3 वनपाल एवं 7 वनरक्षक को डीएफओ ने स्टार लगाकर किया पदोन्नत


अनूपपुर

मध्यप्रदेश के शासन वनविभाग द्वारा जारी आदेशानुसार अनूपपुर वन मंडल के तीन वनपालो को कार्यवाहक उप वन क्षेत्रपाल तथा 7 वनरक्षकों को कार्यवाहक वनपाल के पद पर पदोन्नति किए जाने के आदेश पर अनूपपुर वन मंडलाधिकारी विपिन कुमार पटेल ने वन मंडल कार्यालय में मंगलवार को सभी पदोन्नत कर्मचारियों को स्टार लगाकर अलंकृत करते हुए पदोन्नत किया।

विदित है कि मध्यप्रदेश शासन के वनविभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेशानुसार अजय कुमार पांडेय वन संरक्षक वन वृत शहडोल ने अनूपपुर वन मंडल में रिक्त पदों के अनुसार तीन वनपाल रिचर्ड रेगी राव,भारत सिंह श्याम एवं महिपाल सिंह को वनपाल से कार्यवाहक उप वन क्षेत्रपाल तथा सात वनरक्षको संपत सिंह धुर्वे,चरण सिंह मार्को,भारतदास सोनवानी,प्रीतम सिंह राणा,अभिलाष सोनी,रमाकांत पटेल एवं जगत सिंह मसराम को वनरक्षक पद से कार्यवाहक वनपाल के पद पर पदोन्नत होने पर अनूपपुर वन मंडलाधिकारी विपिन कुमार पटेल के द्वारा मंगलवार की दोपहर वन मंडल कार्यालय अनूपपुर मे स्टार लगाकर अलंकृत करते हुए पदोन्नत किया।

इस दौरान वन मंडलाधिकारी श्री पटेल ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी सौपे गए दायित्वो को निष्ठा पूर्वक निभाने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र के वन अधिकारी/कर्मचारी अपने शासकीय दायित्वो तथा व्यक्तिगत कार्यो दौरान मोटरसाइकिल से आवागमन करने दौरान हेलमेट का अनिवार्य तौर पर लगा कर ही आवागमन करें ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके इस दौरान मुख्यलिपिक महेंद्रकुमार द्विवेदी वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर स्वर्णगौरव सिंह प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे हैं।

पीआरटी नर्सिंग के छात्र-छात्राएं ग्वालियर में ले रहीं मेंटल क्लिनिकल ट्रेनिंग, सेवा क्षेत्र में निखार रहे अपना हुनर


अनूपपुर

जिला मुख्यालय में संचालित पंडित रामगोपाल तिवारी कॉलेज ऑफ नर्सिंग नर्सिंग की छात्र-छात्राएं मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर में अपनी ट्रेनिंग ले रहे हैं और अपनी उत्तम सेवा प्रदान कर रहे है।

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए महाविद्यालय के विद्यार्थियों का मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर में क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ, मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर में अनुशासित ढंग से जहाँ हॉस्पिटल के मैट्रन के निर्देशों का पालन करते हुए नर्सिंग के विद्यार्थियों को अस्पताल में प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य और कार्य के दौरान अनुसरण किए जाने वाले अनुशासन और अस्पताल के विषय में अवगत कराया। मानसिक आरोग्यशाला ग्वालियर के प्रमुख द्वार के सामने बहुत ही अनुशासित ढंग से विद्यार्थियों को अस्पताल और मरीज के प्रति उनके दायित्वों, कर्तव्यों और अनुशासन के विषय में बताया गया तत्पश्चात विद्यार्थी को विविध वार्डों में जाकर के वार्ड और वार्ड के मरीजों से मिलाया गया। तत्पश्चात विद्यार्थी का क्लीनिकल प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आज महाविद्यालय के प्रबंधक विजय तिवारी, प्राध्यापक रणविजय शाही, दोहिता अस्पताल में रही।

दो घरों में तोड़फोड़ कर खेतों में अनाज खाते दोनों हाथी पहुंचे वापस बैहार के जंगल में


अनूपपुर

दोनों प्रवासी नर हाथी जिले में 14 वें दिन निरंतर विचरण कर रहे हैं, जो सोमवार को पूरे दिन थाना तहसील एवं वन परिक्षेत्र राजेंद्रग्राम/पुष्पराजगढ़ के बीट तथा ग्राम पंचायत पटना अंतर्गत बधार गांव में जंगल के बीच बसे छुलहाटोला नामक स्थान के जंगल में पूरे दिन व्यतीत करने बाद देर रात को जंगल से निकलकर छुलहाटोला में दो ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर घर के अंदर रखे एवं खेतों में लगे विभिन्न प्रकार के खाने की सामग्रियों को अपना आहार बनाते हुए, पूरे रात विचरण करते सोमवार की सुबह थाना,तहसील जैतहरी के ग्राम पंचायत बैहार अंतर्गत अनूपपुर वन परिक्षेत्र के औढेरा बीट के जंगल मे फिर से वापस पहुंचकर विचरण कर रहे हैं, जो देर रात होने पर किसी ओर आतंक मचाएंगे या देर रात होने पर ही पता चल सकेगा हाथियों के विचरण पर निरंतर नजर बनाए रखते हुए वनविभाग का गश्ती दल एवं संबंधित ग्राम पंचायत की जनप्रतिनिधियो, ग्रामीणो के साथ हाथियों पर निगरानी रख रहे हैं, वही हाथियों से दूर रहने जंगल के किनारे या गांव के बाहर अलग-थलग रूप से घर बनाकर रह रहे ग्रामीणों को अंधेरा होते ही पक्के मकान की छतो में या बीच बस्ती में आकर ठहरते की हिदायत मुनादी एवं अन्य माध्यमों से दी जा रही है, हाथी विचरण क्षेत्र में हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत लाइन बंद रखी जा रही है, वहीं हाथी प्रभावित क्षेत्र के अलावा अन्य कई ग्रामीण अंचलों में विद्युत लाइन रात भर बंद रहने से ग्रामीण परेशान रहते हैं, जिस पर जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण ने वनविभाग एवं विद्युत विभाग से हाथियों के संभावित विचरण क्षेत्र का आकंलन कर उन्ही स्थानो पर ही विद्युत लाइन बंद रखे जाने की बात कही है।

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget