रेत माफियाओं के कब्जे में अनूपपुर की नदियाँ, नदियों का सीना छलनी करके करते हैं रात भर 'खनिज डकैती


अनूपपुर

जिले में खनिज संपदा की लूट का खुला खेल जारी है। विशेष रूप से बिजुरी, कोतमा और रामनगर थाना क्षेत्रों में कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है। यहाँ की नदियों और नालों का सीना छलनी कर माफिया रात के अंधेरे में 'लाल सोना' बटोर रहे हैं, और प्रशासन कार्रवाई के बजाय चुप्पी साधे बैठा है।

*​बिजुरी और आसपास के इलाकों में मचा हड़कंप*

बिजुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों में रेत का अवैध उत्खनन चरम पर है। सूत्रों की मानें तो बिजुरी के छाती, उमर्दा और मंटोलिया जैसे क्षेत्रों में माफियाओं ने अपने गुप्त रास्ते बना लिए हैं। यहाँ से न केवल नदियों बल्कि फॉरेस्ट की जमीनों से भी धड़ल्ले से रेत निकाली जा रही है। बिजुरी क्षेत्र में सक्रिय यह सिंडिकेट इतना मजबूत है कि रात होते ही यहाँ ट्रैक्टरों की 'रेसिंग' शुरू हो जाती है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।

*​कोतमा और रामनगर में बेखौफ परिवहन*

कोतमा थाना क्षेत्र के इमली घाट, पहलचूहा और पठारवादी में माफिया ने जलस्तर को नुकसान पहुँचाते हुए गहरी खुदाई शुरू कर दी है। वहीं रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फॉरेस्ट एरिया में भी माफिया की नजरें गड़ी हुई हैं। वेंकट नगर के इलाकों में अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टरों के जरिए रेत की तस्करी की जा रही है, जिससे शासन को हर दिन लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है।

*​क्या पुलिस और खनिज विभाग सो रहा है?*

आम जनता के बीच यह चर्चा आम है कि बिजुरी, कोतमा और रामनगर पुलिस की नाक के नीचे से रात भर रेत से लदे ट्रैक्टर गुजरते हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या इन थानों की पुलिस को इसकी भनक नहीं है? या फिर 'महीने' के चक्कर में माफियाओं को खुली छूट दे दी गई है? वन विभाग (फॉरेस्ट) की चुप्पी भी इस पूरे अवैध कारोबार में उनकी संलिप्तता की ओर इशारा कर रही है।

प्रधानमंत्री के भूमि पूजन के बाद भी इन्दवार सिंचाई परियोजना का  कार्य ठण्डे बस्ते में 

*राजनैतिक प्रतिस्पर्धा से खटाई में पडी महती योजना, बजट के बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ*


उमरिया

लोक सभा चुनाव के पूर्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उमरिया जिले के इन्दवार मध्यम सिंचाई परियोजना का भोपाल के लाल परेड मैदान  से ही वर्चुअल भूमि पूजन 29 फरवरी 2024 दिन गुरूवार को करते हुए आधार शिला रखी थी, जिसके शिलालेख आज भी जनपद पंचायत मानपुर में आज भी धूल खा रहे हैं।मालुम होवे की लाल परेड मैदान में माननीय प्रधानमंत्री ने सत्तह हजार करोड़ रूपये से अधिक के भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न किये गए थे जिसमें चार सिचाई परियोजनायें शामिल थी जिनमें जन जातीय बाहुल्य जिले जबलपुर संभाग के  मंडला, डिण्डौरी  और शहडोल संभाग के अनूपपुर व उमरिया जिले के इन्दवार में  सोन नदी में मध्यम सिंचाई परियोजना शामिल थी,जिसमें लगभग  छह हजार, चार सो करोड़ रूपये की लागत से बननी थी जिसमें इन्दवार सिचाई परियोजना के लिये तीन सौ छप्पन करोड़ अडतीस लाख करोड़ रूपये स्वीकृति दी गई थी इस सिंचाई परियोजना से  दो हजार से अधिक  हेक्टेयर भूमि की सिचाई किया जाने का अनुमान बजट में बताया गया था  । इस सिचाई परियोजना के लिए वर्ष 2024 के बजट में शामिल किया गया था जिसकी अधिकृत सूचना मध्यप्रदेश के  जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट के व्दारा शामिल किये जाने की सूचना सांसद श्रीमती  हिमाद्री सिंह संसदीय क्षेत्र शहडोल  और क्षेत्रीय विधायक मानपुर  सुश्री मीना सिंह को पत्र लिखकर दी गई थी। पत्र मिलते ही  जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गयी और साथ ही भारतीय जनता पार्टी की दोनों जन नेत्रियों  के बीच श्रेय लेने की होढ मच गयी , दोनों के व्दारा अपने प्रयासों को जनता के बीच पहुचाने की भरसक कोशिश की गयी, जिसकी चर्चाये अपने -अपने तरह से चलती रही है इन खबरों से भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के बीच पहले से चली आ रही प्रतिस्पर्धा यहाँ तक पहुँच गयी की यह महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजना दो साल बीत जाने के बाद भी उसी हाल में पडा हुआ है। अगर इस मामले में राजनैतिक पहल की जाती तो इन दो वर्षों में परियोजना अपने मूल स्वरूप को प्राप्त करती दिखाई देती, जो की जिले के किसानों के लिए मिला वरदान साबित होती, लेकिन सरकार की यह सिंचाई परियोजना प्रधानमंत्री के भूमि पूजन के बाद भी क्षेत्रीय  राजनैतिक प्रतिस्पर्धा  की बलि चढ़ गयी।

मोटर पंप चोरी के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी गया सामान बरामद


अनूपपुर

चौकी प्रभारी वेंकटनगर प्रवीण साहू व पुलिस टीम द्वारा मोटर पंप चोरी के मामले में सफल कार्यवाही की गई। फरियादी सुखसेन विश्वकर्मा, पिता सुखलाल विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पोड़ी, थाना जैतहरी, चौकी वेंकटनगर में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह राजमिस्त्री का कार्य करता है। उसके घर के बाड़ी में स्थित कुंआ में टोरमैन कंपनी का मोटर पंप, पाइप एवं रस्सी सहित लगा हुआ था।

दिनांक 19/01/2026 की सुबह उसकी माता कलावती जब बाड़ी गईं, तो देखा कि कुंआ में लगा मोटर पंप पाइप सहित काटकर चोरी कर लिया गया है। आसपास पता-तलाश करने पर भी मोटर का कोई पता नहीं चला। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹8,000/- है।

फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही सूबेलाल सिंह गोंड़, पिता स्व. तन्गू सिंह गोंड़, उम्र 50 वर्ष, बुद्ध सिंह गोंड़, पिता स्व. धनराज सिंह गोंड़, उम्र 29 वर्ष, कंसलाल गोंड़, पिता स्व. कत्तुलाल गोंड़, उम्र 40 वर्ष तीनों निवासी ग्राम पोड़ी बरटोला, थाना जैतहरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सुखसेन विश्वकर्मा के घर के बाड़ी में बने कुंआ से मोटर पंप, पाइप एवं रस्सी चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किया गया सामान सूबेलाल सिंह के घर में छुपाकर रखना बताया। आरोपियों की निशानदेही पर मोटर पंप, पाइप, रस्सी एवं घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त की गई। तत्पश्चात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget