भूमिगत खदान की सुरक्षा में तैनात एसआईएसएफ जवान पर चोरो ने किया चाकू से हमला


शहडोल

खैरहा भूमिगत खदान में ड्यूटी पर तैनात एसआईएसएफ के जवान पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश चोरी की नियत से खदान परिसर में घुसे थे, लेकिन सुरक्षा में तैनात जवान की सतर्कता से बड़ी चोरी टल गई। शुक्रवार दोपहर तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस के अनुसार अभिलाष पंत (34 वर्ष), पिता स्वर्गीय लक्ष्मण पंत, एसआईएसएफ में पदस्थ हैं और खदान की बाउंड्री के अंदर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने देखा कि 6 से अधिक लोग संदिग्ध अवस्था में खदान परिसर में घूम रहे हैं। जवान ने अपने एक साथी के साथ आगे बढ़कर उन्हें रोकने की कोशिश की। 

इस दौरान बदमाशों ने जवान को धमकाते हुए कहा कि पास आने पर जान से खत्म कर देंगे। इसके बावजूद जवान ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। तभी एक बदमाश ने हाथ में रखे चाकू से जवान के हाथ पर हमला कर दिया। संख्या अधिक होने का फायदा उठाकर सभी आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल जवान को उसके साथियों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

थाना प्रभारी उमा शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट कर घायल करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश कर रही है और खदान परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद खदान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

अज्ञात बदमाशो ने किराना दुकान में लगाई आग, 5 लाख का सामान जलकर हुआ खाक, पुलिस जांच में जुटी


शहडोल

जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेन्दुडोल में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक किराना दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना में दुकानदार को लगभग 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और पीड़ित परिवार सदमे में है।

जानकारी के अनुसार, तेन्दुडोल निवासी कमलेश की गांव में “कमलेश किराना स्टोर” नाम से थोक किराना दुकान संचालित है। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर और रोशनदान से धुआं निकलता दिखाई दिया। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा काउंटर, राशन सामग्री, तेल, साबुन, दाल-चावल सहित अन्य किराना सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 5 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला आगजनी का प्रतीत हो रहा है। जांच में सामने आया है कि दुकान के शटर के नीचे से ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई गई है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

दुर्गा मंदिर का पुजारी युवती को शादी का झांसा देकर करता रहा शरीरिक शोषण, मामला दर्ज, आरोपी फरार


शहडोल

जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध गंज दुर्गा मंदिर के पुजारी पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक एक युवती के साथ दुराचार करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पुजारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है।

आरोपी की पहचान आशीष राज तिवारी उर्फ छोटू पिता अनंत राज तिवारी, निवासी विराटेश्वरी धाम, गंज दुर्गा मंदिर, शहडोल के रूप में हुई है। वह इस प्रतिष्ठित मंदिर में पुजारी के पद पर कार्यरत था और धार्मिक आस्था की आड़ में उसने पीड़िता के साथ वर्षों तक छल किया।

पीड़िता मूलतः सीधी जिले की रहने वाली है। उसकी बड़ी बहन शहडोल में निवास करती है, जिसके कारण उसका शहडोल आना-जाना लगा रहता था। वर्ष 2017 में तबीयत खराब होने पर वह दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए गई, जहां पुजारी आशीष से उसकी पहचान हुई। आशीष ने उसका मोबाइल नंबर लिया और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया, जो आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल गया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी आशीष उसके घर सीधी पहुंचा और उसके माता-पिता के सामने बड़ी चालाकी से बोला मैं आपकी बेटी से शादी करूंगा। मुझे जात-पात से कोई लेना-देना नहीं है। इस झूठे आश्वासन पर परिवार ने भरोसा किया और युवती को उसके साथ जाने की अनुमति दे दी। आरोपी उसे सीधी से रीवा ले गया, जहां किराए का मकान लेकर उसने 2 से 3 साल तक पीड़िता को रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी पीड़िता शादी की मांग करती, आरोपी यह कहकर टाल देता कि मेरी बहन की शादी हो जाए, फिर तुम्हें शहडोल ले चलूंगा और विधिवत विवाह करूंगा।

वर्ष 2021 में आरोपी पीड़िता को रीवा से शहडोल ले आया और यहां भी किराए का मकान लेकर उसके साथ शारीरिक शोषण का सिलसिला जारी रखा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना शहडोल में आरोपी के विरुद्ध निम्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है ।भारतीय न्याय संहिता की धारा 69** (शादी का झांसा देकर दुराचार) भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3)** (आपराधिक धमकी) SC/ST अधिनियम की धारा 3(1)(W)(II) एवं 3(2)(V) मामला दर्ज कर लिया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget