शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर

थाना कोतवाली अनूपपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी 25 वर्षीय महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि करीब पांच माह पूर्व बस में सफर के दौरान नान्हू बैगा निवासी बरगवां चचाई ने महिला से मित्रता कर ली और शादी करने का विश्वास दिलाकर पिछले पांच माह से शारीरिक शोषण कर रहा था जो शादी का कहने पर मना कर दिया तथा पता चला कि नान्हू बैगा पूर्व से शादीशुदा एवं दो बच्चो का पिता है। उक्त महिला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 69 बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा एवं प्रधान आरक्षक संदीप साहू, शिवशंकर प्रजापति, महिला आरक्षक ज्योति धार्वे आरोपी नान्हू प्रसाद बैगा पिता लच्छू बैगा उम्र करीब 28 साल निवासी बरगवां चचाई जिला अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है।

हाईटेंशन लाईन की करंट की चपेट से युवक की हुई मौत


उमरिया

जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहठा मे बिजली की करंट से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम ओम प्रकाश पिता संतोषी काछी 27 बताया गया है। जो किसी टेंट संचालक के यहां काम करता था। जानकारी के मुताबिक कल सुबह करीब 10 बजे ओमप्रकाश स्थानीय निवासी विनय साहू के यहां ग्रह प्रवेश कार्यक्रम के लिए टेंट लगा रहा था, तभी एक पाईप ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाईन से जा टकराया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और कार्यवाही शुरू की। इस मामले मे प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

पीआरटी महाविद्यालय में 27 व 28 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शामिल होंगे 300 छात्र-छात्राएं'*


अनूपपुर

नगर में संचालित पीआरटी महाविद्यालय अनूपपुर सफलता के उच्च शिखर को छूने का हौसला रखने वाले एवं देश विदेश के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मानव कल्याण के लिए केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए तैयार करने वाले पंडित रामगोपाल तिवारी महाविद्यालय अनूपपुर में राष्ट्रीय विज्ञान पर्व 27 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन द्वारा रमन इफेक्ट की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद ( NCSTC) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल (MPCST) , के तत्वावधान में तथा महाविद्यालय के संचालक डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 का विषय विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक है। इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान, पोस्टर प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विज्ञान निबंध एवं विज्ञान मॉडल, रंगोली प्रतियोगिता में जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महाविद्यालय के अनेक प्रतिभावान छात्र एवं छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। विगत 15 दिनों से हमारे महाविद्यालय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए अनेक छात्रों एवं छात्राओं को देश के उज्वल वैज्ञानिक भविष्य हेतु तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हाल की वैज्ञानिक उपलब्धियों के मद्देनजर, यह रेखांकित किया जा सकता है कि पिछले 10 वर्षों में भारत का बढ़ता प्रक्षेपवक्र विश्व स्तर पर देखा जा रहा है। हम वैज्ञानिक अनुसंधान प्रकाशनों में विश्व स्तर पर शीर्ष पांच देशों में से एक हैं, विशेषज्ञ व्याख्यान में प्रमुखवक्ता शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर के प्राध्यापक डॉ बृजेंद्र सिंह , डॉ. सूरज परवानी , शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ अनूपपुर से डॉ. आशीष पटेल, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी के प्राचार्य डॉ. दीपक उरमलिया रहेंगे। महाविद्यालय में कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार तिवारी और प्राचार्य एस. के. तिवारी एवं रणविजय शाही, स्वेता सिन्हा, नीलम सिंह , शशांक मिश्रा ने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार कर इसे मूर्तरूप देने के लिए महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं से इस अभिनव प्रयास में उत्कृष्ट योगदान के लिये आग्रह किया है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget