सोयाबीन की फसल खराब, मुआवजा की मांग को लेकर किसान पहुँचे कलेक्ट्रेट


शहडोल

कम वर्षा, अधिक वर्षा, ओला, ठंड व कीट व्याधि से हमेशा फसलों को नुकसान हमेशा से होता आ रहा है, जिससे अन्नदाता किसान हमेशा परेशान होते आ रहे हैं। सरकार की तरफ़ से फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने का काम करती तो है, मगर यह राहत राशि केवल किसानों के लिए ऊंट के मुंह मे जीरा जैसी कहावत साबित हों रही है। फसल नुकसान की 100% प्रतिशत राशि किसानों को कभी नही मिल पाती है। जिले के ग्राम पंचायत हरदी जनपद बुढ़ार के दर्जनों किसानों ने अतिवृष्टि व कीट व्याधि के कारण सोयाबीन की फसल नष्ट होने पर कलेक्टर कार्यालय शहडोल पहुँचकर कलेक्टर के नाम न्याय की गुहार लगाई है। लिखित शिकायत में पीड़ित किसानों में लेख किया है कि हम सैकड़ो किसानों ने सोयाबीन की फसल लगाए थे, जो की अतिवृष्टि और कीट व्याधि के कारण संपूर्णतः नष्ट हो गई थी, जिसका सर्वे कराकर सोयाबीन की क्षति राहत राशि किसानों को वितरण होना था जो कि आज दिनांक तक नहीं हो सका है, जिससे किसानों को बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सोयाबीन की फसल तो नष्ट हो गयी, जिससे किसानों के लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है, मगर सरकार के द्वारा नुकसान हुए फसल का मुआवजा राहत राशि से किसानों को थोड़ी मदद मिल सकती थी वो भी मगर अभी तक कोई भी मदद नही मिल पाई है। किसानों ने कलेक्टर शहडोल से जल्द मुआवजा राशि दिलवाने की गुहार लगाई है। किसानों से बात करते हुए एसडीएम अम्रता गर्ग ने आश्वासन दिया है कि बजट डिमांड पूरा कराकर जल्दी से जल्द जिन किसानों को मुआवजा नही मिला है  राहत राशि दिलाने का आश्वासन दिया है। किसानों में मुकेश तिवारी, रिषभ सिंह, एजाज अहमद, प्रेमलाल, मैकू कोल के अलावा हरदी 32, खैरहा, पिपरिया, कठौतिया, कोदवार कला के किसान उपस्थित रहे।

जयकुमार नागवंशी बने मध्यप्रदेश जनजागरण मोर्चा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री


म.प्र.जनजागरण मोर्चा की मुख्य संरक्षक माननीय कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री,मध्यप्रदेश शासन प्रदेश अध्यक्ष म.प्र.कांग्रेस कमेटी म.प्र.जनजागरण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद दुबे की सहमति पर म.प्र.जनजागरण मोर्चा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री 'जयकुमार नागवंशी' की नियुक्त किए हैं। जिसमें म.प्र.जनजागरण मोर्चा कांग्रेस के द्वारा प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। मथुरा प्रसाद दुबे के मुताबिक के निर्देश पर उक्त नियुक्ति की गई हैं।


शिक्षक ने छात्र व छात्रा से कराया शौचालय साफ, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल


शहडोल

जिले के सोहागपुर ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय पुरानी बस्ती कठौतिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल के छोटे-छोटे छात्र शौचालय की सफाई करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। दृश्य में बच्चे भारी पानी से भरी बाल्टियां उठाकर बालक और बालिका शौचालय में पानी डालते और सफाई करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।

वायरल वीडियो विद्यालय परिसर का बताया जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक कतिकराम कोल ने उनसे शौचालय साफ करने के लिए कहा था। कम उम्र के बच्चों से इस तरह का कार्य कराना न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि उनकी सुरक्षा, सम्मान और बाल अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला भी माना जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों ने इसे शिक्षा का अधिकार अधिनियम और बाल संरक्षण कानूनों का उल्लंघन बताया है। नियमों के अनुसार सरकारी स्कूलों में सफाई व्यवस्था के लिए अलग से सफाईकर्मी नियुक्त किए जाते हैं और छात्रों से इस प्रकार का कार्य कराना प्रतिबंधित है। इस मामले में शिक्षक कतिकराम कोल ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि बच्चों ने अपनी मर्जी से सफाई करने की बात कही थी और किसी भी छात्र से जबरदस्ती काम नहीं कराया गया। 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget