साल के लकड़ी सहित ट्रैक्टर को वनविभाग व पुलिस ने किया जप्त


अनूपपुर 

जिले के वेंकटनगर में वनविभाग एवं पुलिस ने रविवार की दोपहर ट्रैक्टर से इमारती प्रजाति की लकड़ी साल को अवैधानिक रूप से परिवहन करने पर मुखबिर की सूचना पर जप्त कर कार्यवाही की है।

इस संबंध में बताया गया कि ग्राम कपरिया निवासी सुरेश मरावी के पट्टे की भूमि खेत में लगे साल प्रजाति के इमारती लकड़ी को कटवा कर लट्ठा के रूप में ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 AY 7645 के ट्रॉली में रखकर चालक एवं ट्रैक्टर मालिक उदल प्रजापति पिता स्वर्गीय लल्लाराम प्रजापति कपरिया से लाईन पार वेंकटनगर ला रहा था तभी मुखविर से मिली सूचना के आधार पर वनविभाग एवं पुलिस चौकी वेंकटनगर एवं जैतहरी के पुलिस के सहयोग से ट्रैक्टर एवं ट्राली को जप्त करते हुए वनचौकी वेंकटनगर लाकर वन अपराध के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई इस दौरान परिक्षेत्र सहायक वेंकटनगर ज्ञानचंद नागेश,वनपाल बेसाहन सिंह आर्मो,वनरक्षक तरुण सिंह मसराम,वनरक्षक खोडरी विनय अहिरवार के साथ वेंकटनगर पुलिस चौकी एवं जैतहरी थाना की पुलिस कार्यवाही में सम्मिलित रही है।

माइनिंग सरदार सुरेंद्र व समाजसेवी सुमिता को मातृशोक, लोगो ने दी श्रद्धांजलि


अनूपपुर

जिले के कोयलांचल क्षेत्र के राजनगर की समाजसेवी सुमिता शर्मा की सासू मां तथा सुरेंद्र शर्मा माइनिंग सरदार की माता पी देवी शर्मा 78 वर्ष का खडगवां मे निधन हो गया है। खबर फैलते ही कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर है। पूरे जिले से लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान कर उनके परिवार को इसका दुःख की घड़ी में दुख सहने की क्षमता प्रदान कर श्रीजी अपने चरणों में दिवंगत आत्मा को स्थान दे।

अप्रैल माह में होगा उपनयन एवं परिचय सम्मेलन, ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक सम्पन्न


अनूपपुर

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जैतहरी में ब्राह्मण समाज सेवा समिति की जिला एवं तहसील इकाई की संयुक्त बैठक मनगवां रोड जयप्रकाश शर्मा  के नवनिर्मित मैरिज गार्डन में संपन्न हुई।  कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नरेश त्रिपाठी ने  किया। 

अध्यक्ष श्री द्विवेदी ने  सभा को संबोधन करते हुए बताया हमारा मुख्य उद्देश्य अपने समाज के लोगों को एकजुटता बनाए रखना एवं हर सामाजिक कार्य में सभी का सहयोग लेना है आगामी माह अप्रैल में सामूहिक उपनयन संस्कार एवं परिचय सम्मेलन किया जाना है जिसमे गाँव से लेकर तहसील जिला तक के ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करके पंजीयन करवाना है सभा को जैतहरी इकाई के तहसील अध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय जी ने संबोधित करते हुए बताया बटुको के उपनयन संस्कार हेतु पंजीयन राशि 1100 रूपये मात्र रखा गया है जिसमे बटुको के उपनयन संस्कार पूजन एवं रहने की व्यवस्था भोजन सभी व्यवस्था इसी राशि में सम्मलित है उन्होंने उपनयन संस्कार केअलावा  परिचय  सम्मेलन सम्मेलन की बात रखी

महामंत्री अनिल तिवारी द्वारा जानकारी दी गई कि हमारे समिति का एकाउंट  संचालित है जिसके माध्यम से हम समाज के हर काम  हेतु सहयोग राशि एकत्रित करते हैं। हमें इसमें बैंक द्वारा वारकोड भी मिला है जिसके माध्यम से आप अपने सदस्य राशि ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया हमारी सदस्यता राशि 

मासिक,  त्रैमासिक, वार्षिक  रखी गई है। आप सबसे अनुरोध है आप लोग अपना ज्यादा से ज्यादा सहयोग समिति में दे ताकि कार्यक्रम को  सफल बनाएँ सके  उन्होंने यह भी जानकारी दिया हम कोतमा, पुष्पराजगढ,  अनूपपुर, वेंकटनगर, जैतहरी, के हर जगह मासिक बैठक में लोगों को प्रेरित करेंगे  ज्यादा से ज्यादा लोग अपना सहयोग प्रदान करें

 कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री रामनरेश त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में    समाज में ज्यादा से ज्यादा सहयोग राशि एवं समय देकर आगामी कार्यक्रम उपनयन संस्कार एवं परिचय सम्मेलन को सफल बनाने की बात कही कार्यक्रम में जिले के  ब्राह्मण समाज समित के  कई सदस्यों ने भाग लिया |

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget