अवैध रेत उत्तखनन व परिवहन करने पर ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त, मामला दर्ज


अनूपपुर

चौकी वेकंटनगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ऐवन सिंह गोड़ निवासी आमाडाड़ अलान तिपान नदी संगम ग्राम गोधन से अवैध रेत अपने ट्रेक्टर की ट्राली में लोड कर आमाडाड़ से कदमसरा की ओर रेत बेंचने जाने वाला है, सूचना पर स्थान अनूपपुर गौरेला रोड कदमसरा में रोड किनारे अंधेरे में रूककर वाहन का इन्तजार किया तो आमाडाड़ तरफ से एक ट्रेक्टर अंधेरे में आता दिखाई दिया जिसकी सामने की लाईट जल रही थी जिसे रोककर चेक किया गया तो बिना नं. का ट्रेक्टर एवं पीछे लगी नीले रंग की ट्राली लगी जिसमें 03 घन मीटर अवैध रेत खनिज रेत लोड मिली वाहन चालक से नाम पता पूछां गया तो अपना नाम  ऐवन सिंह गोंड़ पिता लाल सिंह गोंड उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम आमाडाड़ केन्द्र  वेंकटनगर थाना जैतहरी जिला अनूपपुर का होना बताया एवं उक्त वाहन स्वयं के नाम पर रजिस्टर्ड होना बताया, ट्रेक्टर की ट्राली में लोड 03 घन मिटर रेत का कोई कागजात टी.पी. नही मिला, उक्त ट्राली में तिपान नदी से रेत लोड करके ग्राम आमाडाड़ बेचने  ले जा रहा था मेरे ट्रेक्टर का रजि. नं. MP 65ZB9608 है। उक्त मामले में धारा 303(2),317(5), 305(ई) बीएनएस एवं  4/21 खान एवं खान खनिज विकास अधिनियम 1957 के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी उपरोक्त के कब्जे से उक्त वाहन न्यू हालेंड ट्रैक्टर जप्त किया गया।

संपत्ति को लेकर परिवार के लोगो का ड्रामा, सड़क से लेकर थाना तक हुई गाली-गलौच व मारपीट

*दोनो पक्षो ने थाना में कई शिकायत*


शहडोल 

जिले में पारिवारिक संपत्ति विवाद उस वक्त सरेआम तमाशा बन गया, जब एक ही परिवार के लोग सड़क से लेकर थाना परिसर तक आपस में भिड़ते नजर आए। यह विवाद सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं रहा, बल्कि थाना परिसर तक जा पहुंचा। जहां खुलेआम हाथापाई और गाली-गलौज होती रही। झगड़े, हाथापाई और गाली-गलौज का यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की बेखौफ हरकतें और उन्हें संभालने में जूझती पुलिस साफ दिखाई दे रही है।

मामला बुढ़ार और धनपुरी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, धनपुरी थाना के पीछे स्थित माली मोहल्ला निवासी परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति और मुआवजा राशि को लेकर विवाद शुरू हुआ। झगड़े की शुरुआत बुढ़ार थाना क्षेत्र के जैन झरोखा के सामने सड़क पर हुई। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। सड़क पर हो रहे इस विवाद को वहां से गुजरने वाले लोग देखते रहे और किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विवाद यहीं नहीं थमा और दोनों पक्ष धनपुरी थाने पहुंच गए। थाने के भीतर भी आरोप-प्रत्यारोप, अपशब्दों और झूमा-झपटी का दौर चलता रहा। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिसकर्मी विवाद कर रहे लोगों को शांत कराने और थाने से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हालात काबू में करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि माली मोहल्ला निवासी अजय माली की कुछ वर्ष पहले करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसकी पत्नी सोनम बाद में अपने प्रेमी के साथ पुणे चली गई थी। अब सोनम के धनपुरी लौटने पर पति की मौत के बाद मिली मुआवजा राशि और संपत्ति को लेकर देवर विजय और देवरानी से विवाद खड़ा हो गया। जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। आखिर में मामला बुढ़ार थाने पहुंचा, जहां पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में जुटी हुई है। हालांकि सड़क से लेकर थाना परिसर तक चले इस विवाद और उसका वायरल वीडियो जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

गरज-लपक के साथ हल्की बारिश, मौसम में घुली ठंडक की मिठास


अनूपपुर

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में आज एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज गर्जना व बिजली की लपक के साथ मध्यम स्तर की बारिश शुरू हो गई। यह बारिश लगभग आधे घंटे तक रुक-रुक कर होती रही। अचानक हुई वर्षा से वातावरण में नमी बढ़ गई, वहीं बारिश के बाद चली ठंडी-ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। वर्षा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हल्की ठंड की मिठास एक बार फिर लौट आई।

गौरतलब है कि इसके एक दिन पूर्व भी संध्या काल में अच्छी खासी बारिश हुई थी, जिससे पहले से ही मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा था। आज दिन भर दोपहर तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और शाम होते-होते मौसम ने अचानक अपना रंग दिखाया।लगातार हो रही वर्षा से जहां एक ओर लोगों को ठंडक से राहत मिली है, वहीं पर्यटक नगरी अमरकंटक में मौसम की इस ताज़गी ने वातावरण को और भी रमणीय बना दिया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget