एसआई भाई गिरी पर उतारू, पीड़ित व पूरे परिवार पर मामला दर्ज कर जेल भेजने की देते हैं धमकी

*नाबालिग से पूछताछ मे मिला सुराग, सीसीटीवी फुटेज मे मिले साक्ष्य*


थाना प्रभारी मामले मे कार्यवाही को लेकर ले रहे कानूनी सलाह वही उनके मातहत एस.आई. थाना प्रभारी के समक्ष पीडित के साथ समझौते का प्रयास..!

थाना प्रभारी की गैर मौजूदगी मे एस आई ने 16 लाख ठगी मामले मे जांच की आड मे समझौता करा किया बंटाधार, कुल चार संदिग्ध, दो नाबालिग लडके एक बालिग लडका सहित एक युवती की भूमिका संदिग्ध,फिर भी जांच अधिकारी नवागत थाना प्रभारी को नाबालिग लडको की भूमिका बताकर पर्दे के पीछे समझौते के बहाने बालिग के परिजनो से रचा खेल,बुलेट राजा बने आरोपियो के पक्षधर, फरियादियो को आरोपी बताकर बनाया समझौते का दबाव, आदेश अवहेलना पर पूरे परिवार पर अपराध पंजीबद्ध कर दी सलाखो मे डालने की धमकी..!

अनूपपुर

जिले के पुलिस कप्तान जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं और जिलेभर में पुलिस कप्तान के प्रयास से पुलिस का खौंफ अपराधियों में दिखने भी लगा है।हाल ही में जिले में पुलिस कप्तान द्वारा  पुलिस विभाग मे सर्जरी की गयी थी इसके बाद भी कुछ पुलिसकर्मी पुलिस अधीक्षक की कोशिशो को पलीता लगाने का कोई मौका नही गंवाना चाहते।हालिया मामला भालूमाडा थाने मे पदस्थ सहायक निरीक्षक अनुराग अवस्थी से जुडा है जो खाकी की आड मे भाई गिरी करने से नही चूक रहे,फरियादियो से बदसलूकी,अपशब्दो का चयन और आरोपियो का महिमा मंडन करके खाकी को कलंकित कर रहे है जिससे आम जन मानस की नजर मे पुलिस की किरकिरी हो रही है।अब सबसे बडा सवाल तो यह है कि अगर फरियादियो के साथ इस तरह की बदसलूकी होगी तो फिर पीडित न्याय की गुहार आखिर लगाए किससे।

*यह है मामला*

भालूमाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बदरा निवासी सेवानिवृत्त कालरी कर्मचारी लाल बहादुर गुप्ता पिता स्व. बाघेला उम्र 68 वर्ष द्वारा दिनांक 12.11.24 को भालूमाडा थाने मे लिखित शिकायत कर बताया गया कि सेवामुक्त के पश्चात एस.ई.सी.एल.कंपनी से प्राप्त कुल रकम (1800000/-रूपये) अठारह लाख रूपये अपने जमुना बैंक के खाते मे भविष्य के लिए जमा किए थे और जरूरत पर अपने 16 वर्षीय नाती एवं पुत्र से एटीएम कार्ड के जरिए निकलवाते थे।अंतिम निकासी के दौरान खाते मे कुल शेष राशि 16 लाख थी किंतु दिनांक 11/11/2024 को जब पीडित लाल बहादुर गुप्ता कृषि कार्य के लिए अपने नाती के साथ एटीएम से पैसे निकालने पहुचे तब एटीएम कार्ड के जरिए पैसा नही निकला जिसके बाद बैंक जाकर जानकारी लेने पर बैंक कर्मचारी द्वारा खाते मे सिर्फ 205/- रूपये शेष होना बताया गया। 

*नाबालिग से पूछताछ मे मिला सुराग*

खाते मे पैसा न होने पर पीडित परिजन द्वारा जब स्वयं के नाबालिग नाती अंशु से इस संबंध मे पूछताछ की गयी तब उसके द्वारा पूरे मामले से पर्दा उठाया गया और अंशु ने बताया कि बदरा निवासी ओम शुक्ला पिता बालेन्द्र शुक्ला उर्फ पप्पू के द्वारा अंशु को जान से मारने की धमकी दी गयी और एटीएम कार्ड छीनकर मोबाईल ओटीपी के जरिए बुजुर्ग के खाते से लगातार राशि आहरित की जाती थी। ओम शुक्ला द्वारा उक्त राशि का उपयोग गाडी,कूलर,टीवी इत्यादि  खरीदने मे किया है और शेष रकम खाते मे जमा है जिसकी शिकायत भालूमाडा थाने मे की गयी जिसकी पावती भी पीडित परिवार को नही दी गयी।

*सीसीटीवी फुटेज मे मिले साक्ष्य*

सोलह लाख रूपये की ठगी मामले मे शिकायत के पश्चात भालूमाडा पुलिस द्वारा बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गये थे और तत्कालीन थाना प्रभारी राकेश उईक द्वारा कई आरोपियो की शिनाख्त के दावे किए गये थे और इस पूरे मामले मे नाबालिग बच्चे को ब्लैकमेल करने की संभावना भी जाहिर की और कडियों को जोडकर एक दो आरोपियो से कडी पूछताछ भी की गयी थी। किंतु उनके स्थानांतरण के पश्चात थाने मे किसी अन्य पुलिस कर्मी को जांच सौंपी गयी,जिसके बाद बीते मंगलवार की सुबह से पीडित परिवार को थाने मे बुलाकर जांच के नाम पर देर शाम तक बैठाया गया वही आरोपी पक्ष को बुलाकर उनका महिमामंडन किया जाता रहा।

परिवार को बना दिया जाएगा आरोपी*

पीड़ित ने बताया कि थाने मे पदस्थ एस.आई.अनुराग अवस्थी द्वारा फरियादियो के साथ ही मामले के सभी संदिग्ध आरोपियो को थाने मे बुलाया गया उसके कुछ समय पश्चात जांच अधिकारी का आरोपियो के प्रति लाड-प्यार अपने उभान पर दिखने लगा, आरोपी के पक्षधर बने जांच अधिकारी उल्टा फरियादी को धमकी देकर वर्दी का रौब झाडने लगे। पीडित ने बताया कि पैसे की जरूरत पडने पर मेरे द्वारा पुत्र एवं नाती को पैसे निकालने के लिए एटीएम भेजने के सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर पीड़ित के संपूर्ण परिवार को उक्त मामले में आरोपी बताकर डराने धमकाने लगे और पूरे परिवार के लोगो पर अपराध पंजीबध्द कर बहु बेटो को जेल की सलाखो के पीछे सडाने की बात कहकर मानसिक रूप से प्रताडित किया गया और पीडित परिवार को अगले दिन दोपहर तक मामले का निराकरण करने का फरमान जारी कर दिया और आरोपी को दूध का धुला बताकर उसको बचाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाने लगे मे जुट गये।

इनका कहना है।

मामले मे नाबालिग बच्चो की संलिप्तता है कानून के जानकारो से सलाह ली जा रही है।

*संजय खलको, थाना प्रभारी,भालूमाडा*

 युवक की अंधी हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, खेत मे मिली थी लाश

*मना करने पर आरोपी के पुत्री से मिलता था मृतक, गुस्से आकर की हत्या*


उमरिया

फग्गू बैगा निवासी पारा टोला ग्राम खैरा उमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा लड़का नारायण बैगा पिता फग्गू बैगा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खैरा दिनांक 5 जनवरी 2025 की शाम ग्राम अमड़ी मे दशमी कार्यक्रम मे मे शामिल होने के लिए घर से निकला था रात भर घर वापिस नहीं आया 6 जनवरी 2025 की सुबह रामखिलावान एवं विसर्जन सिंह मुझे आकर बताए कि दलपत सिंह के खेत के पास नारायण की लाश पड़ी है तब मै जाकर देखा की दलपत सिंह के खेत पास मेरे लड़के की लाश पड़ी थी जिसके सिर व चेहरे पर चोट थी तीन चार कदम पर एक प्लास्टिक की बोरी पड़ी थी जिसमे खून लगा है ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर व चेहरे पर चोट पंहुचा कर हत्या कर शव को दलपत सिंह के खेत के बगल मे फेंक दिया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 11/25धारा 103(1)BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया 

घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी कोतवाली थाना स्टॉफ के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल सुरक्षित किया गया एवं घटना स्थल का निरिक्षण कर थाना प्रभारी कोतवाली को घटना स्थल की बारीकी से छान बीन एवं फॉरेनसिक टीम बुला कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित साथ ही अज्ञात आरोपी की पता तलास करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मृतक के पास से मिले मोबाईल फोन के माध्यम से प्राप्त हुए साक्ष्ययो के आधार पर प्रकारण मे पूछ ताछ की गई जिस पर संदेही मोहन सिंह की भूमिका संदिग्ध समझ मे आने पर उससे बारीकी से पूछताछ की गई, संदेही मोहन सिंह द्वारा बताया गया 5 जनवरी 2025 को वह मजदूरी करने उमरिया गया था उसकी पत्नी रिस्तेदारी मे गई हुई थी शाम को मजदूरी करके घर लौटा तो देखा की मेरी लड़की खेत मे बनी मढैया के पास थी उसके पास एक लड़का भी खड़ा था जो की खैरा का नारायण बैगा जिसको मैंने पहले भी मिलने में मना किया था परंतु बार-बार मना करने पर भी वह नहीं मानता था उसे दिन अपनी लड़की के पास उसे देखकर मैंने गुस्से में आकर मढ़ैया में लगी लड़की का गोंडा उठाकर नारायण के सिर पर मार दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर गया उसके बाद पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर बार किया जिससे उसके सिर से काफी खून निकलने लगा उसके बाद पास पड़ी प्लास्टिक की बोरी को उसके सिर में फंसाकर उसको अपने कंधे पर रखकर दलपत सिंह के खेत के पास फेक कर वापस आ गया और किसी को मुझ पर शक ना हो इसके लिए अगले दिन फिर से काम पर चला गया घटना में प्रयुक्त चीजों एवं कपड़ों खेत में छिपा दिया था आरोपी को निशादेही पर उक्त सामग्री जप्त कर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जप्त, मामला दर्ज


अनूपपुर

महिन्द्रा कंपनी का लाल रंग का ट्रेक्टर ऐलान नदी बंधा घाट सिहंपुर से एक बिना नंबर का  महिन्द्रा ट्रेक्टर ट्राली  से ड्राईवर रेत खनिज चोरी कर ट्राली में लोड़ कर वेंकटनगर तरफ जाने वाला है । सूचना पर ऐलान नदी रास्ते पर पुलिस पहुच कर  एक लाल रंग महेन्द्रा ट्रेक्टर नीले रंग की ट्राली में रेत लोड करके आते मिला, ड्राईवर से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम ऊदल प्रजापति पिता लल्लाराम प्रजापति उम्र 29 वर्ष निवासी लाईनपार वेंकटनगर वार्ड क्र.02 थाना जैतहरी जिला अनूपपुर  होना बताया। रेत के कोई भी वैध दस्तावेज नही मिला, ड्राइवर स्वंय ट्रेक्टर मालिका एवं चालक होना बताया। ट्राली में लोड अवैध रेत 03 घन मीटर  कीमती 5 हजार रूपये ट्रेक्टर ट्राली कीमत 5 लाख रूपये,  कुल सामान 5 लाख 5 हजार रूपया का मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया ।  चालक  एवं वाहन स्वामी ऊदल प्रजापती के विरुध्द धारा 303(2),317(5) बीएनएस एवं  4/21 खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 का अपराध  पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । 

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget