिज अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया  है। अवैध कोयला 07 क्विटल कीमत 10 हजार रुपये एवं ऑटो क्र. MP 65 ZB 4543 पुरानी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रू मशरूका कुल कीमती 1 लाख 60 हजार रूपये।

 जंगल में जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार, 26 हजार नगद, 06 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल जप्त


अनूपपुर

जिले के थाना कोतमा पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। थाना कोतमा को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पचखुरा के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों के माध्यम से रुपये–पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआड़ी भागने का प्रयास करने लगे, किंतु सतर्कता से की गई घेराबंदी के चलते 06 आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगद राशि 26,990 रु (छब्बीस हजार नौ सौ नब्बे रुपए) एवं 06 नग मोबाइल कीमती 34,500 रुपए एवं एक मोटरसाइकिल कीमती 50,000 रुपए तथा 52 ताश के पत्ते बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। जुआड़ी अभय राव पिता अंजनी प्रसाद राव उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 9 थाना बिजुरी, रामू शर्मा पिता राजेंद्र प्रसाद शर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 10 थाना बिजुरी, मनीष यादव पिता संतोष यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 6 थाना बिजुरी, सरित श्रीवास्तव पिता रमाशंकर श्रीवास्तव उम्र 30 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 7 थाना बिजुरी, अशोक प्रजापति पिता लखन प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी कोठी वार्ड नंबर 4 थाना बिजुरी, मोहम्मद शब्बीर पिता मोहम्मद असगर उम्र 33 वर्ष निवासी लहसुई गांव वार्ड नंबर 15 थाना कोतमा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं धारा 49 बी एन एस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

नवरात्रि में माँ अम्बे की नौ रूपो के हुए दर्शन, भक्ति व आराधना में डूबे भक्त


अनूपपुर

चैत नवरात्रि अर्थात शक्ति की आराधना का विशेष पर्व एक ऐसा पर्व जिसमें भक्त आस्था के सागर मे डूब कर मां की भक्ति जप तप सेवा पूरी श्रद्धा के साथ करते हुए मां शेरावाली को प्रसन्न करने में भक्त कोई कसार नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही नजारा इस समय जिले के कोयलांचल नगरी अमलाई मे देखने को मिल रहा है। बस स्टैंड स्थित शंकर मंदिर प्रांगण में जहां मां अंबे अपने अद्भुत सुंदर रूप में विराजी हैं, साथ में शिवजी, मारुति नंदन, राम दरबार का दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण कर रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले उपासना के इस पर्व पर मां अंबे नित्य नए स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रही हैं, मंदिर की साज सज्जा एवं धार्मिक अनुष्ठान मे विशेष योगदान देने वाले राजेश मिश्रा ने बताया कि मां के नौ दिनों में हर दिन विशेष श्रृंगार विशेष पूजा अर्चना के साथ भक्ति का यह सफर आज अष्टमी तक आ पहुंचा है। मां की भक्ति में सरोबोर नगर की मातृ शक्ति द्वारा महाष्टमी के अवसर पर महाआरती का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में  संख्या में भक्तगण भक्ति भाव में झूमते दिखे महाष्टमी के आयोजन में विशेष रूप से सहयोग देने वाली महिला मंडल की सुषमा केशरवानी, सुमन राय, अंजू केशरवानी, रीना यादव, माया गुप्ता, सरिका गुप्ता, उमा केशरवानी, आरती केशरवानी, संगीता केशरवानी, राधा केशरवानी, शिवानी केशरवानी, ज्योति शर्मा, गुंजन गुप्ता, आरती गर्ग, निशा गुप्ता, रश्मि केशरवानी, शिल्पा पांडेय की भूमिका सराहनीय रही।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget