प्रगतिशील लेखक संघ अनूपपुर की बैठक संपन्न 


अनूपपुर

विगत दिवस प्रलेस की फ़रवरी माह की बैठक, एडवोकेट संतोष सोनी के सेंदुरी स्थित निवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रलेस के रचनाकारों का जो संग्रह प्रकाशित होना है उसमें प्रत्येक रचनाकार की दस कविताएँ अथवा एक लेख प्रकाशित किया जाएगा।जिन रचनाकारों को अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवानी हैं वे कृपया २० मार्च तक अपनी रचनाएँ अनिवार्य रूप से अध्यक्ष को भेज दें,इसके बाद आने वाली रचनाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।जिन साथियों का 2024 व 2025 की सहयोग राशि बाक़ी है वे शीघ्र जमा कराने की कृपा करें । इसके अतिरिक्त एक और प्रस्ताव पारित किया गया कि नए शाला सत्र के प्रारंभ होने के पश्चात् शालेय छात्रों के मध्य गीत- कविता, कहानी और क्विज़ की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा । इस बैठक में अध्यक्ष गिरीश पटेल, उपाध्यक्ष बाल गंगाधर सेंगर, सचिव रामनारायण पाण्डेय, कोषाध्यक्ष डॉक्टर असीम मुखर्जी,पत्रकार व अध्यक्ष मंडल के सदस्य आनंद पाण्डेय,अखिल भारतीय सेवा संघ के पदाधिकारी भूपेश शर्मा तथा सदस्य अध्यक्ष मंडल एडवोकेट संतोष सोनी उपस्थित थे। प्रस्ताव पारित करने के पश्चात एक कवि गोष्ठी हुई तथा बैठक समाप्त होने की घोषणा की गई। अगले माह यानि मार्च माह की बैठक ३० मार्च रविवार के दिन स्थानीय शंभुनाथ शुक्ल वाचनालय व पुस्तकालय में आयोजित होगी ।

नाबालिक से बालात्कार व युवती से शारीरिक शोषण के 2 आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

जिले के थाना जैतहरी मे 1 मार्च 2025 को फरियादिया/पीडिता नाबालिग लडकी अपने माता-पिता के साथ उपस्थित थाना आकर लिखित आवेदन पत्र संतोष पनिका पिता बिस्सू पनिका निवासी वेकंटनगर के द्वारा जबरजस्ती धमकी देकर गलत काम (बलात्कार) करने के संबध मे आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। आवेदन पत्र के आधार पर अपराध धारा 137(2), 87, 65(2), 64(2) (m), 351 (3) बीएनएस, 5, 6 पाक्सो एक्ट का आरोपी संतोष पनिका पिता बिस्सू पनिका निवासी वेकंटनगर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया,  विवेचना के दौरान वेंकटनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु डिंडौरी जिला डिंडौरी तरफ रवाना किया गया जो टीम के द्वारा बी पार्टी के मोबाईल के टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी संतोष कुमार पनिका पिता बिस्सू पनिका की तलाश पता साजी डिंडोरी बस स्टेड सुबखार, ईमली कुटी, नर्मदा गंज होटल धर्मशाला, जिला अस्पताल शाहपुर मे किया, सूचना प्राप्त होने पर अमकंटक बाराती ग्राम जाकर तलाश किया जो आरोपी संतोष कुमार पनिका को अपराध कायमी के 24 घण्टे के अंदर पकड़कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जिला जेल अनूपपुर मे दाखिल किया गया।

*युवती से शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार*

21 वर्षीय नवयुवती द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सोशल मीडिया इन्स्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद जितेन्द्र सिहं गोड़ निवासी जिला शहडोल के द्वारा शादी का झांसा दिया जाकर अनूपपुर की एक होटल में पति पत्नी बनाकर साथ में रुका और शारीरिक शोषण करता रहा जो अब धोखा देकर शादी करने से मना कर दिया है। नवयुवती की रिपोर्ट पर कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 79/25 धारा 64(2) एम, 69 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं, आरक्षक प्रकाश तिवारी एवं अब्दुल कलीम के द्वारा सोमवार की सुबह आरोपी जितेन्द्र सिहं गोड़ पिता छोटेलाल गोड़ उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोसमटोला थाना जैतपुर जिला शहडोल को गिरफ्तार किया गया है।

चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार, बाइक सहित चांदी के जेवरात सहित मोटरसाइकिल जप्त


शहडोल 

जिले के थाना अमलाई जिला शहडोल में फरियादी जानकी सिंह गोंड पति स्व. सेम्मू सिंह गोंड, उम्र 50 वर्ष, निवासी पुराना अमराडंडी, थाना अमलाई, जिला शहडोल द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि उनका बेटा अवधेश सिंह मुंबई मजदूरी के लिए गया हुआ है और घर में बहू धनेश्वरी एवं नाती आयुष सिंह साथ रहते हैं। फरियादी अपने कमरे में ताला लगाकर जेठानी श्यामली बाई के घर खाना खाने गई थीं और वहीं रुक गईं। घर पर उनकी बहू एवं नाती मौजूद थे। फरियादी बहू ने फोन कर सूचित किया कि उनके कमरे की दीवार को अज्ञात व्यक्ति तोड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही फरियादी घर पहुंची, जहां आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए थे। फरियादी ने जब अपने कमरे का ताला खोला तो देखा कि घर के पीछे की दीवार तोड़कर सुरंग बनाई गई थी और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। ड्रेसिंग टेबल के ऊपर रखे पर्स में करीब 5 हजार नकद रखे हुए थे, जो अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए।

पुलिस ने मामले पर एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल का जायजा लिया और कुछ संदेहियों से पूछताछ भी की है। थाना प्रभारी अमलाई जयप्रकाश शर्मा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले पर आरोपी का पता चल गया है, जल्द ही मामले पर पुलिस खुलासा करेगी। अमलाई पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए संदेही सुनील सिंह पिता रमेश सिंह, निवासी अमराडंडी वार्ड क्रमांक 12, थाना अमलाई को गिरफ्तार किया गया, आरोपी से पूंछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी के पास से चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई, जिसमें 1 हजार नकद एवं घटना में प्रयुक्त 15 हजार मूल्य की एक पुरानी इस्तेमाल की मोटरसाइकिल, 3 सौ की गैंती, ₹150 की जरकिन शामिल हैं। बरामद संपत्ति का कीमत करीबन 26, 450 रुपए है।

चोरी गये चाँदी के जेवरात जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

फरियादिया ने थाना सोहागपुर में रिपोर्ट लिखाई की रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा कमरे का ताला तोड़कर चांदी के पायल 2 जोडी, इंदनिया 1 जोडी, चैन 1, करधन 1 तथा ड्रम में रखे नगदी 5 हजार रुपये चोरी कर ले गया है। जिस पर चोरी का अपराध क्र. 01. थाना सोहागपुर, अपराध क्र. / धारा 86/25 331 (4), 305 (ए) बीएनएस, धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना पर दो संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होनें उक्त चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों से 2 नग चाँदी की पायल, 1 नग चाँदी की करधन, 1 नग चाँदी की चैन, 1 जोड़ी इंदनिया, नकदी 5000/-, कीमत 70,000/-, स्थान ग्राम उदरी थाना पाली जिला उमरिया से चोरी गया सामान बरामद कर दोनों आरोपियों पूजा बैगा पति राजभान बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बिजौरी थाना सोहागपुर जिला शहडोल, मोनू महौर पिता स्व. मातादीन महौर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम ललौर थाना सिटी कोतवाली जिला मुरैना को न्यायालय पेश किया गया।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget