शादी में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार


शहडोल 

जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। युवक ने 24 जनवरी को इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। चौराडीह गांव में दुर्गा प्रसाद लोधी के परिवार में शादी थी, जिसमें शामिल होने वह अपनी मोटरसाइकिल से पहुंचा था। उसने अपनी बाइक पंडाल के बाहर खड़ी कर दी, लेकिन जब वापस लौटने के लिए उसे तलाशने लगा, तो बाइक चोरी हो चुकी थी। रात में ही उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए थाना क्षेत्र के निगरानी शुदा बदमाश अनिल उर्फ बंटी ढीमर को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने चोरी की गई बाइक को जंगल में छिपा रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल उर्फ बंटी ढीमर पहले भी बाइक चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ आरक्षक सतीश चौरसिया, मॉरीश और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जांच में सामने आया कि वह चोरी की गई बाइक को घर में रखने से डर रहा था, इसलिए उसे जंगल में छिपा दिया और रात में बाइक से घूमता था। पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

चेक बाऊंस के प्रकरण में दो वर्षो से फरार वारण्टी गिरफ्तार


अनूपपुर

थाना कोतवाली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक संतोष पाण्डेय एवं प्रधान आरक्षक भानूप्रताप सिहं के द्वारा विगत दो वर्षों से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारण्टी शिवकुमार शर्मा पिता रामप्रसाद शर्मा उम्र करीब 43 साल निवासी बरबसपुर अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। शिवकुमार शर्मा के विरूद्ध न्यायालय पारूल जैन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 126/22 धारा 138 एन.आई. एक्ट में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था।

आटो से बड़ी मात्रा में तस्करी की जा रही 62 हजार की अवैध शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा सवारी आटो में तस्करी की जा रही बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त कर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूपपुर से चचाई रोड पर ग्राम परसवार के पास सवारी आटो क्रमांक एम.पी. 65 आर 0176 को पकड़ा जाकर आटो में मौजूद प्रकाश शिवहरे एवं जितेन्द्र गोस्वामी दोनो निवासी अनूपपुर के कब्जे से कुल 56.4 लीटर अवैध शराब कीमत कुल 62 हजार रूपये है, जिसमें गोवा व्हीस्की शराब के 100 क्वार्टर, देशी मदिरा प्लेन शराब के 150 क्वार्टर, किंगफिशर स्ट्रांग बियर के 12 बाटल, रायल स्टेग व्हीस्की के 20 क्वार्टर सवारी आटो के साथ जप्त की जाकर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/25 धारा 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी प्रकाश शिवहरे पिता गिरधारी लाल शिवहरे उम्र 25 साल निवासी वार्ड न. 04 अनूपपुर एवं सवारी आटो वाहन स्वामी जितेन्द्र गोस्वामी पिता सीताराम गोस्वामी उम्र 30 साल निवासी वार्ड न. 12 अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब की स्मलिंग करते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार आरोपी प्रकाश शिवहरे निवासी वार्ड न. 04 अनूपपुर आदतन अपराधी है,  जिसके विरूद्ध पूर्व में भी अवैध शराब के कई प्रकरण दर्ज है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget