हिंदी पत्रकारिता सम्मान 2025 से 21 पत्रकारो को किया गया सम्मानित, लोगो ने दी शुभकामनाएं

*हिंदी के प्रचार-प्रसार में पत्रकारिता का योगदान अतुलनीय है- कवि संगम त्रिपाठी*


जबलपुर

हिंदी के प्रचार-प्रसार में समाचार जगत का योगदान अमूल्य है और हिंदी को सशक्त बनाने में हिंदी पत्रकारिता का योगदान अपने आप में अतुलनीय है।  कवि संगम त्रिपाठी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हिंदी प्रचार प्रसार में विशिष्ट योगदान हेतु कई राज्यों के पत्रकारो को हिंदी पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया है। जिसमे संतोष पाण्डेय सुल्तानपुर ब्यूरो चीफ न्यू गीतांजलि टाइम्स, अजय पांडेय वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ, सतीश कुमार पांडेय प्रियांशी विचारधारा जबलपुर जोन प्रभारी, शिवशंकर तिवारी 'सोहगौरा' वरिष्ठ पत्रकार प्रतापगढ़, नीरज कुमार तिवारी ब्यूरो चीफ वाइस ऑफ अमेठी, अखिलेश कुमार अखिल संपादक भारत पोस्ट दिल्ली, बलराम तिवारी वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या, विनोद निराश देहरादून उत्तराखंड संपादक - विवृति दर्पण, विजय दुसेजा  संपादक हमर संगवारी बिलासपुर छत्तीसगढ़, अनिल शिवदर्शन मिश्रा प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ उजाला रायपुर, शिवेश्वर दत्त पाण्डेय देहरादून संपादक - दि ग्राम टुडे, प्रभात वर्मा पटना संपादक - दस्तक प्रभात, डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार प्रयागराज, राजवीर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार मुरैना, राम लखन गुप्त वरिष्ठ पत्रकार चाकघाट, आनंद पांडेय वरिष्ठ पत्रकार अनूपपुर, अनिता के. शाह वडोदरा गुजरात सह संपादक - गुजराती बोल, अजय जैन इंदौर, संपादक - हिंदी भाषा डाट काम, श्रीराम राय, शिक्षक संपादक - कवि स्पर्श इटखोरी- झारखंड, दिनेश प्रकाश बहुगुणा देहरादून सम्पादक - नया अध्याय, रोहित मिश्रा 'राष्ट्रवादी' संपादक - रोहित संवाद बाराबंकी को सम्मानित किया गया है।

सरस्वती हिंदी महाविद्यालय फाउंडेशन ( एस.एच. एम. वी. फाउंडेशन) हैदराबाद तेलंगाना में संचालित है जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय भाषाओं को और भारतीय संस्कृति कलाओं  को प्रचार करना मुख्य उद्देश्य है।  भारत में संस्थापक डाॅ विजय कुमार, संयोजक कवि संगम त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्रीकांत रेड्डी व उनके समस्त सहयोगी हिंदी प्रचार प्रसार में सतत प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।

डॉ धर्म प्रकाश वाजपेई, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ लाल सिंह किरार, सीमा शर्मा 'मंजरी' , राजकुमारी रैकवार राज, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव, डॉ शिवशरण श्रीवास्तव 'अमल' ने पत्रकारिता जगत के सितारों को सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

चार का बिल बकाया, बिजली विभाग ने काट दी पूरे गांव की लाइट, परीक्षा के समय छात्र परेशान

*किसानो की सिंचाई हो रही है प्रभावित फसले हो रही है खराब*


शहड़ोल

जिले के ब्यौहारी के पपरेड़ी गांव में बोर्ड एग्जाम के समय बिना सूचना के बिजली काट दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली न आने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं बिजली के अभाव में खेतों में भी काफी असर पड़ा है। सिंचाई के लिए किसानों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है। परेशान होकर ग्रामीण अब गांव की सड़क पर धरने में बैठ गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि ब्यौहारी के पपरेड़ी गांव में तीन दिन पहले अचानक बिजली कट गई। गांव के लोगों को लगा कि कुछ दिक्कत की वजह से लाइट चली गई है, जल्द ही आ जाएगी। पूरी रात गुजर गई। तीन दिन होने के बाद ग्रामीणों ने जब बिजली विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तो विभाग ने बताया कि आपके गांव का कनेक्शन काट दिया गया है।

ग्रामीण अजय सिंह ने बताया कि जब गांव की बिजली तीन दिन से नहीं आई तो हमने बिजली विभाग के जेई रमेश यादव से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि गांव के चार घरों का बिजली बिल बकाया है, जिसकी वजह से गांव का कनेक्शन काट दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 50 घर हैं। चार घरों का बिजली बिल अगर बकाया है तो गांव की बिजली विभाग ने क्यों काटी है। चार घरों के कारण पूरे गांव का बिजली विभाग ने कनेक्शन ही काट दिया है, जिससे अब एग्जाम दे रहे बोर्ड के छात्रों को एक बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण सुरेंद्र सिंह का कहना है कि बच्चों को लालटेन जलाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। कनेक्शन कटने की वजह से मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। अब बिना ओटीपी के राशन भी हमें नहीं दिया जा रहा है। आशीष सिंह ग्रामीण से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए खेतों में पानी भी बिजली न होने से नहीं मिल पा रहा है, जिससे अब फसले भी सूख सकती हैं। चार घरों की गलतियां पूरा गांव झेल रहा है।

नाराज ग्रामीणों ने गांव की सड़क पर ही बैठकर धरना दे दिया है। लोग का कहना है कि चार घरों की गलतियों की वजह से पूरे गांव में बिजली काट गई है। अब खेती किसानी के साथ छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है की जल्द से जल्द अगर समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह बिजली विभाग के सामने जाकर धरने में बैठेंगे।

होटल, ढाबा में सड़क पर वाहन खड़े हुए तो होगी कार्यवाही


अनूपपुर

जिले में सड़क दुर्घटनों को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है ।इसी अभियान के तहत यातायात हाईवे चौकी द्वारा हाईवे पर संचालित सभी होटल /ढाबा संचालकों को नोटिस जारी कर अपील की गई है, कि उनके प्रतिष्ठान में आने वाले ग्राहको के वाहन हाईवे पर खड़ा ना कराए। दरअसल हाईवे पर खड़े वाहन दुर्घटना का कारण बनते है एवं यातायात भी अवरुद्ध होता है ।इन्ही कारणों को समाप्त करने एवं हाईवे पर संचालित होटल/ढाबा संचालको की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए नोटिस दिया गया।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget