सीमेंट से भरा पिकअप पलटा, हादसे में दो मजदूरों की मौत, चालक समेत तीन गंभीर घायल

*बैल को बचाने के चलते हुआ हादसा*


शहडोल

जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन जिले  के अलग- अलग स्थानों से सड़क हादसे की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां क्षमता से अधिक सीमेंट लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार दो मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं पिकअप चालक सहित तीन अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है। यह दिल दहला देने वाली घटना चौकड़िया मार्ग की बताई जा रही है।  

*बैल को बचाने के चलते हुआ हादसा*

जानकारी के मुताबिक जिले के जैतपुर से सीमेंट लोडकर खामीडोल की लिए निकला एक पिकअप जैसे ही चकौड़िया गांव पहुंचा, तभी सड़क में अचानक एक आवारा बैल आ गया। बैल को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पिकअप सवार मजदूर राम प्रसाद उर्फ लल्ला कोल व उसका साथी भूरा कोल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक सहित तीन अन्य को गंभीर चोटे आई, जिन्हें आनन फानन उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

*हादसे में दो मजदूरों की मौत*

इधर मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज आगे की वैधानिक कार्रवाई की है। वहीं इस मामले में जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ का कहना है कि पिकअप वाहन में सीमेंट लोड थी। एक सीमेंट लोड पिकप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है।

कबाड़ चोरो का आतंक, कन्वेयर बेल्ट का रोलर चुराने वाले 5 शातिर कबाड़ी गिरफ्तार, 4 फरार


शहडोल

कबाड़ चोरी के दौरान लगातार मौत के बाद भी कबाड़ चोरी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतरा स्थित डक्कन कंपनी में बेखौफ हथियाबंद कबाड़ियों ने कन्वेयर बेल्ट में लगे लाखों के रोलर चोरी कर ली। पुलिस ने 7 कबाड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 5 कबाड़ी चोर को गिरफ्तार कर लिया और फरार 4 कबाड़ी की तलाश में जुटी है। चोरी का आधा माला सहित पिक-अप वाहन भी जब्त किया है।

बीती रात पांच कबाड़ चोरों ने दो सौ से अधिक रोलर को चोरी कर पिकअप वाहन पर लोड़कर कबाड़ माफियाओं के हवाले कर दिया था। चोरी के माल को माफियाओं ने जंगल में छिपा दिया था। कंपनी मैनेजर प्रकाश सेन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अब्दुल रहमान, सादिक उर्फ पूना, तुलसी बैगा, दीपक बैगा, विकास कोल को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 50 से अधिक रोलर सहित एक पिकअप वाहन जब्त की है। पुलिस पूछताछ में बताया कि ये चोरी सादिक, उमर, अहद के कहने पर की थी। चोरी का सारा माला पिकअप सहित इन्हीं के हवाले किया था। बता दें कि शहडोल जिले के कोयलांचल नगरी में कोयले की बंद पड़ी खादानों से कबाड़ चोरी के दौरान 7 कबाड़ियों की एक एक कर मौत हो गई थी। संभाग में अनीश नामक कबाड़ी के शह पर जिले में कबाड़ की चोरी जारी है।

भंडारे का प्रसाद बनाते समय धुंए से उड़े मधुमक्खियों ने अधेड़ को काटा, हुई मौत

*मधुमक्खियों के काटने हुई दूसरी मौत*


शहडोल

शहडोल। शहडोल जिले में मधुमक्खियां के काटने से दो दिनों में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है, दोनों ही घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र में घटी है। पहली घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में हुई थी, अब अमलाई क्षेत्र में मधुमक्खी के काटने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। अमलाई में भंडारे का प्रसाद बन रहा था, तभी धुआं उठा और हलचल हुई जिससे मधुमक्खियां अपने छत्ते से उड़कर लोगों को काटना शुरु कर दी,जिसकी चपेट में आए मूलचंद की मधुमक्खियां के काटने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने बताया कि महाशिवरात्रि के मेले के बाद अमलाई के सिद्ध बाबा डोंगरिया के पास भंडारे का आयोजन किया गया था, भंडारे का प्रसाद बनना शुरू हुआ तभी अचानक पास में लगी मधुमक्खियो तक धुएं की हलचल हुई। जिससे मधुमक्खियां अपने छते से उड़ गई, और लोगों पर हमला बोल दिया। सभी ने भाग कर अपनी जान बचाई, मूलचंद कोल पिता गंगा प्रसाद (40) को मधुमक्खियां ने बुरी तरीके से काट लिया। जिससे बचने के लिए मूलचंद भागने की कोशिश करने लगा,और भागते-भागते वकील के भूसा गोदाम के पीछे सुनसान जगह तक पहुंच गिर गया, और मधुमक्खियां ने उसे चेहरे में बुरी तरीके से काट लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना के कुछ घंटे बाद अमलाई थाने में इसकी खबर दी की एक शव सुनसान जगह पर पड़ा हुआ है,जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि शव मूलचंद कोल है, जिसे मधुमक्खियां ने काट लिया है,और मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि मामले पर पोस्टमार्टम करवाया गया है,पीएम रिपोर्ट आनी बाकी है,मूलचंद के चेहरे में मधुमक्खियां के काटने के काफी निशान है, मधुमक्खी के काटने से ही मूलचंद की मौत हुई है। भंडारे से उठे धुएं की हलचल से मधुमक्खियां उड़ी थी।


MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget