आपत्तिजनक बयान पर जताया कड़ा विरोध, भाजपा महिला मोर्चा ने फूल सिंह बरैया का फूंका पुतला 


शहडोल

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति समुदायों पर दिए गए विवादास्पद बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा ने शनिवार को शहडोल नगर के न्यू गांधी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने बरैया का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने इस बयान को कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताया और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए।

जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया कि कांग्रेस की भांडेर सीट से विधायक फूल सिंह बरैया ने बलात्कार जैसे अपराध को जाति और धार्मिक मान्यताओं से जोड़ते हुए अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों का जिक्र किया था, जो महिलाओं के लिए अत्यंत आपत्तिजनक था। इस बयान के विरोध में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” और “फूल सिंह बरैया मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा नेता शामिल हुए।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने बरैया के बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह मातृशक्ति की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी चरित्र वाली पार्टी करार दिया और पार्टी के अन्य नेताओं के पिछले विवादास्पद बयानों का जिक्र किया।

ये कांग्रेस विधायक कभी देश और समाज को तोड़ने की बात करते हैं, कभी हिंदू धर्म के प्रति घृणात्मक बातें करते हैं फिर भी इनका शीर्ष नेतृत्व के कान में जू तक नहीं रेंगती। ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चाहे वे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हों जो टंच माल बताते हैं, चाहे वो कमलनाथ हों जो महिलाओं को आईटम शब्द से अपमानित करते हैं और चाहे वे इनके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जो महिलाओं को शराबी बताते हैं। ऐसा प्रतीत होता है इस तरह के महिला विरोधी मानसिकता वाले लोगों पर कार्यवाही नहीं होना इनके शीर्ष नेतृत्व की सहमति दर्शाता है।

टक्कर के बाद कोयला से लोड ट्रक में लगी आग, नेशनल हाइवे में लगा जाम, इंजन जलकर हुआ खाक


शहडोल

सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-43 पर शनिवार–रविवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब धुरवार टोल प्लाजा के पास कोयला लोड एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सोहागपुर पुलिस दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। इस घटना में ट्रक का इंजन पूरी तरह जल गया, हालांकि ट्रक में लोड कोयले तक आग नहीं पहुंच पाई, जिससे एक बड़ी क्षति होने से बच गई।

पुलिस के अनुसार कोयला लोड ट्रक बुढार से कटनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे एक ट्रैक चेसिस वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक के इंजन में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से उतरकर अपनी जान बचाई। आग की घटना के कारण कुछ समय के लिए शहडोल–बुढार हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति निर्मित हो गई, क्योंकि घटना मुख्य हाइवे पर हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और हालात सामान्य कराए।

थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस एवं दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि आग को समय पर नहीं बुझाया जाता तो ट्रक में लोड कोयले में भी आग लग सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और टक्कर के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

घर में घुसकर मोटर सायकल में आग लगाने वाला युवक गिरफ्तार, युवक पर दर्जनों मामले है दर्ज


अनूपपुर

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अनूपपुर नगरके वार्ड नं. 02 नदियाटोला में रहने वाली शीला तिवारी पति स्व. शहजाद अली के घर के अंदर एवं मोटर सायकल में आग लगाने वाले पुत्र शिव तिवारी उर्फ साहिल पिता शिव शंकर तिवारी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02,  नदिया टोला, अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शीला तिवारी पति स्व. शहजाद अली उम्र करीब 37 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02,  नदिया टोला, अनूपपुर के व्दारा शनिवार को थाना कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई की वर्तमान मे वह अशोक पटेल के साथ रहती है जो पूर्व पति स्वर्गीय शहजाद अली से पैदा हुआ 20 वर्षीय पुत्र साहिल उर्फ शिव तिवारी के व्दारा दोपहर करीब 02 बजे घर के अंदर घुसकर माचिस से आग लगा दी गई और जलते हुये कपडे को घर के बाहर लाकर बाहर खड़ी मोटर सायकल होण्डा साईन क्र. एमपी-65 एमसी-9318 को भी आग से जला दिया गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 36/2026 धारा 296-बी, 326 (जी), 324(4), 351(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया जाकर टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सउनि गोविन्द पनिका, सउनि सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्र. आर. रीतेश सिंह एवं अमित मराबी के टीम के व्दारा तत्काल आरोपी शिव तिवारी उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस व्दारा गिरफ्तार आरोपी शिव तिवारी उर्फ साहिल आदतन आरोपी है जिसके विरूद्ध से नकबजनी, चोरी, मारपीट, गाली गलौच, चोट पहुंचाना एवं धमकी देने के आधा दर्जन मामले पंजीबद्ध हैं।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget