प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की थी आत्महत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


शहडोल 

जिले के बुढ़ार थाना अंतर्गत चौकी केशवाही क्षेत्र में एक महिला को लगातार प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका ग्राम पंचायत बलबहरा में मोबिलाइजर के रूप में कार्यरत थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत भवन बलबहरा में मोबिलाइजर सुनैना कुशवाहा (30) पत्नी सुरेन्द्र कुशवाहा निवासी बलबहरा ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों व अन्य साक्षियों के बयान दर्ज किए।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गांव का ही निवासी मुरारीलाल सोनी उर्फ मुरारी (33) पिता अशोक कुमार सोनी बीते 7-8 महीनों से महिला को लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी महिला को अपने साथ रखने की बात कहकर बदनाम करता था और अक्सर गाली-गलौज भी करता था। इतना ही नहीं, वह फोन के माध्यम से भी महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

लगातार हो रही इस प्रताड़ना से महिला काफी मानसिक तनाव में थी। पुलिस के अनुसार इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने 11 मार्च को ग्राम पंचायत भवन बलबहरा में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी मुरारीलाल सोनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। वही सुनैना के पति ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने कहा कि 2025 में भी आरोपी के विरुद्ध हमने शिकायत दर्ज करवाई थी, कि वह उसकी पत्नी को परेशान करता है। लेकिन पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।

भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय मार्ग पर करेंगा चक्का जाम, प्रशासन पर अनदेखी के आरोप 

*अनिश्चितकालीन ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी*


उमरिया

जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर अब किसान शांत बैठने वाला नहीं है, बताया जाता है कि शासन प्रशासन से  बार बार आग्रह कर वह थक चुका है , और अब वह आर पार के लडाई का मन बना लिया है।बताया जाता है कि किसानों की जायज मांगों की उपेक्षा लगातार जिला प्रशासन के व्दारा किया जा रहा है।जिससे  किसानों में व्यापक जनक्रोष बढता जा रहा है और स्थित इतनी बिगड गयी है कि  भारतीय किसान संघ ने प्रशासन की इस अनदेखी से नाराज होकर आंदोलन का रास्ता चुन लिया है। भारतीय किसान संघ ने अब साफ तौर पर उग्र आंदोलन छेडने की तैयारी कर ली है।भारतीय किसान संघ ने इसके लिए विधिवत आंदोलन छेडने की चेतावनी भी दे  दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान समय रहते  नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ अब बिना देर किये ही शहडोल -घुनघुटी हाईवे पर चक्का जाम आंदोलन कर अपने मांगों की लड़ाई लडेगा। 

भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि  कई बार भारतीय किसान संघ के व्दारा कलेक्टर उमरिया को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है बाबजूद  इसके प्रशासन के व्दारा किसानों की सुविधाओं को लेकर ऐहतियाती कदम नहीं उठाये गये। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद प्रथम स्मरण पत्र कलेक्टर को और द्वितीय स्मरण पत्र आयुक्त शहडोल संभाग को दिया गया, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

संघ का आरोप है कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। एक ओर जहां प्रदेश सरकार किसानों के हित में योजनाओं और घोषणाओं की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उमरिया जिला प्रशासन इन समस्याओं से आंखें मूंदे बैठा है।

किसान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार प्रशासन से चर्चा और बैठक के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे किसान आंदोलित होने को मजबूर हो गया है। 

भारतीय किसान संघ ने ऐलान किया है कि अब “घेरा डालो, डेरा डालो” आंदोलन के तहत शहडोल-घुनघुटी हाईवे को पूरी तरह बंद किया जाएगा। इस आंदोलन में 42 गांवों के किसान शामिल होंगे, जो सड़क पर ही रहकर खाना-पीना और डेरा डालेंगे। संघ ने साफ कर दिया है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं। आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

अवैध रेत, मुरुम व मिट्टी परिवहन, उत्तखनन पर 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

*पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही*


शहडोल

जिले में अवैध रेत और मिट्टी उत्खनन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को जब्त कर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं खनिज विभाग ने अलग कार्रवाई करते हुए मिट्टी और मुरुम का अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह नोडिया और उकसा झापर नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए रेत से भरे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेश कुमार रैदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक जय कुमार कोल एवं वाहन मालिक शंकर दयाल नापित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे ट्रैक्टर के चालक मनोज उर्फ बब्बू लाल कोल और वाहन मालिक आशीष तिवारी के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इधर खनिज विभाग शहडोल ने भी अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्यौहारी तहसील के देवगांव क्षेत्र में मिट्टी व मुरुम का अवैध उत्खनन और परिवहन करते तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशन में खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य के मार्गदर्शन में की गई।

निरीक्षण के दौरान खनिज विभाग की टीम ने तीन ट्रैक्टरों को रोका, जिनमें अवैध रूप से मिट्टी और मुरुम का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन चालकों से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर जब्त कर लिए।

इस मामले में वाहन चालक राजभान सिंह, दिप्पू कोल और धर्मेंद्र कोल तथा वाहन मालिक बीरेंद्र वर्मा, विजय शंकर चतुर्वेदी और सत्यम चतुर्वेदी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। खनिज अमले ने तीनों जब्त ट्रैक्टरों को ब्यौहारी थाने में सुरक्षित खड़ा करा दिया है। प्रशासन ने अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

*2 ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार*


अनूपपुर कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा ग्राम पंगना से लाल रंग की महिंद्रा ट्रेक्टर के ट्राली में लोड रेत अवैध परिवहन करते हुए रंगे हाथो पकड़ा जाकर ट्रेक्टर चालक मोहन सिहं पिता देवलाल सिहं उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पंगना, ट्रेक्टर ट्राली के मालिक कुमान सिहं पिता रम्मू सिहं निवासी ग्राम पंगना जिला अनूपपुर एवं रेत चोरी के लिए ट्रेक्टल ट्राली लगवाने वाले सुलोचन सिहं पिता साधू सिहं निवासी ग्राम पंगना के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 184/26 धारा 303(2), 317(5), 3(5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम 130(3)/177 एम.वी.एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अवैध रेत एवं परिवहन में उपयुक्त ट्रेक्टर ट्राली कुल कीमती 7,03,000 रूपये की जप्त किया जाकर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget