अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने किया जप्त


अनूपपुर

जिले के थाना प्रभारी भालूमाड़ा संजय खलको के दिशा निर्देशन में अवैध रेता खनिज परिवहन करने वाले आरोपियो पर कार्यवाही की गई है। रात्रि कस्बा देहात गस्त भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रेक्टर मय ट्रॉली गोङारू नाला से रेता लोड कर ग्राम रक्सा तरफ आ रहा है, सूचना को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से फुनगा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँची तो एक नीले रंग का ट्रेक्टर मय ट्रॉली के स्वराज कम्पनी जिसका नम्बर एमपी 65Z सी 0477 जिसके ट्राली मय रेता लोड मिला ट्रेक्टर को स्टाप की मदद से घेराबंदी कर रुकवाया गया। ट्रैक्टर ड्राईवर का नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक उपाध्याय पिता रामबहौर उपाध्याय उम्र 23 वर्ष निवासी कोलमी थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर का बताया, मौके पर चालक ट्रेक्टर मालिक का नाम व ट्रेक्टर ट्रॉली में लोड रेता के दस्तावेज नही मिले, ड्राइवर ने बताया कि ट्रेक्टर मालिक रामबहौर उपाध्याय पिता बुद्धसेन उपाध्याय उम्र 40 वर्ष निवासी कोलमी थाना भालूमाड़ा के कहने पर गोङारू नाला से चोरी कर रेता रक्सा में बिक्री करने हेतु ले जा रहा था, ट्रेक्टर ट्रॉली में लोड रेता के दस्तावेज नही है। ड्रायवर गोङारू नाला से रेता चोरी करके ट्राली मे लोड किया था । ट्रेक्टर ड्राईवर व मालिक का यह कृत्य अपराध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधि. एक्ट का अपराध पाये जाने से ट्रेक्टर मय ट्राली व चोरी का रेता करीबन 3 घनमीटर कीमती 5 हजार रूपये व ट्रेक्टर मय ट्राली कीमत 6 लाख कुल कीमती 6 लाख 5 हजार  का जप्त कर कब्जे लिया गया । ट्रेक्टर ड्राईवर व मालिक के विरुद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य' को हिंदी सेवी सम्मान मिला 


जबलपुर 

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी सेवी सम्मान की श्रृंखला में डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य' को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया है। कवि संगम त्रिपाठी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य' कलम के माध्यम से हिंदी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आदित्य जैसा उनका नाम है वैसा ही उनकी रचनाओं में प्रकाश भी है। डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य' शब्दों के जादूगर है। उनकी रचनाओं में चिंतन व अध्यात्म का संगम है। राष्ट्रप्रेम की धारा उनकी रचनाओं से सतत प्रवाहित होती है।

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य' को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान करने पर डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ विजय कुमार, डॉ लाल सिंह किरार, माला अज्ञात, राजकुमारी रैकवार राज, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, अजय पांडेय आदि ने बधाई दी है।

कोयलांचल क्षेत्र में अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ कार्यालय का हुआ शुभारंभ

*पत्रकार हित एवं पत्रकार कल्याण के लिए कार्य करेगें संगठन - आदर्श दुबे*


अनूपपुर

कोतमा क्षेत्र अंतर्गत कुशा भाऊऊठाकरे, ठाकुर बाबा धाम के सामने नारद सामाचार प्रकाशन केन्द्र तथा अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के कार्यालय का शुभारंभ म.प्र. शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिले भर के पत्रकारों सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहे। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार रवि नारायण गौतम, आदर्श दुबे, रामभुवन गौतम एवं सीताराम पटेल द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज के युग में पत्रकारिता के आधुनिकीकरण के कठिन दौर पर निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए संगठन द्वारा समय-समय पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाना नितांत आवश्यक हो गया है, जिसके कारण पूर्व की पत्रकारिता एवं आधुनिक पत्रकारिता का मेल हो सके और इस डिजिटल युग में स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता आईने की तरह साफ हो सके। पत्रकारों के लिए कठिन समय अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दुबे ने बताया कि जिले में पत्रकारिता के गिरते स्तर को उठाने के साथ संगठन पत्रकार हित में कार्य करने वाला संगठन के रूप में उभर कर सामने आयेगा। पत्रकारिता आधुनिक सभ्यता का एक प्रमुख व्यवसाय है, जिसमें समाचारों का एकत्रीकरण कर उसे अपने शब्दों में लिखना, जानकारी एकत्रित करके पहुंचाना है। 

कार्यालय के शुभारंभ पर जिले भर से पहुंचे पत्रकार कैलाश पांडेय, अमित शुक्ला, संतोष मिश्रा, कमलेश मिश्रा, विनोद तिवारी, आशीष द्विवेदी, नीरज गुप्ता, आनंद पांडेय, सीताराम पटेल, मोहम्मद जावेद, सुजीत शुक्ला, अजय मिश्रा, किशोर सोनी, प्रदीप मिश्रा, प्रीतम तिवारी, संतोष चौरासिया, मदन चौधरी, दीपेश जैन, चंदन केवट, मनोज सिंह, पुनीत सेन, रामाकांत शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी ,दुर्गा शुक्ला, सिक्की मिश्रा, राज किशोर सोनी, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, दिग्मबर शर्मा, आशुतोष सिंह, श्याम तिवारी, आर.सी. मिश्रा, भगवान दास मिश्रा, प्रदीप उपाध्याय, चंद्रिका चंद्रा, रवि ओझा, विलाल अहमद, प्रकाश सिंह परिहार, टिंकल जीवनानी सहित जनप्रतिनिधियों में कोतमा नपाध्यक्ष अजय सराफ, नगर परिषद डूमरकछार अध्यक्ष सुनील चौरसिया, अंत्योदय समिति अध्यक्ष, विजय पंडा, मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जैन, जिला पंचायत सदस्य रिंकूरामजी मिश्रा, बल्लू वर्मा, आशुतोष सोनी, प्रेमचंद यादव, राजेश जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा व्यौहार, पसान महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता सिंह, मंडल महामंत्री मीनू तिवारी, शकुनतला यादव, प्रीति रजक, तृप्ति सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget