2 जुआ फड में पुलिस ने मारा छापा, 9 जुआड़ी गिरफ्तार,  4880 रूपये जप्त 


अनूपपुर

जिले के ग्राम मलगा में आरोपीगण लखनलाल केवट पिता तामेश्वर प्रसाद केवट उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 16 मलगा, सूरज कुमार केवट पिता रामेश्वर केवट उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 12 मलगा, राधेश्याम केवट पिता बदनलाल केवट उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड कं0 18 मलगा, अजय प्रजापति पिता भोला प्रसाद प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रं0 09 मलगा, राहुल कुमार यादव पिता बहादुर कुमार यादव उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 08 मलगा थाना रामनगर के द्वारा ताश के पत्तो में रूपये पैसो का दाव लगाकर हारजीत की बाजी से जुआ खेलते पकडे गये, जिनके पास एवं फड से नगदी 2650 रूपये एवं 52 तास का पत्ता जप्त किया गया।

दूसरे मामले मे ग्राम मलगा में आरोपीगण रामगोपाल प्रजापति पिता स्व० बृजलाल प्रजापति उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 19 मलगा, हरि किशन केवट पिता महेश्वर प्रसाद केवट उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्र० 12 मलगा, निलेश कुमार प्रजापति पिता भोला प्रसाद प्रजापति उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रं0 09 मलगा, पुष्पराज प्रजापति पिता हीरालाल प्रजापति उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रं० 09 मलगा के द्वारा ताश के पत्तो में रूपये पैसो का दाव लगाकर हारजीत की बाजी से जुआ खेलते पकडे गये, जिनके पास एवं फड से नगदी 2230 रूपये एवं 52 तास का पत्ता जप्त किया गया व आरोपीगणो के विरूद्ध थाना रामनगर में अपराध क्र0 12/25 धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई। इस प्रकार थाना रामनगर के द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही से 52 ताश के पत्तो से रूपये पैसो से जुआ खेलते हुये 09 आरोपीगणों के कब्जे से कुल 4880 रूपये व 52 तास के पत्ते जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।

मंदिर से चोरी हुई भगवान की मूर्ति बर्तन दुकान से बरामद, आरोपी फरार, 

*वीडियो और पैन कार्ड ने खोला वारदात का राज*


शहडोल 

जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में स्थित पौंनाग मंदिर से हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने भगवान की मूर्ति को बरामद कर लिया है। हालांकि, आरोपी चोर अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।  

दरअसल, सोमवार की शाम लगभग 6:00 बजे मंदिर के पुजारी मोहन राधा-कृष्ण भगवान की पूजा कर रहे थे। इसके बाद वे दूसरे मंदिर में पूजा करने चले गए। कुछ देर बाद वह वापस लौटे तो उन्हें राधा-कृष्ण मंदिर में स्थापित श्रीकृष्ण की मूर्ति नहीं मिली। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मंदिर में इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू की।  

वहीं, चोर ने भगवान की मूर्ति चोरी कर मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक छोटे से मार्केट में बेचे दिया। जिसे बर्तन दुकान मालिक दुलीचंद गुप्ता ने खरीदा था। दुलीचंद को पता चला कि भगवान कृष्ण की मूर्ति पौंनाग मंदिर से चोरी की गई है तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति लेकर उसकी पहचान कराई तो वह वही मूर्ति निकली जिसे मंदिर से चुराया गया था। 

दुकानदार ने पैन कार्ड लेकर बनाया था वीडियो

दुकानदार दुलीचंद गुप्ता ने बताया कि मूर्ति बेचने आए युवक पर उन्हें शक था। ऐसे में उन्होंने युवक का वीडियो बनाया, जिसमें यह कह रहा है कि वह मां से पूछकर मूर्ति बेचने आया है। युवक ने अपना नाम शुभम बताया था। साथ ही, दुकानदार ने युवक से उसका पैन कार्ड भी लिया था, जिसे अब पुलिस को दे दिया गया है। युवक की पहचान के बाद पुलिस ने उसके घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस की टीम फरार युवक की तलाश कर रही है।

स्कूटी से कर रहे थे गांजा तस्करी, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख का गांजा जप्त


शहडोल 

जिले की ब्यौहारी पुलिस ने रेलवे तिराहे से तीन लोगों को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों द्वारा स्कूटी से गांजे की तस्करी की जा रही थी। उनके कब्जे से 23 किलो से अधिक मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी क्रमांक एमपी 18 एस 3174 पर सवार यशवंत पटेल, पुष्पेंद्र पटेल और राजकुमारी पटेल गांजा लेकर नगर की ओर आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे तिराहे पर नाकाबंदी कर स्कूटी को चारों तरफ से घेर लिया और तीनों आरोपियों को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 23 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह गांजा कहां से लाया गया था। चूंकि रेलवे तिराहे पर यह कार्रवाई की गई है, इसलिए अंदेशा लगाया जा रहा है कि संभवतः ट्रेन के माध्यम से गांजे की खेप आई होगी। हालांकि, पुलिस विभिन्न पहलुओं पर इस मामले की जांच कर रही है।

बीते कुछ दिनों पहले भी ब्यौहारी पुलिस ने एक घर में दबिश देकर गांजे की बड़ी खेप जब्त की थी। अब फिर एक बार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई थाना प्रभारी अरुण पांडे और उनकी टीम ने की है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget