हत्या के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा व 6 हजार जुर्माना


अनूपपुर

लोक अभियोजक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुये बताया किअपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी बलदीर सिंह गोड पिता रामभजन गोड उर्म 49 वर्ष निवासी केकरपानी थाना कोतवाली अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को द्वितीय सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल ने आजीवन कारावास सजा एवं 6 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।

आरोपी बलदीर सिंह गोड ने दिनांक 18 फरवरी  2023 को शाम 4.00 बजे से 11.00 के बीच ग्राम केकरपानी स्थित उसके घर पर उसकी पत्नी अनसिया बाई गोड की मृत्यु कारित करने के आशय से उसके साथ मारपीट की, यह जानते हुये कि ऐसा करने से उसकी मृत्यु होना संभाव्य है अनसिया बाई की हत्या कारित की।

थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा प्रकरण को पंजीवद्व किया जा कर जाॅच एवं अन्वेषण के पश्चात चलान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। द्वितीय सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र पटेल की न्यायालय में उक्त अपराध के संबंध में विचारण किया गया लोक अभियोजक पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने उक्त प्रकरण की पैरवी न्यायालय के समक्ष की और विचारण पश्चात दोषी पाये जाने पर आरोपी  बलदीर सिंह गोड को न्यायालय आजीवन कारावास सजा व 6 हजार रूपए जुर्माना लगाया है।

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन 2 ट्रैक्टर जप्त


शहडोल

सहायक खनिज अधिकारी ने जानकारी दी है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम हेतु समयलाल गुप्ता प्र. खनि निरीक्षक जिला शहडोल द्वारा ग्राम गिरूईबडी (हलफल नदी) जयसिंहनगर में वाहन ट्रैक्टर में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर मौके से वाहनों को जप्त कर थाना जयसिंहनगर सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। तथा ब्यौहारी में रात्रि में वाहन ट्रैक्टर  से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर मौके से वाहन को जप्त कर थाना ब्यौहारी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इस प्रकार कुल 02 वाहनों में अवैध परिवहन की कार्यवाही की गई।

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में श्रेया गुप्ता ने वुशु में जीता स्वर्ण पदक


अनूपपुर

अनूपपुर निवासी श्रेया गुप्ता ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में वुशु (मार्शल आर्ट) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि से न सिर्फ आरएनटीयू, भोपाल बल्कि पूरे अनूपपुर का मान बढ़ा है। श्रेया ने सीनियर -65 किग्रा वर्ग में राजस्थान की निशा गुर्जर को हराकर 2-1 से खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी की प्रीति कुमारी को नॉकआउट कर फाइनल में जगह बनाई थी।

श्रेया की इस जीत से परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनकी बुआ साधना गुप्ता और पिता स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और चाचा स्वर्गीय संतोष गुप्ता याद करते हुए परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया। अपनी सफलता का श्रेय श्रेया ने कड़ी मेहनत, कोच के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा, यह सिर्फ मेरी नहीं, अनूपपुर और मध्यप्रदेश की जीत है। श्रेय गुप्ता की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और स्थानीय प्रशासन ने उन्हें बधाई दी। उनकी इस जीत से वुशु खेल में मध्यप्रदेश का दबदबा और मजबूत हुआ है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget