राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में विद्यालयों ने लहराया परचम, मिले 4 स्वर्ण पदक


अनूपपुर

69 वीं राज्य स्तरीय शालेय कूडो प्रतियोगिता जो कि 06 से 10 दिसम्बर 2025–26 सागर के आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई जिसमे शहडोल संभाग के 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैलेंद्र जैन जो कि कूडो एसोसिएशन के चेयरमेन भी है, उनके साथ विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ मोहम्मद एजाज खान प्रेसिडेंट कूडो एसोसिएशन मध्यप्रदेश भी आए ओर अपनी उपस्थिति दि इस प्रतियोगिता में अंडर 14/17/19 के बालक/ बालिका भाग लिया बच्चों की मेहनात से अंडर - 17  बालिका मै शहडोल संभाग प्रथम स्थान मिला।18 मै से 12 बच्चों के पादक जीता और जिले का नाम रोशन किया बच्चों की कोच श्रेया गुप्ता जो इन बच्चों को ट्रैंड की इस प्रतियोगिता के लिए बच्चों के शानदार प्रदर्शन को देख डी.एस.ओ. अनुपपुर खलील कुरेशी जी ने भी अपना आशीर्वाद और बधाइयां दी।

*पदक विजेताओं के नाम कुछ इस प्रकार है*    

स्वर्ण पदक विजेता के नाम वंदना राठौर न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी, अपूर्व शर्मा न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी, चंचल मरावी न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी, अनुराज गुप्ता न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी

रजत पदक विजेता के नाम अरमान सिंह राठौर ( न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी), रुद्र प्रताप सिंह ( न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी)

कांस्य पदक विजेता के नाम अबिगेल एलिजा जोसफ( न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी), अनुष्का सिंह राठौर ( न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी), प्रगति सिंह ( न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी), दिव्यानी सोनी ( बैटल मिशनअनुपपुर), आदर्श सिंह राठौड़ ( न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी), कर्तव्य सिंह राठौर ( न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी)

प्रतियोगी में साधना आर्मो ( नोबल पब्लिक स्कूल), आशुतोष द्विवेदी ( न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी), सारांश मिश्रा ( बाल भारती स्कूल), धरनीश द्विवेदी ( न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी), अर्श राठौर ( न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी), अंकित सिंह राठौर ( न्यू स्टेला मेरिस स्कूल जैतहरी)

केपी फिलिंग्स पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं, लोगो में रोष


अनूपपुर

कोतमा क्षेत्र में संचालित पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। विशेषकर कोतमा नगर से लगभग 12 किलोमीटर दूर निगवानी ग्रामीण अंचल में स्थित केपी फिलिंग्स पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिलने से लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि भारत पेट्रोलियम कंपनी द्वारा संचालित उक्त पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। पेट्रोल पंप पर साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य अनिवार्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहन चालकों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद पेट्रोल पंप संचालक द्वारा पेट्रोल पंप अधिनियम एवं कंपनी के दिशा-निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के हित में दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ आमजन तक नहीं पहुंचाया जा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

इस संबंध में उपभोक्ताओं रामनिवास चंद्रिका दास, हेमराज सहित अन्य ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भी की है। शिकायत में मांग की गई है कि पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सभी अनिवार्य सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं तथा लापरवाह पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।

उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि शीघ्र ही पेट्रोल पंप पर सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग एवं कंपनी प्रशासन इस ओर कब तक संज्ञान लेकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करता है। 

वेतन चोरी बंद कराने, न्यूनतम वेतन देने की मांग को लेकर दो दिवसीय "न्यूनतम वेतन दो या मौत दो" होगा आंदोलन

*पंचायत चौकीदार संघ की दीन दयाल पार्क में जिला कार्यकारिणी की बैठक वासुदेव शर्मा की उपस्थित में संपन्न*


छिंदवाड़ा

पंचायत चौकीदार पंप आपरेटर संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष राजू कुडापे, पांडुर्ना अध्यक्ष कृष्णा मांजीवार की अध्यक्षता एवं कामगार क्रांति मंच के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा की विशेष उपस्थित में स्थानीय दीन दयाल पार्क में संपन्न हुई, जिसमें 29-30 दिसंबर को दो दिवसीय संभागीय "न्यूनतम वेतन दो या मौत दो" धरना दिए जाने का निर्णय लिया गया, धरने में सिवनी, बालाघाट, बैतूल, मंडला एवं नरसिंहपुर के ग्राम पंचायतों के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल रहेंगे।  बैठक में ग्राम पंचायत चौकीदार भृत्य, सफाई कर्मी पम्प चालक कर्मचारियों के जिला एवं ब्लाक पदाघिकारी शामिल रहे, जिनमें   राजू कुडापे, संतोष उईके, कृष्णा मंजीवार,  राजेश यादव, राकेश नवरेती, रामदास यादव, सती लाल कुडापे, बंटी वर्मा, राम दिनेश सराठे , विनोद धुर्वे, ऐन कुमार, घनश्याम कापसे, देवराव जावडे सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए कामगार क्रांति मंच के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बताया कि स्थानीय निकायों में काम करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने का नियम और कानून दोनों है फिर भी पंचायत विभाग अपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों चौकीदार, पंप आपरेटर, भृत्य, सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन नहीं देती है, उनसे 2, 3 या 4 हजार में काम करा रही है, जो पूरी तरह से गलत है, जिसके खिलाफ संगठित होकर बोलने की जरूरत है, तभी आपके साथ हो रही वेतन चोरी पर लगाम लगेगी। शर्मा ने जिले की सभी 650 ग्राम पंचायतों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से 29 दिसंबर से होने वाले "न्यूनतम वेतन दो या मौत दो" आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

शर्मा ने बताया कि मप्र सरकार ने चतुर्थ श्रेणी एवं तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियां खत्म कर दी हैं और इन पदों पर अस्थाई, आउटसोर्स, ठेका श्रमिक कर्मचारी रखकर काम करा रही है, जिन्हें न तो जिंदा रहने लायक वेतन मिलता है और न ही नौकरियों में सुरक्षा है, यह नौकरियां आजाद भारत में नौकरी देकर गुलाम रखने की व्यवस्था है, जिसका अंत संघर्ष के जरिए ही होगा और ग्राम पंचायतों के कर्मचारी इस संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सरकार पूरी तरह गरीब, मजदूर कर्मचारी विरोधी है, जो उनके कानूनी अधिकार छीनकर उन्हें बंधुआ मजदूरों जैसी स्थिति में जीने को मजबूर कर रही है, इसलिए भी एकजुट संघर्ष जरूरी है। शर्मा ने कहा 29 दिसंबर से होने वाले "न्यूनतम वेतन दो या मौत दो" आंदोलन के जरिए जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ से न्यूनतम वेतन, नियुक्ति पत्र के लिए जमा किए गए दस्तावेजों पर की गई कार्रवाई का हिसाब भी मांगेंगे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget